Posts

Showing posts from March, 2026


कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प:ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के ऑफिस के बाहर मंगलवार को भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, TMC समर्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का एक ग्रुप मतदाता सूची में हेरफेर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान ऑफिस की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बलों पर पथराव किया गया। वहां खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। बाद में भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिससे तनाव और बढ़ गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया गया। इधर CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP बिहार, उत्तर प्रदेश के अवैध वोटरों को बंगाल के वोटर लिस्ट में शामिल करने की कोशिश कर रही है। ममता ने X पर एक पोस्ट में कहा- भाजपा के एजेंटों को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस में हजारों फर्जी फॉर्म 6 आवेदन जमा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह वोटर हाइजैकिंग की कोशिश है, वही गंदा खेल जो भाजपा ने महाराष्ट्र और दिल्ली में खेला था। चुनाव...

असम में भाजपा का वादा- लव जिहाद पर एक्शन लेंगे:बांग्लादेशी मुस्लिमों की कब्जाई जमीन वापस लेंगे, UCC भी लागू करेंगे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार सुबह असम के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इसमें 31 पॉइंट हैं। भाजपा ने बांग्लादेशी मुस्लिमों से कब्जाई जमीन वापस लेने, UCC लागू करना, युवाओं को साल में 2 लाख नौकरियां देने, लव जिहाद के खिलाफ सख्त एक्शन और राज्य को बाढ़-मुक्त बनाने जैसे वादे किए हैं। इधर, तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन जब तंजावुर पहुंचे। यहां पुलिस ने उनके वाहन की जांच की। स्टालिन खुद वाहन में मौजूद थे। दूसरी तरफ TVK चीफ विजय और उनकी पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ। मॉनिटरिंग अफसर ने शिकायत में कहा है कि विजय की रैली में बिना परमिशन 30 लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हुआ, एंबुलेंस का रास्ता रोका गया और 5 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई गई। चुनाव से जुड़े अपडेट्स 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ीं पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

राहुल ने केरलम के कोट्टायम में साइकिल चलाई:बोले- RSS-BJP नफरत फैलाकर लोगों को बांटती है; ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी

कांग्नेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरलम के दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा कि सरकार FCRA कानून में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे सिर्फ RSS को विदेशी फंड मिल सकेगा और बाकी संगठनों पर रोक लग सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि RSS के लिए अलग नियम क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और भाजपा लोगों में नफरत फैलाकर उन्हें बांटते हैं। राहुल ने सभा के बाद कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल भी चलाई। इधर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है। बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। 4 मई को सभी राज्यों में मतगणना होनी है। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

राहुल ने केरलम के कोट्टायम में साइकिल चलाई:बोले- RSS-BJP नफरत फैलाकर लोगों को बांटती है; ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी

कांग्नेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरलम के दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा कि सरकार FCRA कानून में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे सिर्फ RSS को विदेशी फंड मिल सकेगा और बाकी संगठनों पर रोक लग सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि RSS के लिए अलग नियम क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और भाजपा लोगों में नफरत फैलाकर उन्हें बांटते हैं। राहुल ने सभा के बाद कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल भी चलाई। इधर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है। बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। 4 मई को सभी राज्यों में मतगणना होनी है। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

राहुल का आरोप- केवल RSS को ही विदेशी फंड मिलेगा:संघ नफरत फैलाता है, लोगों को बांटता है; ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी

देश के 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज केरल दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा- विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) में संशोधन विधेयक लाया जाना है। जिससे गंभीर बात है, क्योंकि इसके तहत केवल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ही विदेशी फंड प्राप्त कर सकेगा, जबकि अन्य संगठनों पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि RSS में ऐसी क्या खास बात है कि उनके लिए अलग नियम हैं? वे नफरत फैलाते हैं और लोगों को बांटते हैं। भाजपा इसी तरह काम करती है। इससे पहले पतनमतिट्टा में राहुल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में हैं। ठीक इसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-प...

