Posts

Showing posts from May, 2026


TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 गिरफ्तार:ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, भाजपा नेताओं-अफसरों ने डिस्चार्ज का दबाव बनाया

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। ममता बनर्जी ने हमले को साजिश बताते हुए कहा कि अगर अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती अभिषेक को जल्द डिस्चार्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और पुलिस ने दबाव बनाया। अभिषेक पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। ममता ने कहा- साउथ कोलकाता के DCP ने अस्पताल पर दबाव डाला हमले के बाद अभिषेक को पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया। ममता भी उनसे मिलने पहुंचीं थी। अपोलो में डॉक्टरों ने अभिषेक को घर पर आराम की सलाह दी। बाद में उन्हें बेले व्यू अस्पताल ले जाया गया। अभिषेक से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने शनिवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता के 2 आरोप; बोलीं- अब घर पर इलाज 3 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम… भीड़ ने अभिषेक को घेरा, अंडे-पत्थर फेंके अभिषेक को सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निक...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 गिरफ्तार:ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, भाजपा नेताओं-अफसरों ने डिस्चार्ज का दबाव बनाया

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने रविवार को 5 आरोपियों को अरेस्ट किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके से जुटाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं, ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को साजिश बताया। ममता ने कहा- अभिषेक ने अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी मौके पर जान जा सकती थी। हमले के चलते शरीर में खून के थक्के जम गए थे। हमले के बाद अभिषेक को जब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल प्रशासन पर इलाज न करने का दबाव डाला गया। साथ ही उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने को कहा गया। पश्चिम बंगाल के दक्षिण सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को मारपीट की गई। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। ममता ने कहा- साउथ कोलकाता के डीसीपी ने अस्पताल पर द...

राजस्थान में आज भी रेतीले तूफान का अलर्ट:बारिश-आंधी से उत्तर भारत के राज्यों को गर्मी से राहत मिली

राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया। इसके कारण करीब 200 वर्ग किलोमीटर का एरिया प्रभावित हुआ। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के रेतीले तूफान की शुरुआत हुई थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली। रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। शनिवार को पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। दोनों ही राज्यों के अधिकतम तापमान में 8°C-10°C की गिरावट आई। चंडीगढ़ में भी 18.2mm बारिश दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 25.3°C रहा, जो सामान्य से 14°C कम था। उत्तर प्रदेश के बहराइच, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, नजीबाबाद और मेरठ में 3mm से 18mm बारिश हुई। लखनऊ में बारिश नहीं हुई, लेकिन अधिकतम तापमान 34°C रहा, जो सामान्य से 6.1°C था। मुरादाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5°C रहा। झारखंड के रांची में एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। राज्यों से बारिश-रेतीले तूफान की तस्वीरें… मानसून 7 दिनों में केरलम पहुंचेगा मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। ...

बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकालना पड़ा; TMC कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा- देखो उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पहले से प्लान था। इलाके में कोई पुलिस नहीं है। वे मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हमले के बाद अभिषेक ने चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए TMC कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा- मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दूंगा। जब तक पुलिस नहीं आती, मैं पीड़ित परिवार को नहीं छोड़ूंगा, नहीं तो लोग उन्हें मार सकते हैं। घटना से जुड़ी 8 तस्वीरें… अस्पताल बोला- भर्ती करने की जरूरत नहीं घटना क...

बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकालना पड़ा; TMC कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा- देखो उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पहले से प्लान था। इलाके में कोई पुलिस नहीं है। वे मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा- पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना को लेकर मैं हाईकोर्ट जाऊंगा, राज्यपाल को भी इसकी जानकारी दूंगा। मैं यह जगह तब तक नहीं छोड़ूंगा जब तक लोकल पुलिस अपनी फोर्स भेजकर पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा नहीं देती। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… सोनारपुर में चुनाव के बाद हिंसा हुई थी दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सोनारपुर बेहत संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां टीएमसी और बीज...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें:सहारनपुर में 10 गाड़ियां बहीं; बिहार में 4 फ्लाइट डायवर्ट, 18 लेट; पंजाब में ओले गिरे

देश में गर्मी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 फ्लाइट डायवर्ट की गईं, जबकि 18 फ्लाइट लेट रहीं। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। एक दिन पहले चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर समेत 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे हैं। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... नौतपा में छोटे बच्चों को रखें सेफ: बाहर भेजते हुए ध...

