लालू को बड़ा झटका 30 अगस्त तक फिर जाना होगा जेल




झारखंड  हाईकोर्ट से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने लालू यादव की जमानत बढ़ाने की याचिका खारिज करते हुए 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा है। लालू ने तबीयत खराब होने को लेकर जमानत तीन महीने बढ़ाने की अर्जी लगाई थी।

लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा है कि अब वो रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में इलाज कराएंगे। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से वापस लाया जाएगा, जहां वो फिलहाल भर्ती हैं।

इससे पहले कोर्ट ने 17 अगस्त को हुई सुनवाई में लालू यादव की जमानत अवधि को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया था। उनके वकील ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि लालू अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं, इसलिए उनकी जमानत की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया जाए। लेकिन कोर्ट ने 20 से 27 अगस्त तक मात्र सात दिन के लिए अवधि बढ़ाई थी।


Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है