Posts

Showing posts from July, 2026


दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

2020 के दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर वारदात थी, जिसने समाज को झकझोर दिया। कोर्ट ने 13 जुलाई को ताहिर, नाजिम, काशिम, अनस और जावेद को हत्या, अपहरण, दंगा और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का दोषी ठहराया था। वहीं, 11 आरोपियों में से 6 को बरी कर दिया गया था। लोकल कोर्ट ने कहा - ताहिर हुसैन हथियारों से लैस उस भीड़ का हिस्सा थे, जो हिंदुओं के प्रति नफरत के कारण दंगा, आगजनी और लूटपाट करने के लिए इकट्ठा हुई थी। जिसने बेरहमी से और लगातार हमला करके शर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने मौत की सजा मांगी थी दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था, 'आरोपियों ने सारी हदें पार कर दीं। अंकित की मौत होने के बाद भी उन पर हमला जारी रखा गया। यह बेहद क्रूर और सुनियोजित हत्या थी। इसलिए दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। ताहिर के वकील ने कहा- रेयरेस्ट ऑफ रेयर का मामला नहीं ताहिर हुसैन के वकील ने दलील दी थी कि हर हत्या के मामले में मौत की सजा नही...

'मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी':जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, '20 तारीख के बाद यही नेरेटिव चलाया जा रहा है कि छात्रों को पुलिस ने पीटा, लेकिन प्रोटेस्ट का सच कुछ और ही है।' एक पुलिस जवान की बेटी गुंजन ने कहा, ‘20 जुलाई को मेरे पिता के साथी उन्हें रात 10 बजे घर लेकर आए। उनकी वर्दी खून से लथपथ थी, फिर भी सोशल मीडिया पर उन्हें ही क्रिमिनल बताया गया।’ दूसरी तरफ, एक ASI की पत्नी सीमा ने कहा, 'भीड़ में शरारती तत्वों ने पत्थर-हथियारों से पुलिस पर हमला किया। घायल ASI के बेटे लक्ष्य सिंह बिष्ट ने कहा, 'मेरे पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं।' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान 148 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इनमें कई को गंभीर चोटें आईं थीं। संसद मार्च हिंसा में पुलिसकर्मियों पर हमले की तस्वीरें… सब इंस्पेक्टर की बेटी गुंजन बोलीं- मेरे पिता को हिंसक भीड़ ने पीटा मेरे पिता जंतर-मंतर पर बैरिकेड के पास तैनात थे। वे अक्सर कहते थे कि यह अब सिर्फ छात्रों का प्रदर्शन नहीं रहा,...

मानसून सत्र का 10वां दिन:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा है। अनुराग का आरोप है कि राहुल गांधी ने को गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए। दरअसल, बुधवार को राहुल ने पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल के भाषण के एक हिस्से को स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही से हटा दिया था। वहीं, पेपर लीक संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया जिसके बाद इसपर 7 घंटे बहस हुई। बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के मनुस्मृति पर दिए बयान के बाद हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्रों का पढ़ने का अधिकार छिन गया है। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। वंदे मातरम बिल लोकसभा से भी पास वंदे मातरम् बिल राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हो गया है। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। ...

पीएम मोदी बोले- हर राज्य पेपर लीक से परेशान:शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे; दोनों सदनों में पेपर लीक संशोधन बिल पास

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा- कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है, टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। पीएम मोदी का पूरा वीडियो देखिए… 2 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में 17 मिनट में 8 लाख लाइक पीएम ने 2 मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में पेपर लीक और छात्रों से जुड़ी बातें कीं। महज 17 मिनट में उनके वीडियो पर 8 लाख से ज्यादा लाइक आ गए। पीएम बोले- किसी भी गैंग को बख्शेंगे नहीं पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था बीते दो दिन संसद के दोनों सदनों में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। आज कठो...

