Posts

Showing posts with the label Bhaskar AutoPost


मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- बिहार में SIR सफल:अब इसे पूरे देश में कराएंगे, पोलिंग बूथों की 100% वेबकास्टिंग की जाएगी

बिहार में चुनाव की तैयारियों को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा। मतदाता सूची में यह सबसे बड़ी पहल रही। 24 जून 2025 को SIR शुरू हुआ और वक्त पर समाप्त हुआ। सफल SIR के लिए वोटर्स को धन्यवाद। अब इसे पूरे देश में कराएंगे।' CEC ने बताया, '90 हजार 217 बूथ लेवल ऑफिसर ने बेहतर काम किया। पूरे देश में बनने वाले बूथ लेवल ऑफिसर के लिए बिहार प्रेरणा बना।' उन्होंने कहा- बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। बूथ सेंटर से 100 मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बैठ सकेंगे। बिहार चुनाव में EVM पर प्रत्याशियों की कलर फोटो लगाई जाएगी। बिहार में वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म भी बिहार में लागू कराया जाएगा। बूथ से 100 मीटर की दूरी से हर प्रत्याशी अपने एजेंट को लगा सकते हैं। पोलिंग बूथों की 100% वेबकास्टिंग की जाएगी। बिहार के अलावा देश में कहीं भी 1200 से ज्यादा वोटर नहीं ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'BLO जब मतदाता के पास जाए तो मतदाता उन्हें अच्छे से पहचान पाए, इसके लिए उनके भी ID कार्ड शुरू किए गए हैं...

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड, 13 मौतें:पुल टूटा, घर गिरे; मलबे में दबे लोग; सिक्किम से संपर्क कटा

पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद शनिवार रात दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड हो गई। मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। हादसे में कई घर टूट गए। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। लैंडस्लाइड के बाद रोड पर मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई इलाकों में कम्युनिकेशन टूट गया है। उधर मिरिक में एक लोहे का पुल भी टूट गया है। भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। तीस्ता बाजार के पास बलुखोला में पानी भर जाने से सिलिगुड़ी को सिक्किम और कालिम्पोंग से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दार्जिलिंग शहर का भी कई हिस्सों से संपर्क टूट गया है। दार्जिलिंग हादसे की 8 तस्वीरें... दार्जिलिंग लैंडस्लाइड पर रिएक्शन अरब सागर में साइक्लोन शक्ति, महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट अरब सागर में उठा पहला चक्रवात शक्ति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि यह तूफान गुजरात के द्वारका से 420 किमी दूर समुद्र में एक्टिव है। इसकी वजह से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटे में यह...

कोल्ड्रिफ सिरप कंपनी पर एक्शन की तैयारी:यह दवा 3 राज्यों में बैन; MP में इससे 11 बच्चों की जान गई, 5 और संदिग्ध मौतें

कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस कफ सिरप से मध्य प्रदेश में 32 दिन में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इन सभी की उम्र 1 से 5 साल के बीच थी। हालांकि प्रशासन ने अब तक सिर्फ 11 मौतों की पुष्टि की है। कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी। अब इसे देश के तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु) में बैन कर दिया गया है। देशभर में दवाइयों को कंट्रोल करने वाली संस्था CDSCO दवा कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए तमिलनाडु फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को लिखेगा। तमिलनाडु के ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की जांच में खुलासा हुआ है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप में 48.6% डाईथाइलीन ग्लॉयकाल की मिलावट है। यह एक जहरीला केमिकल है। मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ से 11 मौतों की पुष्टि एमपी के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत हुई है। पहला संदिग्ध मामला 24 अगस्त को सामने आया था। पहली मौत 7 सितंबर को हुई थी। इसके बाद...

वांगचुक की मांग– लेह हिंसा की न्यायिक जांच हो:कहा- जब तक ऐसा नहीं होता, जेल में रहूंगा; 4 लोगों की जान गई थी

सोनम वांगचुक ने लेह हिंसा के दौरान हुई 4 लोगों की मौत की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने जोधपुर सेंट्रल जेल से एक पत्र लिखा है, जो रविवार को जारी किया गया। वांगचुक ने लिखा- जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों और गिरफ्तार लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। 4 लोगों की मौत की जांच एक स्वतंत्र न्यायिक आयोग से होनी चाहिए, जब तक ऐसा नहीं होता, मैं जेल में ही रहूंगा। यह लेटर एडवोकेट मुस्तफा हाजी ने साझा किया है, जो लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के कानूनी सलाहकार हैं। उन्होंने और वांगचुक के भाई भाई त्सेतन दोरजे ले ने 4 अक्टूबर को जेल में वांगचुक से मुलाकात की थी। दरअसल, वांगचुक को 24 सितंबर को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जोधपुर की जेल में हैंं। वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर लगाई गई हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका पर 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। वांगचुक ने KDA का समर्थन किया वांगचुक ने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ ह...

पहलगाम हमले के आतंकियों को मोबाइल चार्जर दिया:चार बार मुलाकात की; 11 दिन पहले पकड़े गए मददगार का खुलासा

पहलगाम हमला करने वाले आतंकियों के मददगार मोहम्मद यूसुफ कटारी ने कई खुलासे किए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बताया कि कटारी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने आतंकियों से चार बार मुलाकात की थी। उन्हें मोबाइल चार्जर भी दिया था। दरअसल पुलिस ने कटारी को 24 सितंबर को अरेस्ट किया था। 26 साल का कटारी कुलगाम का रहने वाला है। कटारी ने हमले को अंजाम देने वाले द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया था। ऑपरेशन महादेव की वजह से हुई गिरफ्तारी कटारी की गिरफ्तारी ऑपरेशन महादेव के दौरान जब्त हथियारों की जांच की वजह से हुई। इससे पहले जून में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि तीन आतंकियों लश्कर कमांडर सुलेमान शाह, अफगान और जिबरान ने यह हमला किया था। 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में इन तीनों आतंकियों को मार गिराया गया था। 23 जून- NIA ने 2 मददगार को गिरफ्तार किया पहलगाम हमले के दो महीने बाद 23 जून को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। NIA की जां...