राजस्थान-एमपी समेत 12 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि:बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 15 मौतें; यूपी में इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं

मॉनसून के करीब आते ही शुक्रवार को कई राज्यों में तापमान 40°C से नीचे पहुंच गया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-आंधी और ओले गिरे। बिहार में औरंगाबाद, गया, सारण और खगड़िया जिलों में बिजली गिरने से आठ लोगों की जान गई। वहीं पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बारिश में घर और बिजली गिरने से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार को सहारनपुर में तेज बारिश इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। बाइक मलबे में दब गईं। 2 टूरिस्ट की मौत हो गई। राजस्थान के जयपुर समेत 6 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। दौसा में आंधी में हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रही स्कॉर्पियो कार तारों में उलझ कर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी चारों लोग सुरक्षित हैं। वहीं देहलाल गांव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव देश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 46°C दर्ज किया गया। ...

राजस्थान के सीकर में ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के कंटेनर:बिहार में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत; यूपी में 100 kmph का तूफान

बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के सीकर जिले में आंधी के कारण न्यू भागेगा रेलवे स्टेशन के पास डबल डेकर मालगाड़ी के 4 खाली कंटेनर नीचे गिर गए। इसके कारण दूसरा ट्रैक बंद हो गया। 2 घंटे के बाद क्रेन की मदद से कंटेनर हटाए गए। काले बादलों की वजह से गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उधर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यूपी में गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। लखनऊ में रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिर...

राहुल ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाना खाया:यूनिफॉर्म पहनी, पार्क में जमीन पर बैठे, आधे घंटे बातचीत की; कहा- संसद में मुद्दे उठाएंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटोचालकों से बात की। राहुल उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए। पार्क में बैठे राहुल के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए। राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स से रोजमर्रा की चुनौतियों, उनकी इनकम, बढ़ते खर्चों और काम करने के हालात के बारे में जाना। उनकी शिकायतें सुनीं, उनकी जीवनशैली और समस्याओं पर चर्चा की। राहुल गांधी और ऑटो ड्राइवर्स की तस्वीरें… राहुल ने कहा- संसद में उठाएंगे ऑटो ड्राइवर्स से जुड़े मुद्दे राहुल पहले मैकेनिक व अन्य से मिले, 4 फोटो ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में राहुल गांधी से मिले 'मोहम्मद दीपक': गले लगाया; बोले- कोटद्वार आकर तुम्हारे जिम की मेंबरशिप लूंगा उत्तराखंड के कोटद्वार में 'बाबा' शब्द पर हुए विवाद से जुड़े मोहम्मद दीपक फरवरी में राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। जिम ...

बिहार में भारी बारिश, 20 जिलों में दिन में अंधेरा:यूपी में 100 kmph का तूफान, एमपी के 6 जिलों में शाम को ओले गिर सकते हैं

बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। काले बादलों की वजह से गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। उधर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यूपी में गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। लखनऊ में रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिर गया। 2 लोग घायल हुए। राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम की डिटेल जानने से पहले नौतपा में पालतू जानवरों का ख्याल रखने वाली यह खबर पढ़ लीजिए… पेट्स को भी लग सकती है लू: डॉक्टर से जा...

MP-UP, राजस्थान-हरियाणा में नौतपा के बीच बारिश और ओलावृष्टि:ओडिशा में 3 लोगों की मौत, 250 घर क्षतिग्रस्त; बांदा का तापमान 47.8°C