215 कुलपतियों-शिक्षाविदों ने प्रियंका गांधी को चिट्‌ठी लिखी:कहा- मतभेद सही, लेकिन मजाक उड़ाना विकल्प नहीं; प्रो. कामकोटि को गोमूत्र विशेषज्ञ कहा था

देशभर के 215 वर्तमान और पूर्व कुलपतियों और शिक्षाविदों ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को खुला पत्र लिखा है। इसमें प्रोफेसर वी. कामकोटि के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। पत्र में कहा गया है कि किसी शिक्षाविद् पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करते समय तथ्यों और गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। पत्र पर साइन करने वालों ने कहा कि प्रो. वी कामकोटि का एकेडमिक करियर और एजुकेशन में लंबा योगदान रहा है। उनके कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। चिट्‌ठी में लिखी 5 बड़ी बातें... प्रियंका ने कहा था- नई कमेटी में गोमूत्र विशेषज्ञ, इन्हें शिक्षा के बारे में क्या पता प्रियंका गांधी 28 जुलाई को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा में शामिल हुईं थीं। वायनाड से सांसद प्रियंका ने अपनी स्पीच के दौरान कहा था- पीएम मोदी को अपने सलाहकार बदलने चाहिए, नई-नई कमेटी बनाने से कुछ नहीं होगा। अभी बनी नई कमेटी में तो एक गोमूत्र विशेषज्ञ भी हैं। इन्हें शिक्षा व्यवस्था के बारे में क्या पता। कौन हैं प्रो. कामकोटि जिनका नाम संसद में उठाया गया प्रो. कामकोटि ने IIT मद्रास से कंप...

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बंद:श्रद्धालुओं को रोका, हरिद्वार में कांवड़िया बहा; राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोका गया है। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम ने उसे बचा लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग में सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई। उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी का कटाव तेज हो गया है। पानी गांवों में घुस गया है। 100 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए। कई मकानों के नीचे की जमीन बह चुकी है। गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है, जिससे कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के कारण गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग की दीवार ...

हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर गिरा बोल्डर:एमपी में नदी-नाले उफान पर, राजस्थान समेत 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौमस विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 7 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम नेउसे बचा लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई। मध्य प्रदेश के बालाघाट में दो दिनों से लगातार बारिश के कारण बीते 24 घंटे में करीब 3 इंच पानी गिरा। इससे दैतबर्रा-मंगलेगांव पुल, टोंडिया नाला और थानेगांव का नाला उफान पर आ गए। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उफनते सरगी नाले को पार करते समय एक शख्स बह गया। करीब 5 किमी दूर उसका शव मिला। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिली। वहीं सक्ती जिले में लापता युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें अगले 2 दिन के मौसम का हाल 31 जुलाई: 1 अगस...

राहुल बोले- छात्रों पर दिल्ली में पैलेट गन चली:नुकीली लाठियां मारी गईं; भाजपा बोली- छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली

राहुल गांधी ने बुधवार शाम को कहा, ‘आज मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। रिजिजू और राजनाथ सिंह जी को बोलने दिया गया। इसकी वजह है कि मैंने अमित शाह के बारे में कहा कि वह छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।’ राहुल ने कहा कि सदन में मुझसे कहा गया कि मैं माफी मांगूंगा, इसके बाद मुझे बोलने दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य है कि देश के मुद्दे उठाऊं। संसद से 500 मीटर तक देश के छात्रों को पीटा गया। छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं। एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। मैंने मेडिकल सर्टिफिकेट में यह देखा। छात्रों पर कील लगी लाठियां चलाई गईं। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 तस्वीरें दिखाईं, कहा- छात्रों के साथ बर्बरता हुई 1. छात्रों की पिटाई 2. CRPF गृह मंत्रालय के अधीन है 3. गृहमंत्री जिम्मेदार राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ दो ही संभावनाएं हैं- भाजपा ने कहा- राहुल ने लोकसभा में झूठ बोला इससे पहले राहुल गांधी संसद में 'छात्रों के संसद मार्च में गोली चलने’ के बयान पर भाजपा ने शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। भाजपा सांसद संब...

भाजपा बोली- छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली:राहुल गांधी ने लोकसभा में झूठ बोला; कांग्रेस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