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट:दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा (Let) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, शब्बीर दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने की तैयारी में था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर ऑपरेट हो रहा था। साल 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में लोन को गिरफ्तार किया था। 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था। 26 मार्च: कश्मीर में लोन के 10 ठिकानों पर छापेमारी काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने 26 मार्च को शब्बीर के आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए कश्मीर के तीन जिलों, गांदरबल, शोपियां और श्रीनगर के 10 ठिकानों पर रेड मारी थी। CIK के मुताबिक, इस मामले के तार एक ट्रांजैक्शनल नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं, जिसमें मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां 2...

पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, केंद्र का फैसला:हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी

केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिल सकेगा। अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी। हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके। सरकार का ये फैसला अमेरिका-इजराइल की ईरान संघर्ष के कारण लिया गया है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारत में गैस, पेट्रोल-डीजल की कमी है। केंद्र सरकार लगातार मौजूदा हालात पर चिंता जता रही है। नियमों में क्या छूट दी गई लरकार बोली- कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक सरकार के अनुसार सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य बनी हुई है। घरेलू खपत को देखते हुए रिफाइ...

पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, केंद्र का फैसला:हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी

केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिल सकेगा। अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी। हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके। सरकार का ये फैसला अमेरिका-इजराइल की ईरान संघर्ष के कारण लिया गया है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारत में गैस, पेट्रोल-डीजल की कमी है। केंद्र सरकार लगातार मौजूदा हालात पर चिंता जता रही है। नियमों में क्या छूट दी गई लरकार बोली- कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक सरकार के अनुसार सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य बनी हुई है। घरेलू खपत को देखते हुए रिफाइ...

मोदी बोले- जंग के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट:भारत चुनौती से निपट रहा, अफवाहों में न आएं; सरकार की जानकारी पर भरोसा करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। सरकार लोगों से अपील करती है कि किसी तरह की अफवाहों में न आएं। सरकार की तरफ से जानकारी पर भरोसा करें। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। इससे वे देश का नुकसान कर रहे हैं। पीएम के संबोधन की 4 बड़ी बातें जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम का जिक्र किया पीएम ने कहा कि पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सबसे खुशी की बात है कि करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने रणजी सीजन में 60 विकेट लिए हैं। देशभर के क्रिकेट फैंस के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। जब भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में ऐतिहासिक ...

मोदी बोले-जंग के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट:भारत चुनौती से निपट रहा, अफवाहों में न आएं; सरकार की जानकारी पर भरोसा करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वां एपिसोड में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। सरकार लोगों से अपील करती है कि किसी तरह की अफवाहों में न आएं। सरकार की तरफ से जानकारी पर भरोसा करें। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। इससे वे देश का नुकसान कर रहे हैं। पीएम के संबोधन की 4 बड़ी बातें जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम का जिक्र किया पीएम ने कहा कि पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सबसे खुशी की बात है कि करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने रणजी सीजन में 60 विकेट लिए हैं। देशभर के क्रिकेट फैंस के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। जब भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में ऐतिहासिक ...

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में लिखा है कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयपत सिंघानिया देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी रेमंड ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। विजयपत 2017 से ही बेटे गौतम सिंघानिया के साथ परिवार और संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। गौतम सिंघानिया की X पोस्ट, जिसमें पिता विजयपत कैलाशपत सिंघानिया के निधन की खबर है… विजयपत से जुड़े कुछ फैक्ट्स कभी ब्रिटेन से अकेले प्लेन उड़ाकर भारत आए थे विजयपत एडवेंचर और एविएशन के शौकीन सिंघानिया के लिए आसमान ही सीमा थी। वे एक ऐसे दुर्लभ कॉर्पोरेट लीडर थे जो बोर्डरूम से बाहर भी जोखिम भरे कारनामे करते थे। बिजनेस और एडवेंचर, दोनों ही क्षेत्रों में उन्हें खूब तारीफें मिलीं। भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'पद्म...

