70वर्ष या उससे ऊपर वाले बुजुर्गो का नगर पालिका करेगी सम्मान कल
गुलाबपुरा/ (किसन वैष्णव )गुलाबपुरा नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर और पार्टी के पार्षद गण पिछले दो साल से करते आ रहे है बुजुर्गो का सम्मान ,पार्षद रघुवीर वैष्णव ने दी जानकारी के अनुसार पिछले दो सालों से नगर पालिका गुलाबपुरा के द्वारा 70 ओर उससे अधिक आयु के बुजुर्गो का करते आ रहे हैं सम्मानित करने का कार्यक्रम में इस वर्ष भी करेंगे बुजुर्गो का सम्मान , सम्मान कार्यक्रम नगरपालिका के सामने धर्म शाला में रखा जाएगा जिसमें बुजुर्गो को नगरपालिका लाया जाएगा उनको बिठाकर पांव धोकर आरती उतारी जाएगी ओर बुढ़ापे के सहारे के लिए छड़ी भेट की जाएगी और भगवान की तस्वीर भी दी जाएगी , इस सम्मानित कार्यक्रम में हर कोम के बुजुर्ग का होगा सम्मान , कार्यक्रम के पश्चात भोजन कराकर विदाई कार्यक्रम किया जाएगा , ओर धनराज गुर्जर चेयरमैन करेगे संबोधित ,