‘छात्रों के संसद मार्च में गोली चलने’ के राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में झूठ बोला है। पात्रा ने बताया कि संसद मार्च में छात्रों पर गोली चलाई गई। इसका भाजपा खंडन करती है। राहुल ने कहा कि गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। ये भी झूठ है, क्योंकि गोली चली नहीं तो आदेश कहां से देंगे। उन्होंने बताया कि जहां भी विरोध या प्रदर्शन होता है और वहां फोर्स होती है तो उस इलाके की कमान मजिस्ट्रेट के पास होती है। मजिस्ट्रेट ही ऑन द स्पॉट निर्णय लेता है कि गोली चलानी चाहिए या नहीं। गृह मंत्री निर्णय नहीं लेते। राहुल ने कहा- छात्रों ने बताया कि वे अंधभक्त नहीं बनेंगी राहुल ने कहा, ‘गरीब बच्चों से लाखों लाख रुपए लिए गए। एक परीक्षा में पेपर लीक होता है। दूसरे में कुछ और दिक्कत होती है। ये बहुत गलत है। सिस्टम पर RSS का कब्जा हो चुका है।’ राहुल ने कहा, ‘राजनाथ सिंह ने कहा कि हम UPA नहीं हैं, हमारे मंत्री कभी इस्तीफा नहीं देते। वे सही कह रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिखावटी है क्योंकि धर्मेंद्र प...

दिल्ली पुलिस ने X से कहा-PM पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं:पोस्ट करने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दें

पीएम मोदी समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ X पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पत्र लिखा। पुलिस ने प्लेटफॉर्म से संबंधित पोस्ट और वीडियो तत्काल हटाने, साथ ही उन्हें पोस्ट करने वाले अकाउंट होल्डर्स के नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देने को कहा है। एक दिन पहले सरकार ने मेटा को मोदी का वीडियो फेसबुक पर सीमित करने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि बाद में Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी भी मांगी मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने 27 जुलाई को एक्स, इंस्ताग्राम और फेसबुक को नोटिस देकर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र कमेंट्स वाले पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा था। ये 20 जुलाई को ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ें… ------------- ये खबर भी पढ़ें… Meta ने पहले मोदी का वीडियो हटाया, अब रीस्टोर किया:कहा- तकनीकी गड़बड़ी से हटा; PM ने 23 जुलाई को छात्रों को मैसेज दिया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटाया गया वीडियो Meta ने दोबारा री...

पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज फिर चर्चा होगी:राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया; रिजिजू बोले- चरित्र हनन की कोशिश

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 मंगलवार को पास नहीं हो सका। दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक लगातार 9 घंटे बिल पर चर्चा हुई। अभी भी कई सांसदों का बोलना बाकी है। रात 11 बजे स्पीकर ने लोकसभा बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी। अब बिल पर बुधवार को लोकसभा में फिर चर्चा और वोटिंग होगी। वहीं बिल राज्यसभा में भी पेश किया जाएगा। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। इससे पहले लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। सदन में प्रियंका की टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। रिजिजू, निशिकांत दुबे और जोशी ने विरोध किया और कहा कि प्रियंका ने जोशी का चरित्र हनन किया। प्रियंका इस बात का सबूत दें ...

पेपर लीक बिल पर लोकसभा में कल फिर चर्चा होगी:राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया; रिजिजू बोले- चरित्र हनन की कोशिश

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 मंगलवार को पास नहीं हो सका। दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक लगातार 9 घंटे बिल पर चर्चा हुई। अभी भी कई सांसदों का बोलना बाकी है। रात 11 बजे स्पीकर ने लोकसभा बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी। अब बिल पर बुधवार को लोकसभा में फिर चर्चा और वोटिंग होगी। वहीं बिल राज्यसभा में भी पेश किया जाएगा। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। इससे पहले लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। सदन में प्रियंका की टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। रिजिजू, निशिकांत दुबे और जोशी ने विरोध किया और कहा कि प्रियंका ने जोशी का चरित्र हनन किया। प्रियंका इस बात का सबूत दें...

प्रियंका का प्रह्लाद जोशी पर कमेंट, संसद में हंगामा:रिजिजू बोले– शिक्षामंत्री का चरित्र हनन करने की कोशिश, माफी मांगें; प्रियंका का जवाब– सबूत दूंगी

लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का अधिकार किसने दिया। प्रियंका ने कहा- एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बनाया जिसने गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। रिजिजू निशिकांत दुबे और जोशी ने विरोध किया और कहा कि पहले प्रियंका इस बात का सबूत दें और माफी मांगे। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार वचन नहीं, जुमले देती है। दोपहर का सत्र शुरू होने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मैंने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष चाहें तो समय बढ़ा सकते हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने सभी दलों से बात की है। अब 8 घंटे चर्चा होगी। जरूरत होगी तो हम 10 घंटे भी...