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और ओडिशा में गुरुवार शाम मौसम बदला। नौतपा के चौथे इन राज्यों के जिलों में तेज आंधी चली साथ ही बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में शाम को ओले गिरे, लेकिन यहां दिन का अधिकतम तापमान 47.1°C रहा। उत्तर प्रदेश के बांदा में भी तामपान 47.8°C रहा, वहीं, गाजियाबाद, मथुरा, कासगंज, संभल और फर्रुखाबाद में बारिश हुई। झांसी और बदायूं में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आगरा, अलीगढ़ समेत 14 जिलों में 100kmph की रफ्तार का तूफान आने का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 मई को प्रदेश में 100 किमी/घंटे की स्पीड से तूफान आ सकता है। बारिश का सिलसिला 31 मई तक जारी रह सकता है। इधर, मध्य प्रदेश के दमोह में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। दिल्ली-NCR में तेज बारिश और ओले गिरे। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने और तूफान से 3 लोगों की मौत हुई है। मयूरभंज, क्योंझर और अंगुल जिलों में 150 से ज्याद घर क्षतिग्रस्त हुए। राउरकेला में आए तूफान से 168 घरों को नुकसान पहुंचा, यहां कई पेड़ उखड़ गए। राज्यों से गर्मी और बारिश-...

NEET री-टेस्ट पेपर सेना-वायुसेना की मदद से एग्जाम सेंटर पहुंचेगा:फीस रिफंड की डेडलाइन भी बढ़ाई गई; राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में फैसला

NEET-UC पेपर लीक विवाद के बीच 21 जून को होने वाले री-टेस्ट से पहले गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाईलेवल बैठक हुई। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह शामिल हुए। प्रधान ने यूपीएससी की तरह नीट पेपर के लिए सेना और वायुसेना की मदद मांगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय राजी हो गया है। बैठक में तय हुआ कि अब पेपर सेट करने, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचने का पूरा काम कई स्तर की निगरानी में होगा। बैठक के बाद प्रधान ने बताया कि री-टेस्ट के पेपर के परिवहन में वायुसेना मदद करेगी। पिछली परीक्षाओं में डाक विभाग, गृह मंत्रालय की प्रमुख भूमिका थी। इसमें हमने कुछ बदलाव किए हैं। NTA ने फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स देने की डेडलाइन 22 जून रात तक कर दी है। पहले यह डेडलाइन 27 मई थी। मोदी खुद रख रहे नजर बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्रीरी-टेस्ट की तैयारियों पर खुद नजर रख रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी उन्हें दी जा रही ...

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा:बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने किया; मंत्री बोले- डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। इसके बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया जा सकता है। सिद्धारमैया का हटना रोटेशनल सीएम फॉर्मूला के तहत माना जा रहा है। इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले। कर्नाटक फैरबदल से जुड़े दो अपडेट्स 1. सिद्धारमैया ने कहा- हाईकमान ने मुझे राज्यसभा जाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है। मैं सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा। 2. सिद्धारमैया इस्तीफा देने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। वहां...

भास्कर अपडेट्स:हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के नए भाजपा अध्यक्ष होंगे, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले

भाजपा ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… AIADMK के पूर्व मंत्री ने जॉइन की TVK, अब तक 5 नेता पार्टी में शामिल AIADMK के पूर्व मंत्री वेल्लामंडी आर. नटराजन ने गुरुवार को TVK पार्टी जॉइन कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 27 मई को TVK महासचिव बुस्सी एन. आनंद से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। TVK में शामिल होने वाले नटराजन पांचवें AIADMK नेता हैं। इससे पहले AIADMK के चार विधायक इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो चुके हैं। पटना में गंगा नदी में नाव पलटी, 2 की मौत; 5 लापता, तलाश जारी पटना के बाढ़ सबडिवीजन के उमानाथ गंगा घाट के पास नाव पलटने से कई लोग डूब गए। नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे। हादसे में 7 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कुछ लोगों को दूसरी नाव की मदद से बचा लिया गया। बाढ़ SDPO रामकृष्ण ने बता...

आज इस्तीफा दे सकते हैं कर्नाटक के CM सिद्धारमैया:कांग्रेस विधायक बोले- डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम; 15 से 20 नए मंत्री भी बनेंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा है और बेंगलुरु में अपने आवास पर मंत्रियों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई है। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सीएम बन सकते हैं। सीएम पद के साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कैबिनेट में करीब 15 से 20 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। कर्नाटक में फेरबदल पर 4 दावे किए जा रहे हैं दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 6 घंटे बैठक हुई 26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। महासचिव वेणुगोपाल ने कहा था- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनावों पर चर्चा हुई। दैनिक भास्कर को पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पहले सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से इनकार कर द...

विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला:लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला किया। ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। यह विजयन का किराए वाला घर है। रेड के दौरान विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था। जैसे ही यह खबर फैली तो विजयन के समर्थक उनके घर के बाहर जुटने लगे। दोपहर करीब 2 बजे टीम बाहर निकली तो सीपीआई कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया। 4 शहरों में विजयन के 10 ठिकानों पर रेड विजयन बोले- ED की रेड से राहुल को संतुष्टि हुई होगी ED की रेड पर पिनाराई विजयन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा- काफी समय से ED मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को बहुत संतुष्टि मिलेगी। राहुल गांधी ने यही सवाल पूछा था कि मेरे घर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है, गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है।...

विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला:लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला किया। ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। यह विजयन का किराए वाला घर है। रेड के दौरान विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था। जैसे ही यह खबर फैली तो विजयन के समर्थक उनके घर के बाहर जुटने लगे। दोपहर करीब 2 बजे टीम बाहर निकली तो सीपीआई कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया। 4 शहरों में विजयन के 10 ठिकानों पर रेड विजयन बोले- ED की रेड से राहुल को संतुष्टि हुई होगी ED की रेड पर पिनाराई विजयन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा- काफी समय से ED मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को बहुत संतुष्टि मिलेगी। राहुल गांधी ने यही सवाल पूछा था कि मेरे घर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है, गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है।...

सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR अवैध नहीं:चुनाव आयोग ने कानून के मुताबिक काम किया, वह लिस्ट से हटाए संदिग्ध नाम 4 हफ्ते में केंद्र को भेजे

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि चुनाव आयोग को SIR के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाने का अधिकार है और यह मनमाना नहीं है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को संदिग्ध नागरिकता के आधार पर वोटर लिस्ट से हटाए गए व्यक्तियों के नाम चार हफ्ते में केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश भी दिया है। चुनाव आयोग ने 11 महीने पहले विधानसभा चुनाव वाले बिहार से SIR की शुरुआत की थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में SIR कराया गया। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ था। इन राज्यों में करीब 2.65 करोड़ वोटर के नाम कटे थे। सबसे पहले बिहार SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इस प्रक्रिया के खिलाफ इन राज्यों से कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। कुल कितनी याचिकाएं थीं इसकी जानकारी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 5 सवालों के जवाब में आदेश दिया… सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में अलग-अलग याचिकाओं पर 10 महीने तक लगातार सुनवाई हुई। कोर्ट ने क...

ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR दर्ज:2025 में कोलकाता के ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है, जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने की है। उनका कहना है कि बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिंकी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। रिंकी के मुताबिक उन्होंने 2025 में भी शिकायत करने की कोशिश की थी लेकिन तब उनकी नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ित भी किया गया था। TMC नेता ने भी बयान को गलत बताया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दार्जिलिंग यूनिट के महासचिव और वकील अत्री शर्मा ने भी इस बयान को गलत बताया है। उनका कहना है कि पार्टी के अंदर भी कई लोग इस टिप्पणी से सह...

कांग्रेस बोली- कर्नाटक CM बदलने की खबरें सिर्फ अटकलें:दावा- राहुल ने सिद्धारमैया से इस्तीफा मांगा, मुख्यमंत्री बोले- शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा

कर्नाटक का मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच मंगलवार को सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ बैठक हुई। बैठक में शामिल रहे पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कहा- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनावों पर चर्चा हुई। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से सीएम पद से इस्तीफा देने का कहा और उन्हें राज्यसभा भेजने का ऑफर भी दिया। सिद्धारमैया ने इससे इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से कहा कि अगर मुझे हटाया गया तो पार्टी टूटेगी, क्योंकि 50-60 विधायक मेरे साथ हटेंगे। मैं डीके शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा। सिद्धारमैया इस हफ्ते दे सकते हैं इस्तीफा, डीके को कमान संभव दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सर्वसम्मति से डीके शिवकुमार के दावे के समर्थन में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्यसभा सीट की पेशकश की गई है। उ...