भास्कर अपडेट्स:रेमंड ग्रुप के पूर्व MD विजयपत सिंघानिया का निधन, मुंबई में अंतिम संस्कार होगा

रेमंड ग्रुप के पूर्व एमडी विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयपत सिंघानिया देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी रेमंड ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। विजयपत सिंघानिया अपने आखिरी सालों में अपने बेटे गौतम सिंघानिया के साथ विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। यह मामला परिवार और संपत्ति से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति और कंपनी अपने बेटे को सौंप दी, लेकिन बाद में उन्हें ही अपने घर से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने ही बेटे की वजह से मुश्किल हालात में रहना पड़ा। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… अरुणाचल के किबिथू में पिकअप ट्रक खाई में गिरा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में शनिवार को एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में 3 ल...

शाह बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं:कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवाती; कांग्रेस तमिलनाडु में 28, DMK 164 सीटों पर लड़ेगी

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया। शाह ने कहा, ‘इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।’ उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं।’ मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। उधर, TMC ने भी भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े बड़े अपडेट्स पांचों राज्यों में चुनाव के सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट का इंजन फेल:दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 160 यात्री सुरक्षित

विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 579 का इंजन फेल हो गया था। जिसके बाद उसकी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर 'फुल इमरजेंसी' लागू की गई थी। SOP के तहत, रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, शनिवार सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी कॉल आया। टीम को अलर्ट पर रखा गया था हालांकि एयरक्राफ्ट 10:59 पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है। हम लगातार खबर अपडेट कर रहे हैं

PM मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक:कहा- मिलकर काम करें और तैयारियां मजबूत रखें; सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान जंग को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और नागरिकों की सुरक्षा है। PM ने सप्लाई चेन सही रखने, जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती करने को कहा। साथ ही खाद के स्टॉक व वितरण पर नजर रखने को कहा। इससे पहले सरकार ने कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है। मुख्यमंत्रियों ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का स्वागत किया मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के फैसलों की सराहना की और तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने व LPG बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्यों में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त सप्लाई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस मुद्दे पर PM ने पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जिसम...

PM मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक:कहा- मिलकर काम करें और तैयारियां मजबूत रखें; सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान जंग को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और नागरिकों की सुरक्षा है। PM ने सप्लाई चेन सही रखने, जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती करने को कहा। साथ ही खाद के स्टॉक व वितरण पर नजर रखने को कहा। इससे पहले सरकार ने कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है। मुख्यमंत्रियों ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का स्वागत किया मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के फैसलों की सराहना की और तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने व LPG बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्यों में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त सप्लाई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस मुद्दे पर PM ने पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जिसम...

सरकार ने कहा- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:LPG प्रोडक्शन 40% बढ़ा; पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

सरकार ने शुक्रवार को साफ किया है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने भी शुक्रवार को बताया कि देश में लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। सभी रिफाइनरी 100 फीसदी कैपेसिटी से काम कर रही हैं। देश में LPG प्रोडक्शन 40% बढ़ा है। इधर, केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रियों की कमेटी का गठन किया है। पीएम मोदी भी आज शाम पश्चिम एशिया के हालात पर सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय की 4 बड़ी बातें… सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा… लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के 4 दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुईं। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। शुक्रवार को सरकार के तीन मंत्रियों ने ...

सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:डर का माहौल न बनाएं; PM ने कहा था- जंग की चुनौती कोरोना जैसी, तैयार रहना होगा

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। सरकार के 3 बड़े मंत्री निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और हरदीप पुरी ने बयान जारी किए। कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। रिजिजू ने कहा है कि हालात काबू में हैं। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि डर का माहौल न बनाएं। सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं। सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा… रिजिजू बोले- ये पूरी तरह से अफवाह, पैनिक मत हो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है। पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरियों को चेता...

मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे:संसद में कहा था- आने वाला समय कोरोना जैसी परीक्षा लेगा, मिलकर काम करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है। चुनावी राज्यों के सीएम इसमें शामिल नहीं होंगे। मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। वहीं, सरकार ने आज देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की खबरों को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल, डीजल है। सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को प्रोपेगैंडा बताया है, जिसका मकसद बाजार में 'पैनिक बाइंग' शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 25 मार्च सर्वदलीय बैठक में जयशंकर बोले–हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते।...

बंगाल में TMC-BJP वर्कर्स में झड़प, 20 घायल:5 राज्यों से ₹400 करोड़ की जब्ती; हिमंता बोले- कांग्रेस यहां नहीं, पाकिस्तान में सरकार बना सकती है

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है। उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 15 मार्च को चुनाव घोषणा के बाद से अब तक ₹400 करोड़ से अधिक के अवैध प्रलोभन जब्त किए गए हैं। इसमें ₹17.44 करोड़ कैश, ₹167.38 करोड़ के ड्रग्स शामिल हैं। वहीं असम CM हिमंता ने कहा- कांग्रेस भारत में सरकार नहीं बना सकती। वह पाकिस्तान या बांग्लादेश में ही सरकार बना सकती है। 5 राज्यों से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स पांचो राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

बंगाल में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, 20 जख्मी:एक महीने में 17 करोड़ कैश जब्त; केरल CM बोले- राहुल में कार्यकर्ता जितनी भी समझ नहीं

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यह घटना बासंती (एससी) विधानसभा सीट में हुई है। यहां 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है। उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि पिछले एक महीने में 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे लोगों से ₹17.44 करोड़ कैश जब्त किया है। इनमें ₹37.68 करोड़ (16.3 लाख लीटर) की शराब, ₹167.38 करोड़ के ड्रग्स, ₹23 करोड़ की कीमती धातुएं और ₹163.30 करोड़ से अधिक के अन्य मुफ्त सामान शामिल हैं। 5 राज्यों से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स पांचो राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

केरल CM बोले- राहुल में कार्यकर्ता जितनी भी समझ नहीं:BJP की बी टीम है कांग्रेस; थरूर ने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया

केरल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं। केरल के CM पिनाराई विजयन ने कहा, राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है। वे अपने अनुभव या गलतियों से भी नहीं सीखने। यह समझना मुश्किल है कि उनका इतना बुरा हाल कैसे हो रहा है। राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस देश में BJP की 'B-टीम' हैं। हालांकि थरूर ने बी टीम वाली बातों को पूरी तरह से बेबुनियादी बताया। थरूर ने कहा- हमें किसी की B टीम में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि हम केरल की A-टीम हैं। BJP और LDF दोनों नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आए। हमारी डील केरल के लोगों के साथ है और हम यह पक्का करेंगे कि केरल के लोग और उनके हित हमारे साथ सुरक्षित रहें। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट पांचो राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

बंगाल-SIR की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में 13 लाख नाम कटे:अब तक 76 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, 28 लाख नामों पर फैसला बाकी

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में 13 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल हटाए गए वोटरों की संख्या करीब 76 लाख हो गई है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 60 लाख वोटरों में से 32 लाख नाम की चांज हो चुकी है। इनमें करीब 40% वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। वहीं, अभी भी करीब 28 लाख मामले पेंडिंग हैं, जिन पर फैसला होना बाकी है। इन मामलों की सुनवाई राज्य में तैनात 705 न्यायिक अधिकारी कर रहे हैं। SIR के बाद अब तक 76 लाख नाम हटे SIR के एन्यूमरेशन फेज के दौरान दिसंबर में 58 लाख नाम हटाए गए थे, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। इसके बाद 28 फरवरी को जारी वोटर लिस्ट में यह संख्या घटकर 7,04,59,284 (करीब 7.04 करोड़) रह गई। इस लिस्ट में 60 लाख से ज्यादा नाम अंडर एडजुडिकेशन रखे गए थे। अंडर एडजुडिकेशन में उन वोटरों को रखा गया था, जिनके दस्तावेज या पात्रता पर संदेह था। पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट आधी रात को जारी हुई चुनाव आयोग ने सोमवार देर रात अंडर एडजुडिके...