लोकसभा स्पीकर बोले- सदन चलने दें:विपक्ष ने कहा- हमारी बात भी सुनें; संसद की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, पेपर लीक पर राहुल-प्रियंका बोलेंगे

संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामे के बीच शुरू हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी पार्टियों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा- संसद चलने दें। यहां चर्चा और बातचीत होनी चाहिए, ताकि देश में सकारात्मक संदेश जाए। हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा होगी। इस विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव किए गए हैं। स्पीकर ने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है। NDA के कई युवा सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे। इनमें भाजपा की बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या शामिल हैं। INDIA ब्लॉक के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई बहस में हिस्सा लेंगे। इससे पहले सुबह NDA संसदीय दल की वीकली 'मंगल मिलन' बैठक हुई। पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित किया। पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्...

संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा:विपक्ष भी राजी; 6 घंटे का समय तय, दोपहर 12 बजे से शुरुआत हो सकती है

संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा होगी। विपक्ष ने हंगामे के बीच सोमवार को चर्चा पर सहमति दी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू हो सकती है। सोमवार को पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा बिल पेश किया गया। इस बिल का नाम 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' है। इस बिल के जरिए 2024 में बने कानून में बदलाव किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी। मौजूदा पेपर लीक रोकने का कानून, 4 पॉइंट 1. जून 2024 तक पेपर लीक के लिए कोई एक सेंट्रल कानून नहीं था। धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होता था। इनमें जमानत की कोई सख्त शर्तें नहीं हैं। 2. कुछ राज्यों ने अलग से नकल-विरोधी भी कानून बनाए, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट भी शामिल किया। उत्तर प्रदेश में कुछ मामलों में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया। 3. NEET-U...

धर्मेंद्र प्रधान बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं:इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था- ऐसा होता रहता है

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे। संसद परिसर में प्रधान के पहुंचते ही भाजपा और NDA सांसदों की भीड़ उनका स्वागत करने पहुंची। विपक्षी सांसदों ने भी उनसे मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक विपक्षी सांसद ने तंज कसा कि यह पहली बार है, जब किसी मंत्री ने आरोप का सामना किए बिना इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी कहा- ऐसा होता रहता है। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया, "मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं।" प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए 36 दिन तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था। संसद में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत की 2 तस्वीरें… प्रधान का स्वागत करने पर कांग्रेस ने BJP की आलोचना की कांग्रेस ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत करने पर BJP की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि यह पूरी घटना बेहद शर्मनाक है और देश के युवाओं का घोर अपमान है। विपक्षी सांसद...

धर्मेंद्र प्रधान बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं:इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था- ऐसा होता रहता है

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे। संसद परिसर में प्रधान के पहुंचते ही भाजपा और NDA सांसदों की भीड़ उनका स्वागत करने पहुंची। विपक्षी सांसदों ने भी उनसे मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक विपक्षी सांसद ने तंज कसा कि यह पहली बार है, जब किसी मंत्री ने आरोप का सामना किए बिना इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी कहा- ऐसा होता रहता है। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया, "मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं।" प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए 36 दिन तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था। संसद में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत की 2 तस्वीरें… प्रधान का स्वागत करने पर कांग्रेस ने BJP की आलोचना की कांग्रेस ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत करने पर BJP की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि यह पूरी घटना बेहद शर्मनाक है और देश के युवाओं का घोर अपमान है। विपक्षी सांसद...

पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश:केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रखा; विपक्ष का हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद सोमवार को पहली संसद पहुंचे। NDA सांसदों ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और संसद भवन के अंदर तक ले गए। प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद के बीच 25 जुलाई को इस्तीफा दिया था। उधर, देशभर में छात्रों के खिलाफ कार्यवाही के विरोध में विपक्ष ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा किया। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के 5 मिनट के भीतर ही दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। दूसरी तरफ सुबह 10:30 बजे विपक्ष ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सरकार से NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब की मांग कर रही है। संसद के बाहर प्रदर्शन की फोटो लोकसभा में आज परीक्षा संशोधन बिल पेश किया जाएगा सरकार आज लोकसभा में पेपर लीक पर सख्ती को लेकर 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बिल पेश करेंगे। NDA के 9 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे। सं...