जनसंख्या में जहां अचानक बदलाव आया, वहां की जांच होगी:केंद्र सरकार ने कमेटी बनाई; गृह मंत्री शाह बोले– घुसपैठ देश के लिए बड़ी चुनौती

केंद्र सरकार ने देश की आबादी में हो रहे असामान्य बदलाव की स्टडी के हाई-लेवल कमिटी का गठन किया है। जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (रिटा) को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में कहा- यह कमिटी अवैध घुसपैठ और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसंख्या में बदलाव का आकलन करेगी। साथ ही धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य बदलाव के पैटर्न की स्टडी करके समाधान भी पेश करेगी। उन्होंने लिखा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला असामान्य जनसंख्या बदलाव किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को हाई-लेवल कमिटी की घोषणा की थी। कमेटी क्या काम करेगी… कमेटी के सदस्य कमेटी में देश के सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण, रिटा. आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा, रिटा. आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, डॉ. शमिका रवि शामिल हैं। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फॉरेनर्स-I) को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। …………….. यह खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड के मैदानी जिलों में बढ़...

यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C पार:देश में सबसे गर्म शहर; पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली; मानसून अटका

देश के उत्तर-पश्चिम में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर में दिल्ली-हिमाचल, यूपी, दक्षिण-पश्चिम में ओडिशा और तेलंगाना भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पश्चिम में गुजरात, महाराष्ट्र और सेंट्रल इंडिया में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के एमपी से लगा हिस्सा और छत्तीसगढ़ में गर्मी का सबसे खतरनाक दौर चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को यूपी के बांदा और विदर्भ का ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां लगातार 8वें दिन 47°C से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो 47.2°C के साथ तीसरे नंबर पर और नौगांव 46.8°C के साथ चौथा सबसे गर्म शहर रहा। बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। चंडीगढ़ के स्कूलों में समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। बात मानसून की करें तो यह पिछले तीन दिन से केरल के तट से 30-35 किमी दूर अटका है। केरल के तटीय इलाके, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है। लेकिन, मानसून आने की सभी शर्तें पूरी नहीं हो पा रहीं। मौसम की डिटेल ...

कर्नाटक सीएम और उपमुख्यमंत्री की आज राहुल-खड़गे के साथ मीटिंग:मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें; सिद्धारमैया बोले- हाईकमान ने बुलाया है, इसलिए आया हूं

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ बैठक करेंगे। राज्य में मुख्यमंत्री और कैबिनेट में बदलाव की चर्चाओं के बीच दोनों सोमवार रात को दिल्ली पहुंचे। सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर भी थे। दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने कहा- हाईकमान ने बुलाया है, इसलिए आया हूं। बैठक का एजेंडा क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वेणुगोपाल ने फोन कर समय और तारीख बताई थी। वहीं शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा, “कुछ परिस्थितियों में दिल्ली जाना जरूरी हो जाता है, इसलिए जा रहा हूं।” बैठक को राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन, कैबिनेट फेरबदल और पार्टी के अंदरूनी विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है। BJP बोली- खड़गे नाम के अध्यक्ष कर्नाटक सरकार में मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि दिल्ली में होने वाली बैठक का मकसद पार्टी के अंदर चल रहे मुद्दों को सुलझाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता गृह मंत्री जी परमेश्वर के समर्थन में भी आवाज उठा रहे हैं। इससे पार्टी के अंदर शक्ति संतुलन क...

कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में खराबी, 300 पर्यटकों का रेस्क्यू:7 घंटे ऑपरेशन चला; 65 ट्रॉली हवा में फंसीं, कई 500 फीट ऊंचाई पर थीं

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में एशिया के सबसे ऊंचे रोपवे गोंडोला (रोपवे) में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रोपवे के 65 केबिन दोपहर करीब 1.30 बजे बीच हवा में रुक गए थे। कुछ केबिन जमीन से करीब 500 फीट की ऊंचाई पर थे। एक केबिन में 6 लोग बैठ सकते हैं। भारी बारिश के बीच SDRF, NDRF, सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। शाम 8.30 बजे रेस्क्यू खत्म हुआ। भारतीय सेना ने X पर बताया कि शुरुआती पांच घंटों में 179 पर्यटकों को निकाला गया था। ज्यादातर लोगों को रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे नीचे उतारा गया। इनमें कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी थे। गुलमर्ग गोंडोला दो फेज में बंटा है। पहला फेज गुलमर्ग को कोंगडोरी से जोड़ता है। दूसरा फेज कोंगडोरी से अफरवात स्टेशन तक जाता है। दोनों रूट में कुल 108 केबिन कार हैं। श्रीनगर से गुलमर्ग गोंडोला की दूरी 51 किमी है। मैप से समझिए, कहां है गुलमर्ग गोंडोला गुलमर्ग गोंडोला में 24 घंटे में दूसरी बार तकनीकी खराबी सूत्रों के मुताबिक,...

