Posts

Showing posts with the label IFTTT


बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर, कहीं चली गोलियां, कहीं चक्का जाम

Image
देश में आज सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा हुआ है. केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा SC/ST एक्ट में किए गए बदलाव को ही पलट दिया गया. इसी को लेकर सवर्ण सरकार से खासा नाराज है. गुरुवार को भारत बंद के दौरान देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, हिंसा की तस्वीरें सामने आई हैं. सबसे ज्यादा असर बिहार में दिख रहा है. बिहार में कई जगह ट्रेनें रोकी गई तो वहीं पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई. बिहार में क्या हुआ.... भारत बंद को लेकर बिहार में अच्छा खासा असर देखा जा रहा है. बिहार के खगड़िया में सवर्णों के समूह ने NH31 पर जाम लगा दिया है. यहां पर लोग मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका पालन किया जाए. बिहार के लखीसराय जिले में भी लोगों ने NH-80 को जाम कर दिया है. आरा में हुई फायरिंग बिहार के आरा में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इस दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस पर पथराव भी किया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बंद समर्थकों लाठीचार्ज किया. सूत्रों की मानें तो आरा में फायरिंग भी हुई है. घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जग...

जापान से 18 बुलेट ट्रेन खरीदेगा भारत! 7000 करोड़ का हो सकता है सौदा

Image
सरकार देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर साल 2022 से शुरू करने की तैयारी कर रही है. खबर है कि इसके लिए सरकार जापान से 18 बुलेट ट्रेन खरीदने की तैयारी कर रही है. यह सौदा 7,000 करोड़ रुपये का होगा और इसके तहत देश में ट्रेन के उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की शर्त भी शामिल है. गौरतलब है कि देश का पहला हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू होगा. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, 508 किमी लंबे इस कॉरिडोर के लिए सरकार 18 बुलेट ट्रेन जापान से खरीदने जा रही है. इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है, यानी मुंबई से अहमदाबाद महज 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. अभी इस दूरी को तय करने में भारतीय रेल की गाड़ि‍यों से 7 घंटा और फ्लाइट से एक घंटा लगता है. एक अधिकारी ने अखबार को बताया, 'हम जापान से 18 शिंकनसेन ट्रेन का सेट हासिल करने जा रहे हैं. हर ट्रेन में 10 कोच होंगे और उनकी स्पीड 350 किमी प्रति घंटे की होगी.' बुलेट ट्रेन खरीदने के लिए सरकार जल्दी ही टेंडर जारी करेगी और जापानी कंपनियों से इसमें शामिल होने के लिए कहा जाएगा.  इसके अला...

गंगापुर कस्बा ऐतिहासिक बंद ,एससी एसटी एक्ट का विरोध, सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखी दुकानें 

Image
गगांपुर(सुरेश शर्मा)- कस्बे में संपूर्ण प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का कस्बे में ऐतिहासिक नजारा दिखाई दिया। सभी व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किया बंद का समर्थन। कस्बे में स्वैच्छिक बंद का पहली बार देखने को मिला नजारा। कस्बे में चाय, पानी व नाश्ते की दुकानें भी बंद रही। व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए बैनर। एससी एसटी एक्ट के कानून का कर रहे हैं व्यापारी विरोध। गंगापुर में समूचे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। from hindi news https://ift.tt/2Q63XCt via IFTTT

मोदी सरकार से क्यों खफा सवर्ण, SC/ST एक्ट में किस बात से दिक्कत?

Image
केंद्र सरकार के द्वारा SC/ST को दोबारा उसके मूल स्वरूप में लाने के कारण सवर्ण समुदाय नाराज है. सवर्णों का गुस्सा आज सड़कों पर दिख रहा है. कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है जिसका असर देश के कई हिस्सों में दिखना भी शुरू हो गया है. सवर्ण चाहते हैं कि एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका ही पालन हो. पढ़ें आखिर सवर्ण क्या चाहते हैं और भारत बंद क्यों किया है. क्या है सवर्णों की मांग? दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट पर जो फैसला सुनाया था उसे सवर्ण समाज बिल्कुल सही मानता है. सवर्ण समुदायों का कहना है कि इस एक्ट का दुरुपयोग कर उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जाता है. यही कारण है कि लोग एससी/एसटी एक्ट पर शीर्ष न्यायालय के फैसले को बहाल करने की मांग कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया था फैसला? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की 2 जजों की बेंच ने इसी साल मार्च में SC/ST एक्ट में बदलाव करने का फैसला दिया था. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एससी/एसटी मामले में FIR दर्ज करने से पहले कोई प्रारंभिक जांच की जाए. अभियुक्‍त की गिरफ्तारी करने के लिए पूर्व अनु...