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल आएगा:जितेंद्र सिंह पेश करेंगे; 2024 में बने कानून में बदलाव होंगे, सजा-जुर्माना दोनों बढ़ेंगे

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्र आंदोलन खत्म होने के 2 दिन बाद आज संसद में पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा बिल पेश किया जाएगा। इस बिल का नाम 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में बिल पेश करेंगे। इस बिल के जरिए 2024 में बने कानून में बदलाव किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी। इस बिल का ऐलान पीएम मोदी ने 23 जुलाई की रात ढाई मिनट का वीडियो मैसेज जारी किया था। मोदी ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। मौजूदा पेपर लीक रोकने का कानून, 4 पॉइंट 1. जून 2024 तक पेपर लीक के लिए कोई एक सेंट्रल कानून नहीं था। धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होता था। इनमें जमानत की कोई सख्त शर्तें नहीं हैं। 2. कुछ राज्यों ने अलग से नकल-विरोधी भी कानून बनाए,...

मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे:परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई, इंफोसिस को-फाउंडर नीलेकणी अध्यक्ष होंगे

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पीएम ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी। पिछले 4 दिनों में यह इंस्टाग्राम पर मोदी का तीसरा वीडियो मैसेज है। पीएम ने कहा- स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिए हैं। हम कल संसद में कठोर सजा के साथ प्रावधान ला रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के बारे में भी सोचना है। हमारी परीक्षा सिस्टम विश्वस्त हो, इसमें सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पीएम मोदी का पूरा वीडियो देखें… नंदन नीलेकणी: 6 प्रमुख सरकारी समितियों/टास्क फोर्स से जुड़े रहे पीएम मोदी के पिछले 2 इंस्टाग्राम...

राहुल बोले-स्टूडेंट्स पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया:शाह को चिट्ठी लिखी; CJP का सुझाव- पेपर लीक में 10 साल की सजा हो

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। राहुल ने ये भी कहा कि स्टूडेंट्स से बात करने के बजाय सिक्योरिटी फोर्स ने उन्हें पीटा, आंसू गैस के गोले छोड़े। सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कइयों के निजी अंगों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। 19 साल के छात्र साहिल लोचब की एक आंख चली गई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्रांतिकारी जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन खत्म हो चुका है। शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका जेपी नड्डा से मिले और उनके सामने देश में शिक्षा सुधार के लिए 5 मांगें रखीं। इनमें पेपर लीक मामलों में 10 साल की सजा, दोषियों की संपत्ति जब्त करने, नया नेशनल टेस्टिंग कमीशन बनाने और नियुक्तियों की स्वतंत्रता के बारे में कहा गया। राहुल ने पैलेट गन से घायल ...

पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया:यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था; मन की बात में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं होती। पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। इस महीने फिजिक्स , कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ के ओलंपियाड हुए। इनमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा- पिछले रविवार विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। हम सभी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वह कर दिखाया, जो कभी लगभग असंभव लगता था। उन्होंने अपने असाधारण कौशल, जुनून और धैर्य का परिचय दिया। PM के 'मन की बात' की 10 बड़ी बातें मन की बात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ...

12 साल में 116 पेपर लीक, 7.5 करोड़ बच्चे प्रभावित:19 राज्यों में पेपर माफिया, निशाने पर शिक्षक-पुलिस भर्तियां; नीट से सालों का गुस्सा फूटा