कश्मीर- गुलमर्ग रोपवे अचानक रुका, करीब 300 पर्यटक फंसे:सेना ने अबतक 80 लोगों को निकाला, रस्सियों-सीढ़ियों से रेस्क्यू; दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा रोपवे

दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे गुलमर्ग केबल कार रोपवे (गुलमर्ग गोंडोला) पर सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई। इससे रोपवे के सभी केबिन बीच में रुक गए। 300 से ज्यादा पर्यटक फंस गए, इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। कई पर्यटक घबराकर रोने और चिल्लाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर से स्पेशल रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं। रोपवे पर 62 केबिनों (ट्रॉली) में से 10 को खाली करा लिया गया है। कई लोगों को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा। श्रीनगर और गुलमर्ग गोंडोला की दूरी 51 किमी है। सेना के साथ SDRF-NDRF टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग को अफरवात पीक से जोड़ता है। इसमें कुल 108 केबिन कार हैं। एक बार में एक केबल कार में 6 लोग बैठ सकते हैं। मैप से समझिए, कहां है गुलमर्ग गोंडोला रेस्क्यू ऑपरेशन रात तक चल सकता है अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे गोंडोला सर्विस में खराबी आ गई, जिसके बाद कई केबिन हवा में बीच रास्ते में फंस गए। शुरुआती स्तर पर तकनीकी टीमों ने मौके पर ही खराबी दूर करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर एंड ...

महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी:8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली; कर्नाटक में नदी में डूबने से 11 की जान गई

देश के दो पड़ोसी राज्यों में रविवार को बड़े हादसे हुए। महाराष्ट्र के रायगड में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड के अंबेनली घाट इलाके मेंरविवार सुबह एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। तब जाकर घटना की जानकरी मिली। इधर, कर्नाटक के भटकल में रविवार दोपहर टट्टीहक्कल नदी में सीप इकट्ठा करते समय डूबने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। कुल 14 लोग थे, जिनमें से 3 का रेस्क्यू किया गया था। NDRF के मुताबिक, घटना की जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली थी। 10 शव बरामद हुए हैं। महाराष्ट्र की घटना की 2 तस्वीरें… कर्नाटक की घटना की 3 तस्वीरें… दोनों घटनाएं एक-एक कर जानिए… महाराष्ट्र: मोबाइल की लास्ट लोकेशन से हादसे की जानकारी मिली पुलिस ने बताया कि सभी 8 लोग रविवार रात 2 बजे SUV से डापोली के हार्ने से सतारा के लिए रवाना हुए थे। जब वे सतारा नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने दोपहर में उनकी तलाश शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान कार में सवार लोगों क...

बंगाल- घुसपैठियों को रखने हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनेंगे:संदिग्ध विदेशी 30 दिन तक रखे जाएंगे, जांच के बाद BSF को सौंपा जाएगा

पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। सरकार ने ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ पॉलिसी को लागू करने की दिशा में सभी जिलों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों और डिपोर्टेशन का इंतजार कर रहे घुसपैठियों के लिए होल्डिंग सेंटर बनाने का आदेश दिया है। 23 मई को जारी आदेश में जिला प्रशासन से कहा गया है कि ऐसे सेंटर बनाए जाएं, जहां पकड़े गए संदिग्ध विदेशियों को रखा जा सके। संदिग्ध विदेशियों को ऐसे सेंटर में अधिकतम 30 दिन तक रखा जा सकेगा। इस दौरान उनके दस्तावेज, पहचान और नागरिकता की जांच होगी। जांच के दौरान लोगों का बायोमेट्रिक डेटा लिया जाएगा और जानकारी केंद्रीय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पहचान पूरी होने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा जाएगा, ताकि वापस उनके देश भेजा जा सके। अंतिम फैसला जिला मजिस्ट्रेट या बड़े अधिकारी करेंगे। इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत कार्रवाई सरकार का कहना है कि यह कदम केंद्र सरकार की उस गाइडलाइन के तहत उठाया गया है, जिसमें अवैध बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं से निपटने की प्रक्रिया बताई गई है। इस आदेश की जानकार...