स्कूली खेलकूद की तैयारी करते छात्र के सीने में भाला लगने से मौत, गुरुजी रास्ते में छात्र के शव को छोड़ नदारद

Image
बरूंदनी- जिले के बरूंदनी कस्बे में संस्कृत विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान बुधवार शाम भाला लगने से एक छात्र की मौत हो गई। भाला छात्र के सीने में घुस गया। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाए, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते मोर्चरी के बाहर हंगामा किया। घटना के बाद माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार बरूंदनी के मुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी चल रही थी। शाम को तैयारी के बाद छात्रों को शिक्षक दिवस के लिए खेल उपकरण को कमरे में रखने भेजा। भाला फेंक की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इसके चलते छात्रों को भाला कमरे में रखने भेजा लेकिन छात्रों ने कुछ देर में भाला रख देने की बात कहीं। इस दौरान तैयारी के लिए फेंका भाला वहां अध्ययनरत छात्र आमली (हमीरगढ़) निवासी सचिन (१५) पुत्र गोपाल शर्मा के सीने में लग गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ हो गया।... from hindi news https://ift.tt/2PJMj6J via IFTTT

SC/ST एक्ट पर सवर्णों का भारत बंद, MP के 6 जिलों में धारा 144

Image
मोदी सरकार की ओर से एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर उसे मूल स्वरूप में बहाल करने के विरोध में सवर्ण बिरादरी बेहद नाराज है और उसने इस फैसले के विरोध में गुरुवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है. 'भारत बंद' को लेकर प्रशासन हर जगह सतर्क है, लेकिन मध्य प्रदेश में इस बार प्रशासन मुस्तैद है और पिछली बार की तरह इस बार अपने-अपने क्षेत्र हिंसा पर लगाम लगाने की कोशिशों में जुटा है. हालांकि उत्तर प्रदेश में इस विरोध प्रदर्शन का असर कम है. सवर्णों की नाराजगी का सबसे ज्यादा सामना मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार को करना पड़ रहा है. सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने 6 सितंबर को भारत बंद का ऐलान भी किया है. प्रदेश के 6 जिलों (ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, अशोक नगर, गुना, दतिया, और भिंड) में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है. धारा 144 'भारत बंद' के अगले दिन यानी 7 सितंबर तक प्रभावी रहेगी. इससे पहले एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने 2 अप्रैल को 'भारत बंद' बुलाया था, तब सबसे ज...

 SC/ST एक्ट पर राजस्थान बंद: आह्वान करने वाले पाबंद, अलर्ट मोड पर पुलिस

Image
केंद्र सरकार के एससी एसटी एक्ट में संशोधित बिल के विरोध में गुरुवार को राजस्थान बंद के आह्वान पर सवर्ण समाज लामबंध हो गया है. जयपुर में मंगलवार को सर्व समाज संघर्ष समिति के आह्वान के बाद प्रदेशभर से विभिन्न सामाजिक संगठन, व्यापार महासंघ और संस्थाओं ने बंंद का एलान कर दिया है. सरकार भी इस बंद को लेकर सर्तक हो गई है और पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है. उधर, पुलिस ने सर्व समाज संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों को पाबंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. गृहमंत्री कटारिया ने बंद पर कहा, अपनी बात रखने का अधिकार सबको... from hindi news https://ift.tt/2NmK23E via IFTTT