कोलकाता रेप-मर्डर विक्टिम की मां बीजेपी की कैंडिडेट:ममता बोलीं-BJP की राज्य को बिहार में मिलाने की योजना; हिमंता बोले- विपक्ष के पास एजेंडा नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की पीड़ित की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पहली लिस्ट में 144 और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मैनागुड़ी में एक रैली के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल को खत्म करना चाहती है और राज्य को बिहार में मिलाने की योजना बना रही है। ममता ने दावा किया कि उन्होंने नॉर्थ बंगाल के बंटवारे की कोशिश को रोक दिया है और इस मुद्दे पर पहले ही आवाज उठा चुकी हैं। उधर, असम के नगांव में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और जनता ने पिछले 60 सालों में उनका काम देख लिया है, इसलिए अब लोग उन्हें समझ चुके हैं। पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

पश्चिम एशिया के हालात पर सर्वदलीय बैठक जारी:टीएमसी का बहिष्कार, राहुल शामिल नहीं होंगे; विदेश मंत्री सभी दलों को ब्रीफ करेंगे

ईरान-इजराइल जंग के बीच सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में मिडिल ईस्ट पर के हालातों और देश में गैस-तेल की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने बैठक में शामिल ना होने का फैसला लिया है। वहीं, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर सभी दलों के मिडिल ईस्ट के हालतों पर ब्रीफ करेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हैं। 24 मार्च: राज्यसभा में मोदीने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। 23 मार्च : लो...

भाजपा बोली- ओवैसी बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे:ओवैसी ने कहा- यहां लोगों का दम घुट रहा, हम विकल्प देंगे

पश्चिम बंगाल चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी पूर्व टीएमसी नेता हुमांयु कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बुधवार को दोनों नेताओं ने जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस करके गठबंधन का ऐलान किया। इस पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, ओवैसी लंबे समय से बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। कई पार्टियां दूसरी जगहों पर सफल हुई हैं, लेकिन बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते। उन्हें काम करना होगा, लड़ना होगा, फिर बंगाल उन्हें स्वीकार करेगा। इस पर ओवैसी ने कहा कि बंगाल के लोगों का यहां दम घुट रहा है। उन्हें नए विकल्प की तलाश है और हम उन्हें यह मौका देंगे। उधर तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के थिरुप्पराईथुराई में 50 से ज्यादा परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनावों के बॉयकॉट का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 16 साल से वे बिना बिजली, पानी और टॉयलेट के रह रहे हैं। पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR:भतीजे रोहित ने साजिश का आरोप लगाया, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज की गई है। यह FIR उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार की शिकायत पर दर्ज हुई है। उन्होंने हादसे को आपराधिक साजिश बताया गया है। रोहित पवार ने कहा कि उन्होंने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन, बारामती पुलिस और महाराष्ट्र CID से संपर्क किया, लेकिन कहीं भी FIR दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने 23 मार्च को बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज कराई। कर्नाटक पुलिस ने केस दर्ज कर इसे महाराष्ट्र पुलिस को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया है। रोहित ने FIR में 5 बड़े आरोप लगाए… CBI जांच में देरी पर सवाल रोहित पवार ने VSR एविएशन कंपनी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2023 में नया विमान खरीदने का टेंडर रद्द हो गया था। अगर नया विमान खरीदा गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया… दावा-अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से ट...

