Posts

कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका:अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत 150 प्रदर्शनकारी डिटेन

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' रैली बुलाई थी। हालांकि आसपास इलाके में धारा 163 लागू थी। जिसके चलते CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को वहां जाने नहीं दिया गया। दीपके दिल्ली में NCP-SP के एक प्रवक्ता के घर रुके थे। वह जैसे ही बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को मंडी हाउस से कस्टडी में लिया गया। कुल 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए जाने से पहले दीपके ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा- दिल्ली पुलिस से 7-8 पुलिसवाले आए। वे बोले कि आप लोगों को भड़का रहे हैं। आप तिरंगा लहराने जा नहीं सकते। मतलब अपने ही देश में तिरंगा लहराने से मना किया जा रहा है। CJP प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… दोपहर: 3 बजे शाम: 5 बजे शाम: 5:30 बजे


तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में:समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी; कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता सेंट्रल पार्क के पास जुटे

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया। नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। यानी 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद कनॉट प्लेस इलाके में सेंट्रल पार्क के पास सीजेपी समर्थक जुटे हैं।

सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है:महिला आरक्षण, परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान; अब तक मानसून सेशन खत्म नहीं हुआ

केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। इसमें सीटें बढ़ाने के लिए संविधान (131वां संशोधन) बिल, परिसीमन (संशोधन) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल को पास कराया जाएगा। इनके जरिए महिला आरक्षण लागू किया जाएगा। 6 महीने (16 और 17 अप्रैल) पहले सरकार पहले प्रयास में कामयाब नहीं रही थी और लोकसभा में दो तिहाई बहुमत जुटा नहीं पाई थी। अब कहा जा रहा है कि सरकार ने संख्याबल जुटा लिया है। विशेष सत्र बुलाने से करीब एक हफ्ते पहले इसकी सूचना दी जा सकती है। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को खत्म हुआ था, लेकिन इसका अब तक सत्रावसान नहीं किया गया है। इन 3 बिलों पर सदन में चर्चा होगी सरकार ने मानसून सेशन खत्म नहीं किया संसद के मानसून सत्र की अंतिम बैठक 13 अगस्त को हुई थी। इसके दो महीने बाद अब तक सेशन औपचारिक रूप से खत्म होने की घोषणा नहीं हुई है। दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के बिना सत्रावसान रहने की यह सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले 1989 में दोनों सदन 63 दिन ऐसी स्थिति में रहे थे। पिछले सत्र से अभी तक लोकसभा में क्या बदला? DMK से समर्थन जुटाने की कोशिश अब केंद...

दीपके का दावा- कभी भी गिरफ्तार हो सकता हूं:सादे कपड़ों में पुलिस पीछा कर रही; कनॉट प्लेस में आज तिरंगा रैली; दिल्ली पुलिस बोली-लोग दूर रहें

दिल्ली में तिरंगा रैली से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार रात 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि आज रात या कल सुबह तक दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। दीपके ने कहा, “मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा तो हम उसके लिए तैयार हैं।” इससे पहले अभिजीत ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, और दावा किया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। वे जहां ठहरे हैं, उसे चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। एक गाड़ी भी हर जगह पीछा कर रही है। CJP आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी ने शाम 5 बजे लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से रैली से दूर रहने की अपील की है। CJP यह रैली SIR के विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और अपने पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और...

एमपी-यूपी सहित 17 राज्यों-UT में वोटर लिस्ट अपडेट होगी:SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का आदेश; 5 पॉइंट में SSR-SIR का फर्क

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लेटर भेजा है। SSR के तहत वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाएंगे और पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 2027 में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। SSR का मकसद क्या है? चुनाव आयोग के मुताबिक, SSR का मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट रखना है। ताकि कोई भी पात्र नागरिक लिस्ट में नाम दर्ज कराने से न छूटे। इसमें युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों पर खास ध्यान दिया जाएगा। 1 जनवरी 2027 के अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी पहले से आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी पात्र मतदाताओं से आवेदन लेने की कोशिश की जाए। SSR आदेश में SIR में छूटे नामों क...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहा बोरा के बोलते ही हंगामा:दीपके बोले- देश में तिरंगा फहराना अपराध हुआ; प्रशांत भूषण ने कहा- बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने गुरुवार को दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें नेहा के बोलने से पहले कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दीपके ने कहा- सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराना भी अपराध बना दिया है। सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस शामिल हुए। प्रशांत भूषण ने कहा- सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी। लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई सिविल सोसायटी और युवाओं के नेतृत्व में लड़ी जाएगी। इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश देने से इनकार कर दिया। CJP ने SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

दिल्ली में इंटरनेट-मेट्रो बंद करने पर केंद्र ने माफी मांगी:CJP प्रोटेस्ट में 7 हजार लोग कस्टडी में लिए थे; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में इंटरनेट बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। गृह सचिव गोविंद मोहन ने कोर्ट को दिए हलफनामे में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह रोकने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। मेट्रो सेवा के मुद्दे पर DMRC ने कहा कि मेट्रो को पूरी तरह बंद नहीं किया गया था। सिर्फ 45 स्टेशनों पर ही आवाजाही रोकी गई थी। दरअसल, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन बुलाया था। पुलिस की अनुमति न होने के कारण दिल्ली में कड़ी बैरिकेडिंग की गई थी, मेट्रो स्टेशन बंद किए गए, इंटरनेट सेवाएं रोकी गई थीं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 11 अक्टूबर को इन पाबंदियों पर नाराजगी जताते हुए सरकार और प्रशासन से जवाब तलब किया था। अब कोर्ट इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। 2 याचिकाएं दाखिल की गई थीं याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया था कि प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो और यहां आने वाली ट्रेनों की आवाजाही ...