राजस्थानः कोटा में दिनदहाड़े फायरिंग, पुलिस कांस्टेबल पर आरोप

Image
राजस्थान के कोटा शहर में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में दिनदहाड़े फायरिंग हो गई जिसमें एक शख्स घायल हो गया. इस गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई. फायरिंग में कोटा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का नाम सामने आया है. हालांकि उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है. वारदात कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र की है. फायरिंग में घायल हुए शख्स ने जमीन के सौदे को लेकर पुलिस अधिकारियों पर भी कई संगीन आरोप लगाए हैं. घायल अभिषेक शर्मा उर्फ गोल्डी के अनुसार वह अपने एक साथी के साथ मंदिर के पास बैठा था. तभी कोटा पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र मलिक ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया. इस दौरान कुछ बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग से घबरा कर गोल्डी और उसके साथी ने पास की नहर में छलांग लगा दी. नहर में पानी कम होने की वजह से गोल्डी के सिर और हाथ में भी चोट लग गई. बदमाशों ने पास खड़ी गोल्डी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी. सूचना मिलने पर गुमानपुरा और नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल गोल्डी को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोल्डी ने बताया कि उसका ...

तडप कर दम तोड गए मां—बेटे...

Image
  भीलवाड़ा- फूलिया कलां क्षेत्र के धनोप माता मार्ग पर माली खेड़ा के निकट मंगलवार को ट्रेलर ने मोटर साइकिल पर जा रहे एक परिवार को चपेट में ले लिया। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता व बेटी बाल-बाल बच गए। महिला रक्षाबंधन पर परिवार समेत पीहर आई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार सांगरिया निवासी काली कुमावत (26) रक्षाबंधन पर अपने पति महेन्द्र कुमावत, बेटा खुशवंत (2) व बेटी आरती (5) के साथ गोवर्धनपुरा (सरवाड़) पीहर आई थी। मंगलवार को महेन्द्र, पत्नी काली व बेटा-बेटी के साथ अपने गांव सांगरिया रवाना हुआ। मालीखेड़ा के निकट बारिश से सड़क खराब थी। बाइक फिसल कर धनोप माता मंदिर में पूजन करा कर आ रहे टे्रलर से जा टकराई। इससे काली व खुशवंत ट्रेलर के टायर के नीचे गए। काली की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल हुए बेटे खुशवंत को निजी साधन से फूलियाकलां के सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। यहां से शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने खुशवंत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में महेन्द्र व...

जिन पांच मुद्दों पर जीते थे मोदी, कांग्रेस नहीं बना पा रही हथियार

Image
2019 की चुनावी रणभेरी बज चुकी है. सभी दल नीतियों और गठजोड़ के स्तर पर अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में जुट गए हैं. बीजेपी जहां पीएम मोदी के फेस के दम पर 2014 दोहराने की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं, कांग्रेस 2014 चुनाव की कड़वी यादों को भुलाकर महागठबंधन के जरिए मोदी फैक्टर को मात देने के लिए नए सिरे से समीकरणों को साधने में जुटी हुई है. मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर घिरी हुई है. विपक्ष लगातार हमले कर रहा है. ये सारे मुद्दे वही हैं जिनको उछालकर 2014 में बीजेपी यूपीए को हराने में सफल रही थी. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस और विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ मुद्दे जमीन पर उतारने में अबतक सफल होते नहीं दिख रहे. यहां हम उन 5 मुद्दों की बात करेंगे जो 2014 में मोदी सरकार की जीत का कारण बने थे, लेकिन आज भी जस के तस हैं. विपक्ष इन्हीं मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर 2019 फतह करना चाहता है. 1. महंगाई बेलगाम 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने बढ़ती महंगाई को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था. नरेंद्र मोदी ने 100 दिन के भीतर महंगाई पर अं...

राजस्थान: मांडल में बड़े अंतर से हारी थी कांग्रेस, क्या लेगी बदला?

Image
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियों का तमगा लेकर पूरे प्रदेश में गौरव यात्रा निकाल रहीं हैं. तो वहीं कांग्रेस संकल्प रैली और मेरा बूथ, सबसे मजबूत जैसे अभियान के माध्यम से सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटी हैं. भीलवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीट-आसींद, मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा , शाहपुरा, जहाजपुर, और  मांडलगढ़  हैं. जिसमें जहाजपुर सीट पर कांग्रेस और बाकी की सभी 6 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.  भीलवाड़ा जिले की मंडल विधानसभा क्षेत्र संख्या 178 की बात करें तो यह सामान्य सीट है. 2011 की जनगणना के अनुसार मंडल विधानसभा की जनसंख्या 343678 है और यह पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है. 2017 की वोटर लिस्ट के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 212379 है और 269 पोलिंग बूथ हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 77.72 फीसदी मतदान हुआ था और लोकसभा चुनाव में 62.68 फीसदी मतदान हुआ था. 2013 विधानसभा चुनाव का परिणाम साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कालूलाल गुर्जर ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 41434 मतों क...