देश में पेपर लीक अब किसी एक परीक्षा या राज्य की समस्या नहीं रह गई है। यह पूरे देश में फैले एक बड़े संगठित नेटवर्क का रूप ले चुका है। 2014 से जुलाई 2026 तक मीडिया रिपोर्टों और सरकारी कार्रवाई के आधार पर कम से कम 116 पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। इन मामलों से करीब 7.5 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हुए और पेपर माफिया का नेटवर्क 19 राज्यों तक फैला मिला। 2014 से 2024 के बीच 89 मामले सामने आए थे। इनमें 21 केंद्रीय संस्थानों और 68 राज्य स्तरीय परीक्षाओं से जुड़े थे। इसके बाद 2025 में 20 और 2026 में जुलाई तक नीट-यूजी समेत 7 पेपर लीक के मामले दर्ज किए गए। 2019 से 65 पेपर लीक, तीन लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती अटकी नीट पेपर लीक के बाद 21 बच्चों ने सुसाइड किया, CJP का आंदोलन और प्रधान का इस्तीफा नीट पेपर लीक के बाद स्टूडेंट्स और युवाओं के अंदर भरा सालों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में इसके खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू हुआ। इसमें पेपर लीक के बाद 21 बच्चों के सुसाइड और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया।...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को चार्ज:बोले- उम्मीदों पर खरा उतरूंगा; दीपके ने कहा- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी। शनिवार शाम करीब 8.15 बजे प्रधान के मंत्रालय का चार्ज प्रह्लाद जोशी को दे दिया गया है। जोशी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। प्रह्लाद ने कहा- मैं नई जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा। पीएम मोदी का शुक्रिया। पिछले कुछ सालों में देश की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। प्रधान ने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की। दो पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी। चिट्ठी का यह हिस्सा नीचे हाइलाइट किया गया है। 12 साल में पहली बार विरोध के बाद मंत्री का इस्तीफा 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्र...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। प्रधान ने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की। दो पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी। चिट्ठी का यह हिस्सा नीचे हाइलाइट किया गया है। 12 साल में पहली बार विरोध के बाद मंत्री का इस्तीफा 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा है। हालांकि, इससे पहले 2018 में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया था, लेकिन तब दुनियाभर में 'मी टू' आंदोलन चल रहा था और अकबर पर पत्रकारिता के दिनों में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने क्या क...

राहुल ने कहा- प्रधान को पद से हटना ही होगा:नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं, वे भविष्य से नहीं लड़ सकते

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेपर लीक मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, ऐसा नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी ही होगी। वे भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।’ इस दौरान वे कुछ छात्र भी साथ लेकर लाए थे। राहुल ने शुक्रवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन में घायल एक युवक को साथ लेकर आए थे। 24 जुलाई: राहुल ने कहा था- प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री शुक्रवार को अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’ उन्होंने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन स...

कॉकरोच पार्टी-सरकार के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत:प्रधान के इस्तीफे पर जवाब मिलेगा; प्रदर्शन का असर- दिल्ली में शराब दुकानें जल्दी बंद होंगी

नीट पेपर लीक में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव रखे हैं। सरकार इन पर चर्चा कर रही है। शनिवार दोपहर 3.30 बजे तीसरे दौर की बैठक होगी। जिसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना पक्ष बताएगी। सीजेपी ने सरकार से कहा हैकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार ने सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजन को 1-1 करोड़ मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस खत्म करने की दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है। हालांकि, सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, सरकार के सूत्रों के अनुसार, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि पद छोड़ना सबसे आसान काम होगा और यह जिम्मेदारी से भागने के बराबर होगा। हम काम करके दिखाएंगे।’ इधर, प्रदर्शन के चलते दिल्ली सरकार ने पुलिस की सलाह पर वीकेंड तक सभी शराब दुकानें रात 8 बजे बंद करने के निर्देश दिए हैं।...

वांगचुक बोले-डील करनी होती तो क्या 26 दिन भूखा रहता:दावा- भूख हड़ताल तुड़वाने में कांग्रेस सांसद का रोल; प्रधान के इस्तीफे की मांग छोड़ी

सोनम वांगचुक ने शुक्रवार रात 10:53 बजे एक और वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा- 26 दिन भूखा रहने के बाद 11 किलो वजन कम हो गया है, क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। उन्होंने कहा- क्या मुझे जवाब देना पड़ेगा कि इसके हाथों अनशन क्यों तोड़ा, क्या डील हुई? मुझे कई लोगों ने बताया कि बहुत सवाल उठाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्रियों से अनशन क्यों तुड़वाया? अगर कोई डील करनी होती तो क्या 26 दिन भूखा रहता। वहीं सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तुड़वाने में कांग्रेस सांसद का रोल सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार और वांगचुक के बीच के गतिरोध को खत्म किया। करीब 3 दिन तक बैक चैनल बातचीत चली। कई स्तरों पर कोशिशें की गई। इसके बाद सहमति बनाने में कामयाबी मिली। तन्खा पहले भी वांगचुक के NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी ओर से पैरवी कर चुके हैं। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बातचीत में लद्दाख के कुछ नेताओं ने भी मध्यस्थ की भूमिका निभाई। अनशन तोड़ने के बाद वांगचु...

