स्कूली खेलकूद की तैयारी करते छात्र के सीने में भाला लगने से मौत, गुरुजी रास्ते में छात्र के शव को छोड़ नदारद




बरूंदनी-जिले के बरूंदनी कस्बे में संस्कृत विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान बुधवार शाम भाला लगने से एक छात्र की मौत हो गई। भाला छात्र के सीने में घुस गया। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाए, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते मोर्चरी के बाहर हंगामा किया। घटना के बाद माहौल गरमा गया।

जानकारी के अनुसार बरूंदनी के मुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी चल रही थी। शाम को तैयारी के बाद छात्रों को शिक्षक दिवस के लिए खेल उपकरण को कमरे में रखने भेजा। भाला फेंक की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इसके चलते छात्रों को भाला कमरे में रखने भेजा लेकिन छात्रों ने कुछ देर में भाला रख देने की बात कहीं। इस दौरान तैयारी के लिए फेंका भाला वहां अध्ययनरत छात्र आमली (हमीरगढ़) निवासी सचिन (१५) पुत्र गोपाल शर्मा के सीने में लग गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ हो गया।...





from hindi news https://ift.tt/2PJMj6J
via IFTTT

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।