राजस्थान विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, कांग्रेस-BJP बना रहीं रणनीति

Image
 राजस्थान विधानसभा का बुधवार से 2 दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी मॉनसून सत्र है. कांग्रेस और बीजेपी दो दिनों में अपने अपने फायदे के लिए इस सत्र को इस्तेमाल करने की रणनीति बना रही है. इन दो दिनों के सत्र में एक दर्जन से ज्यादा संगठनों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन का भी ऐलान किया है. संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि मॉनसून सत्र संक्षिप्त रखा गया है क्योंकि चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक दल व्यस्त हैं. इन 2 दिनों में सरकार के लिए जरूरी कामकाज निपटाए जाएंगे. कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर डूडी ने बताया कि किसानों की कर्ज माफी, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कांग्रेस बीजेपी को घेरेगी. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले दोनों ही राजनीतिक दल एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप तेज कर देंगे. लिहाजा इन दो दिनों में कोई काम की उम्मीद नहीं है. हंगामे के बीच ही जरूरी विधायी काम निपटाए जाएंगे. बता दें कि वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान नौकरी पर रखे गए शिक्षकों को सीएम अमरूदों के बाग में शिक्षक दिवस के ...

राजस्थान चुनाव: सहाड़ा सीट पर कांग्रेस-बीजेपी में कड़ी टक्कर

Image
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियों का तमगा लेकर पूरे प्रदेश में गौरव यात्रा निकाल रहीं हैं. तो वहीं कांग्रेस संकल्प रैली और मेरा बूथ, सबसे मजबूत जैसे अभियान के माध्यम से सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटी हैं. भीलवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीट-आसींद, मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा , शाहपुरा, जहाजपुर, और  मांडलगढ़  हैं. जिसमें जहाजपुर सीट पर कांग्रेस और बाकी की सभी 6 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.  भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र संख्या 178 की बात करें तो यह सामान्य सीट है. 2011 की जनगणना के अनुसार मंडल विधानसभा की जनसंख्या 320954 है, जिसका 90.51 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 9.49 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. वहीं कुल आबादी का 17.44 फीसदी अनुसूचित जाति और 6.27 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं. 2017 की वोटर लिस्ट के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 212379 है और 269 पोलिंग बूथ हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 77.72 फीसदी मतदान हुआ था और लोकसभा चुनाव में 62.68 फीसदी मतदान हुआ था. हाल ही में स्थान...

अब घर बैठे एप की मदद से दिखेगी मतदान केन्द्र पर कार्यरत टीम की सूची

Image
  चित्तौड़गढ़. जिला निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह और चुनाव कार्यों से जुड़े अन्य वरिष्ट अधिकारियों ने मंगलवार को मीडिया को चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी दी। जिला कलक्टर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जागरूकता रथ भी रवाना किए। इनके माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपेट तकनीक की जानकारी दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने बताया कि जिले में अभी 1503 मतदान केन्द्र गठित किए गए है। मतदाता सूची का कार्य पूर्ण होने के बाद आवश्यक होने पर नए मतदान केन्द्र गठित किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यो में तकनीक का उपयोग बढ़ा उसे सुगम करने के लिए प्रशासन मतदान 360 डिग्री नाम का एप लांच करने जा रहा है। जिले में हो रहे इस नवाचार के तहत एप पर चुनाव के दौरान किस बूथ पर कौनसी मतदान पार्टी मौजूद है इसकी पूरी जाानकारी अधिकृत अधिकारी ले सकेगा इससे फाइले रखने का दबाव कम होगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को सुगमता से मतदान कराया जा...

