Posts

Showing posts with the label राजनीती


भाजपाइयों ने किया बुथ नंबर 128 ओर 141 पर जनसंपर्क?

Image
 शाहपुरा:- आज भारतीय जनता पार्टी  नगर मंडल शाहपुरा ने बूथ नंबर 128 ओर 141 पर डोर टू डोर बेगू रोड वार्ड नंबर 22 तथा बस स्टैंड आदर्श नगर में जनसंपर्क कर के स्थानीय प्रत्यासी श्री कैलाश मेघवाल के समर्थन में अपना वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का समर्थन मांगा आम जनता से जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश  मारू नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर युवा मोर्चा अध्यक्ष कालू लाल तेली भाजपा नगर महामंत्री खुशीराम आचार्य लोकेन्द शर्मा भाजपा व. उपाध्यक्ष राजाराम पोरवाल उपाध्यक्ष कल्याण कहार सुरेश खटीक कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तोलम्बिया राजेन्द्र शास्त्री वरिष्ठ कार्यकर्ता कालू लाल लोहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री दुर्गा लाल कहार उपाध्यक्ष गोविंद कुमार घुसर, राहुल पारीक, राजू लाल सुखवाल भाजयुमो के कार्यकर्ता नंदलाल कहार,रोशन तेली आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे?    

भाजयुमो के पदाधिकारियो ने 18 बुथो में से 7 बूथों पर लगाए पार्टी के झंडे

Image
✒दुर्गा लाल कहार  शाहपुरा:- आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शाहपुरा ने  मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत शाहपुरा नगर के 18 बूथ में से 7 बूथ पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कालूलाल तेली के नेतृत्व में भाजपा का झण्डा निजी मकानों व भवन पर उनकी सहमति से लगाया आज पहला झण्डा गोविंद घुसर के यहां लगाया और दूसरा झण्डा भैरू कहार के तिसरा गोपाल जी तेली के चौथा भैरू लाल जी बोहरा के पाँचवा अशोक जी बोहरा छटा जगदीश जी बोहरा ओर सातवाँ झण्डा लचु जी कोली के ओर आठवा पपू जी पारीक के भवन पर लगाया  कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो के महामंत्री व भाजपा मिडिया प्रभारी दुर्गा लाल कहार, सूरज जांगिड़ उपाध्यक्ष गोविन्द घुसर नगर मंत्री भैरु कहार कार्यलय प्रभारी महेश बोहरा सहित भाजपा के आदि कार्यकर्ता  उपस्थित रहे?

युवा मोर्चा द्वारा कल निकाली जाएगी कमल संदेश यात्रा

Image
(दुर्गा लाल कहार)   शाहपुरा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शाहपुरा द्वारा कमल संदेश यात्रा कल सोमवार को निकाली जायेगी,ओर कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मार्गो से वाहन रैली के रूप में कमल यात्रा का संदेश देंगे।* जिसमें युवा मोर्चा के महामंत्री दुर्गा लाल कहार ने जानकारी में बताया की कमल संदेश यात्रा त्रिमूर्ति चौराहा से प्रारंभ होकर बेगू चौराहा कलिंजरी गेट होते हुए कोर्ट के सहारे सहारे फुलिया गेट तहनाल गेट होते हुए बालाजी की छतरी मेन बाजार से पुन्ह त्रिमूर्ति चौराहे से दरगड रोड खान्या के बाला जी होते हुए भीलवाड़ा रोड से त्रिमूर्ति चौराहे पर समापन होगा|

अजय जोशी डाटा बेस सयोंजक मनोनित

Image
फूलियाकलां,,फुलिया  मण्डल आईटी सेल सयोंजक प्रदीप वैष्णव ने जिलाध्यक्ष सुप्रीम जैन,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा की अनुशंसा पर फूलियाकलां मण्डल डाटा बेस सयोंजक पद पर कोठियां के अजय जोशी,व फूलियाकलां मंडल आईटी सहसयोजक पद पर धनोप के चेतन सामरिया को नियुक्त किया । युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज माली ने बताया कि कोठियां इकाई मे प्रहलाद नायक को आईटी सेल सयोंजक व बलवंत खटीक को सहसयोंजक मनोनीत किया गया है