दिल्ली ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने यूट्यूब-ChatGPT का इस्तेमाल किया:रॉकेट कैसे बनाएं, मिक्सचर रेश्यो जैसे सवाल पूछे; 7500 पेज की NIA चार्जशीट में खुलासा

दिल्ली के लाल किला के पास कार ब्लास्ट मामले की NIA जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने टेरर इंजीनियरिंग के लिए ChatGPT और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। आतंकियों ने ‘रॉकेट कैसे बनाएं और मिक्सचर किस रेश्यो में होना चाहिए’ जैसे सवाल सर्च किए। जांच में रॉकेट IED, ड्रोन और विस्फोटक तैयार करने की साजिश का भी खुलासा हुआ है। NIA ने 14 मई को स्पेशल कोर्ट में 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। रविवार को इससे जुड़ी जानकारी न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में सामने आई। इसमें बताया गया कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में कार ब्लास्ट के पीछे AQIS (Al-Qaida in the Indian Subcontinent) से जुड़े मॉड्यूल का हाथ था। धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। NIA की चार्जशीट में हमले के मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर-उन-नबी का भी नाम है, जिसकी कार ब्लास्ट में मौत हुई थी। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था। NIA चार्जशीट में 5 बड़े खुलासे… 1. अल-कायदा से जुड़े मॉड्...

बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती:CPM कैंडिडेट को 1.09 लाख वोटों से हराया, चुनाव से हटे TMC के जहांगीर को 7783 वोट

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर रविवार को आए चुनावी नतीजे में भाजपा को जीत मिली। बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले। CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर रहे। फालता में 74 साल के इतिहास में भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। 1952 से 2006 तक यह कांग्रेस और CPI(M) का गढ़ था। 2011 के बाद से लगातार तीन बार टीएमसी उम्मीदवार ने यहां जीत दर्ज की थी। फालता में जीत के साथ भाजपा की अब कुल सीटें 208 हो गईं हैं। 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा को 207 सीटें मिलीं थीं। टीएमसी के खाते में सिर्फ 80 सीटे हैं। भाजपा को TMC उम्मीदवार से 1.41 लाख ज्यादा वोट मिले फालता में 21 मई को रिपोलिंग, 2% बढ़ गया था मतदान फालता में 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था। आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छ...

दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के:महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, 47.1°C; राजस्थान-UP सहित 7 राज्यों में आंधी-बारिश

दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक 45°C तामपान के साथ सबसे टॉप पर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज है। टॉप 10 में यूपी के 6 शहर हैं, इनमें बांदा, मिर्जापुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं। शनिवार को भी टॉप 50 शहरों में 37 भारत के थे। बांदा का तापमान 46.2°C रहा था। इस समय भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार जा रहा है। शनिवार को महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी का तापमान 47.1°C था। जो लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर था। इधर, तेलंगाना के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज हैदराबाद, रंगारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, मुलुगु, महबूबनगर में 26 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए....

महाराष्ट्र का ब्रह्मपुर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, 47.1°C तापमान:दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में भारत के 37; राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में आंधी-बारिश

भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार जा रहा है। महाराष्ट्र का ब्रह्मपुर शनिवार को लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां 47.1°C पारा दर्ज हुआ। प्राइवेट एजेंसी AQI के मुताबिक, शनिवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में भारत के 37 शहर थे। इनमें बांदा, चंद्रपुर, रायपुर, प्रयागराज जैसे शहर शामिल थे। यूपी के बांदा में 46.2°C तापमान रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.2°C किया गया। दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 44°C के पार पहुंच गया। हालांकि दोपहर के बाद यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राजस्थान के सभी शहरों का तापमान 45°C से नीचे आ गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए… देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म...