कांग्रेस सत्ता में आई तो खत्म होगा सरपंच पद के लिए शैक्षणिक बाध्यता का प्रावधान

Image
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने जयपुर में घोषणा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सरपंचों के लिए शैक्षणिक बाध्यता का प्रावधान खत्म कर दिया जाएगा. दो माह में ही सरपंचों की मांगें पूरी की जाएगी. सरपंचों की उनकी पॉवर वापस की जाएगी. विधानसभा चुनावों से पहले ग्रामीणों मतदाताओं पर पकड़ मजबूत करने के लिए मंगलवार को राजधानी जयपुर में आयोजित सरपंच संघ के एक धड़े के सम्मेलन में पायलट समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. पीसीसी चीफ पायलट ने कहा कि बीजेपी राज में सरपंचों का शोषण हुआ है. बीजेपी के 27 विधायक 10 वीं फेल हैं, लेकिन सरपंचों के लिए 10वीं तक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई. कांग्रेस की सरकार बनते ही सरपंचों के लिए शैक्षणिक बाध्यता का प्रावधान खत्म कर दिया जाएगा.... from hindi news https://ift.tt/2wI4HVB via IFTTT

मोदी सरकार के खिलाफ 5 सितंबर को हल्ला बोलेंगे किसान-मजदूर

Image
महंगाई से राहत, न्यूनतम भत्ता, किसानों की कर्जमाफी और फसलों की वाजिब कीमत की मांग को लेकर बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में किसान और मजदूर का हल्ला बोलेंगे. ऑल इंडिया किसान महासभा के नेतृत्व में देश के अलग-अलग कोने से आने वाले किसानों का दस्ता दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद तक मार्च करेगा. वामपंथी संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा और सीटू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान और मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान पर मजदूर किसान संघर्ष रैली में जुटेंगे. अखिल भारतीय किसान सभा के मुताबिक लगभग 5 लाख किसान और मजदूर दिल्ली पहुंचेंगे जो केंद्र सरकार के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हुए संसद तक मार्च करेंगे. इस मजदूर किसान संघर्ष रैली में कई जाने माने अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है. किसान और मजदूरों की इस महारैली से पहले सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से अपनी मांगों का चार्टर सामने रखा गया है. जिसमें बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर सांप्रदायिक और किसान-मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आम लोगों को मुहिम के साथ जुड़ने की अपील ...

राजस्थान चुनाव: आसींद में 6 बार से हारी कांग्रेस क्या मारेगी बाजी?

Image
राजस्थान में चुनावी शंखनाद हो चुका है. जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियों को लेकर पूरे प्रदेश में गौरव यात्रा निकाल रहीं हैं. तो वहीं कांग्रेस संकल्प रैली और मेरा बूथ, मेरा गौरव जैसे अभियान के माध्यम से सरकार की नाकामियों को उजागर करने में जुटी हैं. भीलवाड़ा जिले की बात करें तो इसे वस्त्र नगरी, अभ्रक नगरी, राजस्थान का मेनचेस्टर, टैक्सटाइल शहर आदि नामों से जाना जाता है. कभी भीलवाड़ा में सिक्के ढ़ालने की टकसाल थी जिसमें ‘भिलाड़ी’ नामक सिक्के ढ़ाले जाते थे इसलिए इस क्षेत्र का नाम भीलवाड़ा पड़ा.  भीलवाड़ा की सीमा उत्तर में अजमेर, पूर्व में बूंदी और टोंक, पश्चिम में राजसमंद और दक्षिण में चित्तौड़गढ़ से सटी है. भीलवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीट- मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा , शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ और आसींद हैं. जिसमें जहाजपुर सीट पर कांग्रेस और बाकी की सभी 6 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.  भीलवाड़ा जिले की आसींद विधानसभा क्षेत्र संख्या 177 की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस लगातार 6 बार से चुनाव हार रही है और भाजपा के रामलाल गुर्जर कांग्रेस के सामने दीवा...