पेपरलीक संशोधन बिल पर मंत्री वैष्णव ने जवाब नहीं दिया:मीडिया के सवाल पर बोले- नेक्स्ट; PM मोदी ने कल कहा था- सख्त कानून लाएंगे

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को संसद में पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि यह बिल अब सोमवार 27 जुलाई को ही संसद में पेश किया जाएगा। जब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने आए तब उन्होंने पेपर लीक संशोधन बिल पर कोई जवाब नहीं दिया। वैष्णव ने मीडिया के सवालों पर हर बार केवल एक शब्द कहा- नेक्स्ट। हालांकि, उन्होंने मजाक में एक रिपोर्टर से कहा- आज कोई पेपर लीक नहीं हो रहा। दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार रात एक वीडियो जारी करके कहा था कि पेपर लीक संशोधन बिल पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी, फिर इसे संसद में पेश किया जाएगा। आधी रात मोदी का ऐलान- संसद में आएगा पेपर लीक संशोधन बिल, देखें वीडियो… अब पढ़ें पीएम ने क्या कहा… 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर पोस्ट किए गए 2.56 मिनट के वीडियो मैसेज में मोदी कह रहे हैं… पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में क...

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश:मोदी ने कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, जल्द बिल पास कराएंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी। पीएम ने बताया कि कैबिनेट में इससे जुड़े मसौदे पर आज चर्चा होगी और सख्त फैसले लिए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा। साथ ही इसे जल्द पास कराने की कोशिश होगी। PM मोदी ने X हैंडल पर 2.56 मिनट का एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। कहा- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। विभागों ने देर रात मुझे मसौदा भेजा है। इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान हैं। इस पर शुक्रवार को कैबिनेट के बीच चर्चा होगी। ...

पीएम मोदी ने रात 12 बजे वीडियो जारी किया:कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, संसद में जल्द बिल पास कराएंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात घोषणा कर दी है कि पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाया जाएगा। इससे जुड़े मसौदे पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी और सख्त फैसले लिए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा। साथ ही इसे जल्द पास कराने की कोशिश होगी। PM मोदी ने रात 11.52 बजे अपने X हैंडल पर 2.56 मिनट का एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। इसमें वे कह रहे हैं- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अबतक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। विभागों ने देर रात मुझे मसौदा भेजा है। इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान हैं। इस पर शुक्रवार को कैबिनेट के बीच चर्चा होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुव...

कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए:कल देशभर में प्रदर्शन का ऐलान; दिल्ली यूनिवर्सिटी की अपील- छात्र और प्रोफेसर आंदोलन से दूर रहें

सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में CJP को जेपी नड्डा के घर या ऑफिस पर बातचीत के लिए 4 बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि, CJP ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर चर्चा करे। हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जाएंगे। इधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने अब 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी अपने स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स को को चेतावनी दी है कि वे जंतर-मंतर न जाएं। उनपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है, साथ ही उनके कॅरियर पर भी असर पड़ सकता है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 20 जून से जारी है। 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। वहीं, इस आंदोलन में शामिल सोनम वांगचुक के अनशन का आज 26वां दिन हैं। मेदा...

पेपर लीक पर मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे:युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम का यह ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच आया है। सीजेपी पिछले 34 दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है। पीएम ने कहा- युवाओं का हित सर्वोच्च प्राथमिकता पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक केस के लिए पहली बार फास्ट ट्रैक कोर्ट देश में अब तक पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी, इसलिए फैसला आने में कई साल लग जाते थे। अब प्रधानमंत्री ने इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है, ताकि फैसला तेजी से हो सके। भारत में फास्ट ट्रैक कोर्ट की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इनका गठन 11वें वित्त आयोग की सिफारिश पर किया गया था। आयोग ने देशभर में 1734 फास्ट ट्रैक...

पेपर लीक पर मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे:राहुल ने कहा- पीएम एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा, 'आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने एजुकेशन सिस्टम बर्बाद होने दिया और इसके जिम्मेदार व्यक्तियों को संरक्षण दिया।' पीएम का यह ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच आया है। सीजेपी पिछले 34 दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है। पेपर लीक की सुनवाई के लिए पहली बार फास्ट ट्रैक कोर्ट देश में अब तक पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी, इसलिए फैसला आने में कई साल लग जाते थे। अब प्रधानमंत्री ने इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है, ताकि फैसला तेजी से हो सके। भारत में फास्ट ट्रैक कोर्ट की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इनका गठन 11वें वित्त आयोग की सिफारिश पर किय...

जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प:CJP समर्थकों ने पत्थरबाजी की, ACP घायल; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वे पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। हालांकि झड़प करीब 15 मिनट चली। उसके बाद स्थिति सामान्य है। इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। पुलिस और छात्रों की झड़प की 4 तस्वीरें… रात-8:30 बजे: पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने रात- 8:35 बजे: पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे रात-8:40 बजे: भीड़ दूर भागी, नारे लगाए गए रात- 8:45 बजे: झड़प के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी गिर गए 22 जुलाई के 5 बड़े अपडेट‌्स… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 3 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच ...

जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प:CJP समर्थकों ने पत्थरबाजी की, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वे पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। हालांकि झड़प करीब 15 मिनट चली। उसके बाद स्थिति सामान्य है। इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। पुलिस और छात्रों की झड़प की 4 तस्वीरें… रात-8:30 बजे: पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने रात- 8:35 बजे: पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे रात-8:40 बजे: भीड़ दूर भागी, नारे लगाए गए रात- 8:45 बजे: झड़प के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी गिर गए कॉकरोच प्रदर्शन को लेकर आज के 5 बड़े अपडेट‌्स… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 2 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-...

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत:अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात थे; लश्कर से जुड़े आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया। इसमें हेड कॉन्स्टेबल (35 साल) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद आतंकी भाग गए। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जिस जगह फायरिंग हुई, वह शहर का मुख्य बाजार है। यहां आम दिनों में भी काफी भीड़ रहती है। घटनास्थल की 3 तस्वीरें… सभी रास्तों पर नाकेबंदी, आतंकियों की तलाश तेज घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया ...

CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद:बंगाल से 2 हजार CRPF जवान आ रहे; कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बातचीत को तैयार

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी पुष्टि की है। रांका का कहना है कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। यहां बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे हैं। इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 FIR दर्ज की हैं। प्रदर्शनकारियों पर RAF जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की...

सि​क्किम में टनल पर लैंडस्लाइड, 20 मजदूरों के शव मिले:5 अब भी फंसे; टनल में मीथेन गैस भरी, बचावकर्मी बेहोश हुए

सिक्किम में एनएचपीसी के हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 25 में से 20 मजदूरों के शव मंगलवार देर रात बरामद कर लिए गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं टीमें देर रात तक बाकी पांच मजदूरों तक नहीं पहुंच पाईं। ये मजदूर टनल में अलग-अलग पॉइंट पर फंसे थे। टीमें इन तक पहुंचने के लिए 24 घंटे से मशक्कत कर रही थीं, लेकिन टनल में मीथेन गैस भरी होने के चलते कई बचावकर्मी बेहोश हो गए। यह आदित-3 टनल है, जो नामची जिले के समरडुंग-झोलुंगय में बन रहे तीस्ता स्टेज-6 प्रोजेक्ट का ​हिस्सा है। इसे पटेल इंजीनियरिंग कंपनी बना रही थी। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… 40 मिनट ही चल पा रहा एक ऑक्सीजन सिलेंडर भास्कर नॉलेज सवालः मीथेन गैस से बड़ा खतरा क्या है? जवाबः मीथेन जहरीली गैस नहीं होती, लेकिन बंद सुरंग में यह ऑक्सीजन की मात्रा कम कर सकती है। ऑक्सीजन घटने पर दम घुटने और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है। अगर गैस चिंगारी संपर्क में आए तो आग लग सकती है या विस्फोट हो सकता है। सवालः टनल में रेस्क्यू इतना मुश्किल क्यों होता है? जवाबः टनल में रेस्क्यू सामान्य रेस्क्यू से अलग होता है। यहां जगह कम होती है और ख...

राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई:PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन; प्रधान बोले- राहुल छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे

पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। 3 घंटे के धरने के दौरान सरकार ने राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया। पुलिसकर्मी राहुल को ले जाने पहुंचे तो वह जमीन पर लेट गए। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। काफी मनाने पर भी जब वह नहीं उठे तो 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले गए और बस में बैठाया। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया गया है। सभी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया। यहां से करीब 3 घंटे बाद रात 9.45 बजे सभी को रिहा कर दिया गया। प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। प्रियंका से मिलने सोनिया गांधी थाने पहुंची थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार नीट मामले में चर्चा को तैयार थी लेकिन राहुल ने प्रदर्शन का रास्ता चुना...