 भारतीय जनता युवा मोर्चा शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन शाहपुरा नगर के धरती देवरा हुआ सम्पन 

Image
शाहपुरा (दुर्गा लाल कहार) भारतीय जनता युवा मोर्चा शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन शाहपुरा नगर के धरती देवरा हुआ सम्पन  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ओर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी जिला महामन्त्री कल्पेश चौधरी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तारा चास्टा  युवा मोर्चा के नन्द लाल  गुजर युवा मोर्चा के विधानसभा प्रभारी मुकेश जी तेली शाहपुरा पंचायत सीमित के उप प्रधान बजरंग  सिंह रणावत शाहपुरा नगर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मोहन  गुजर ओर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कालूलाल तेली आदि ने सम्मेलन को सम्बोधित किया  कार्यक्रम में उपस्थित शाहपुरा नगर अध्यक्ष रमेश  मारू,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद जाट ,फुलिया मण्डल अध्यक्ष ओम गुजर,रायला मण्डल अध्यक्ष किशन गोपाल  कोगटा ,  एव पाँचो युवा मंडल अध्यक्ष शाहपुरा नगर कालूलाल तेली,शाहपुरा ग्रामीण हितेन्द्र सिंह  रणावत, फुलिया मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा,ओर रायला मण्डल अध्यक्ष हरिओम सिंह   ओर पाँचो युवा मोर्चा मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ...

(गुलाबपुरा) पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने ली अम्बेडकर विचार मंच तहसील हुरड़ा की बैठक

Image
गुलाबपुरा/(किसन वैष्णव )शहर के मुख्य चोराये पर मेवाड़ के वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की प्रतिमा का 13 सितम्बर को होने वाले अनावरण को लेकर *नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर* ने बैठक ली! आयोजित विशाल भगवा रैली में अम्बेडकर विचार मंच के कार्यकर्ता द्वारा सैकड़ो वाहन के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग का आव्हान किया। इस दौरान खटीक समाज ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल  खटीक  महावीर  भील समाज ब्लॉक पौलु  भील गोपाल  जीनगर समाज ब्लॉक शोभा राम जीनगर  दीपक  रेगर समाज ब्लॉक हुरड़ा पूरण रेगर सूरजकरण ढ़ोली समाज ब्लॉक गोपाल लालावत साँवर   मेघवंशी समाज ब्लॉक गोपाल  मेगवंसी बैरवा समाज  प्रकाश राजू रामदेव बैरवा  वाल्मीकि समाज ब्लॉक कैलाश जमादार संजय  आर्य,राजेश आर्य व धोबी समाज से अशोक मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राज्य सरकार का बड़ा फैसला ,पेट्रोल-डीजल पर 4-4% वैट किया कम

Image
 जयपुर राज्य सरकार का बड़ा फैसला  पेट्रोल-डीजल पर 4-4% वैट किया कम सरकार ने वैट कम का नोटिफिकेशन किया जारी रात 12 बजे से नई दरें होनी लागू वैट कम होने से 3 रुपये पेट्रोल होगा सस्ता  और करीब 2.50रुपये डीजल होगा सस्ता  रावतसर में मुख्यमंत्री राजे ने की घोषणा पेट्रोल पर 30 से घटकर 26 प्रतिशत वैट डीजल पर 22 से घटकर 18 प्रतिशत वैट

भारतीय जनता पार्टी मांडल विधानसभा के बुथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी का सम्मेलन सम्पन्न।