वसुंधरा राजे का 'चुनावी कार्ड', गरीबों को दिए जाएंगे मोबाइल

Image
चुनाव से 3 महीने पहले राजस्थान सरकार ने अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए अब गरीब परिवारों को एक-एक मोबाइल देने का फैसला किया है. राजस्थान सरकार जिस मोबाइल को गरीबों को देगी उस मोबाइल में राजस्थान सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. दरअसल, सरकार को लगता है कि लोगों के पास मोबाइल नहीं होने से वह योजनाओं का भरपूर फायदा नहीं उठा पा रहे हैं और उनकी योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं. इस सिलसिले में सोमवार को एक आदेश निकाला गया जिसमें कहा गया है कि राजस्थान में जितने भी 'भामाशाह कार्ड' धारक हैं, उन सभी परिवारों को मोबाइल और डाटा कनेक्शन दिया जाए. इसके लिए मोबाइल कंपनियों से निविदाएं मांगी गई हैं. ये है शर्त बता दें कि राजस्थान में वसुंधरा सरकार ने भामाशाह कार्ड शुरु किया है जिससे लेगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है. कलेक्टरों कहा गया है कि अपने-अपने जिले में कैंप लगाकर लोगों की पहचान करें. जिन परिवारों के पास एक से ज्यादा स्मार्ट फोन नहीं है उनके लिए फोन देने और डाटा कनेक्शन की व्यवस्था की जाएगी. एक करोड़ 60 लाख ऐसे परिवार हैं जिन...

बाढ़ के बाद केरल में अब 'रैट फीवर' का खौफ, 12 मौतों के बाद रेड अलर्ट जारी

Image
 सदी की सबसे बड़ी त्रासदी से जूझ रहे केरल के सिर पर एक और मुसीबत आ गई है. राज्य में बाढ़ के प्रभाव के बाद अब 'रैट फीवर' का खौफ फैल रहा है. इसके अलावा कई अन्य तरह की बीमारी, बुखार की खबरें भी आ रही हैं. केरल के ज्यादातर हिस्सों से बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब वहां बुखार की परेशानी ने घर कर लिया है. इस बीमारी के कारण राज्य में अभी तक 12 मौतें हो गई हैं.  रैट फीवर के खौफ को देखते हुए राज्य में तीन हफ्ते के लिए हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है. कोझिकोड और पथानमतिट्टा जिलों में 71 और लोगों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं. यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है और बाढ़ के दौरान इसका खतरा बढ़ जाता है. कासरगोड जिले को छोड़कर बारिश और बाढ़ से राज्य के अन्य सभी 13 जिले प्रभावित हुए हैं. राज्य में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के पानी के संपर्क में आए हैं जिसके कारण सरकार को इन लोगों से जरूरी उपचारात्मक कदम उठाने के लिए कहना पड़ा है. स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अनुसार, सोमवार को पलक्कड़ और कोझीकोड़ जिलों में लेप्टोस्पायरोसिस के कारण सोमवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों न...

चाबीवाला नहीं बताता तो चली जाती कई जानें, नजर आई टूटी पटरी तो ट्रेनों को रोका*

Image
रायला- लाम्बिया-रायला के बीच सोमवार सुबह फिर रेलवे ट्रेक पर क्रेक उभर आया। चाबीवाला (गेंगमैन) की सतर्कता से हादसा टल गया। इस दौरान बान्द्रा-अजमेर को पांच मिनट रोकने के बाद धीमी रफ्तार से वहां से गुजारा गया। अजमेर—भीलवाड़ा रेलवे ट्रेक पर लांबिया व रायला स्टेशन के बीच सोमवार को फिर क्रेक हो गया। इस मार्ग पर कुछ देर के लिए बांद्रा-अजमेर ट्रेन को लाम्बिया-रायला के बीच कुछ देर के लिए रोका गया। इससे पूर्व भी इसी ट्रेक पर गत दिनों रेलवे ट्रेक क्रेक हुआ था। अजमेर—भीलवाड़ा रेलवे ट्रेक पर लांबिया व रायला स्टेशन के बीच सोमवार को फिर क्रेक हो गया। बांद्रा-अजमेर ट्रेन को लाम्बिया-रायला के बीच कुछ देर के लिए रोका गया। अज्ञात कारणों से पहले भी टूटा था इसी रेलमार्ग पर ट्रेक। ट्रेन रोके जाने की सूचना पर रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पटरी बदलने का काम शुरू किया। इस मार्ग से फिलहाल ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है।... from hindi news https://ift.tt/2wCJr4c via IFTTT