Image
बागौर (सत्यनारायण जाट )भारतीय जनता पार्टी मांडल विधानसभा के बुथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी का सम्मेलन सम्पन्न। भारतीय जनता पार्टी मांडल विधानसभा के बुथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी का सम्मेलन  दिनांक 25 अगस्त 2018 शनिवार को श्रीराम दरबार मन्दिर घोड़ास चौराये पर प्रात: 11 बजे भाजपा  जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल की अध्यक्षता  में हुआ ,जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने भारत माता को दीप प्रज्वलित कर संगठन गीत से सम्मेलन की शुरुआत की ।  भाजपा बुथ अध्यक्षो के सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल , राजस्थान सरकार के मुख्यसचेतक कालूलाल गुर्जर,जिलामहामंत्री रोशन मेघवंशी ,प्रदेश प्रतिनिधि तुलसीराम शर्मा ,  रूपलाल जाट , बुथअध्यक्ष सम्मेलन जिलाप्रभारी प्रेमस्वरूप गर्ग , अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हमीद पठान , सहकारिता प्रकोष्ठ के देवालाल जाट , पंचायतराज प्रकोष्ठ के मदनलाल भंडारी,  जिलाउपाध्यक्ष मणीराज सिंह लुहारीया एवं बागोर, करेड़ा ,माड़ल ,सुवाणा मंडल अध्यक्षो के सानिध्य में संपन्न हुआ । इस सम्मेलन में बुथ कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाजपा मंडल व सभी मोर्चा के सभी पदाधिकारी, शक्ति के...

लालू को बड़ा झटका 30 अगस्त तक फिर जाना होगा जेल

Image
झारखंड  हाईकोर्ट से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने लालू यादव की जमानत बढ़ाने की याचिका खारिज करते हुए 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा है। लालू ने तबीयत खराब होने को लेकर जमानत तीन महीने बढ़ाने की अर्जी लगाई थी। लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा है कि अब वो रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में इलाज कराएंगे। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से वापस लाया जाएगा, जहां वो फिलहाल भर्ती हैं। इससे पहले कोर्ट ने 17 अगस्त को हुई सुनवाई में लालू यादव की जमानत अवधि को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया था। उनके वकील ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि लालू अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं, इसलिए उनकी जमानत की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया जाए। लेकिन कोर्ट ने 20 से 27 अगस्त तक मात्र सात दिन के लिए अवधि बढ़ाई थी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ कल विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के साथ बनेड़ा तहसील में

Image
(किसन वैष्णव)ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ कल विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के साथ कल सुबह 8बजे जयपुर से रवाना होंगे । बनेड़ा तहसील के रूपाहेली खुर्द में(सुबह 11बजे) वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण समारोह में भाग लेंगे।

*अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन,के मिटिंग कल*

Image
शाहपुरा:-(देव किशन प्रजापत ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रत्येक  विधानसभा में  सम्मेलन होगा।भाजपा एससी मोर्चा विधानसभा शाहपुरा बनेड़ा प्रभारी कमलेश मुण्डेतिया ने बताया कि आगामी 3 सितम्बर 2018 को शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा में शाहपुरा में आयोजित किया जायेगा।जिसमें प्रदेश व जिला भाजपा के पदाधिकारियों सहित मोर्चा के प्रदेश व जिले के पदाधिकारी अतिथि होंगे।विधानसभा एससी मोर्चा  सम्मेलन को सफल बनाने के लिए डाक बंगला शाहपुरा में  12अगस्त 2018 को दोपहर 3.15 बजे एक  बैठक रखी गई है जिसमे विधानसभा शाहपुरा बनेड़ा के एससी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ,मण्डल महामन्त्री सहित विधानसभा क्षेत्र के  मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारी ,विधानसभा क्षेत्र के एससी के  भाजपा के पदाधिकारीगण , वर्ग के dr ,cr, पार्षद , सरपंच ,जनप्रतिनिधिगण बैठक में  भाग लेंगे ।और सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तय करेंगे। 

नगर पालिका ने चलाया कस्बे में पीला पंजा

Image
शाहपुरा:-(देव किशन) नगर पालिका ने चलाया कस्बे में पीला पंजा। लम्बे समय बाद मुखर्जी उद्यान से लेकर बसस्टैंड तक के अतिक्रमण किया ध्वस्त। तहसीलदार अशोक कुमार सोनी सहित पुलिस जाप्ता एवं नगर पालिका का लवाजमा रहा मौजूद...