I-PAC रेड में दखल, सुप्रीम कोर्ट ने ममता से पूछा:केंद्र में आपकी सरकार होती तो क्या करते; ED अफसरों के भी अपने अधिकार हैं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में I-PAC के ऑफिस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने मंगलवार को ममता बनर्जी की बंगाल सरकार से पूछा कि अगर केंद्र में आपकी सरकार होती और कोई राज्य ऐसी कार्रवाई करता तो आपका रुख क्या होता। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने पूछा कि क्या ड्यूटी पर मौजूद ED अधिकारी अपने अधिकार खो देते हैं। कोर्ट ने बताया कि ED के कुछ अधिकारियों ने निजी तौर पर भी याचिका दायर की है। राज्य की ओर से सीनीयर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि ED के पास अन्य कानूनी विकल्प हैं, इसलिए वह आर्टिकल 32 के तहत याचिका नहीं दे सकती। जांच करना अधिकारी का मौलिक अधिकार नहीं, सिर्फ कानूनी अधिकार है। इस पर कोर्ट ने कहा कि ED अधिकारियों के मौलिक अधिकार भी हैं। सिर्फ यह न कहें कि वे अधिकारी हैं, इसलिए नागरिक नहीं हैं। उनकी याचिकाओं को भी महत्व देना होगा। कोर्ट रूम लाइव : अब पूरे मामले को समझिए 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता ब...

I-PAC रेड में दखल, सुप्रीम कोर्ट ने ममता से पूछा:केंद्र में आपकी सरकार होती तो क्या करते; ED अफसरों के भी अपने अधिकार हैं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में I-PAC के ऑफिस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने मंगलवार को ममता बनर्जी की बंगाल सरकार से पूछा कि अगर केंद्र में आपकी सरकार होती और कोई राज्य ऐसी कार्रवाई करता तो आपका रुख क्या होता। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने पूछा कि क्या ड्यूटी पर मौजूद ED अधिकारी अपने अधिकार खो देते हैं। कोर्ट ने बताया कि ED के कुछ अधिकारियों ने निजी तौर पर भी याचिका दायर की है। राज्य की ओर से सीनीयर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि ED के पास अन्य कानूनी विकल्प हैं, इसलिए वह आर्टिकल 32 के तहत याचिका नहीं दे सकती। जांच करना अधिकारी का मौलिक अधिकार नहीं, सिर्फ कानूनी अधिकार है। इस पर कोर्ट ने कहा कि ED अधिकारियों के मौलिक अधिकार भी हैं। सिर्फ यह न कहें कि वे अधिकारी हैं, इसलिए नागरिक नहीं हैं। उनकी याचिकाओं को भी महत्व देना होगा। कोर्ट रूम लाइव : अब पूरे मामले को समझिए 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता ब...

सुप्रीम कोर्ट बोला-महिला अफसर सेना में स्थायी कमीशन की हकदार:इससे इनकार करना भेदभाव था; 23 साल से केस लड़ रही थीं

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने के मामले में सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्थायी कमीशन न देना उनकी योग्यता की कमी नहीं, बल्कि व्यवस्था में मौजूद भेदभाव का नतीजा था। जस्टिस सूर्यकांत, उज्जल भुयान और एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने कहा कि उनके काम का आकलन इस सोच के साथ किया गया कि उन्हें परमानेंट कमीशन नहीं मिलेगा। कोर्ट ने कहा- जिन महिलाओं को पहले से परमानेंट कमीशन मिल चुका है, वह बना रहेगा। जो अधिकारी केस के दौरान नौकरी से बाहर हो गईं, उन्हें 20 साल की सेवा पूरी मानकर पेंशन दी जाएगी। बेंच ने केंद्र सरकार को आगे के लिए साफ और पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाने और मूल्यांकन के सभी नियम पहले से बताने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में भेदभाव न हो। कोर्ट रूम लाइव…. सीजेआई: आज 3 मामलों में फैसला सुनाया जा रहा है- आर्मी, नेवी और एयर फोर्स पर… इसके बाद सीजेआई ने एक-एक कर तीनों सेनाओं के मामलों पर आदेश सुनाया… आर्मी मामलों पर CJI क्या ACR (परफॉर्मेंस रिपोर्ट) सही तरीके से बनी? हमने पाया है कि ACR इस सोच के साथ लिखे गए कि म...

CPI(M) का आरोप-चुनाव आयोग के दस्तावेज पर BJP की सील:पार्टी बोली- यह निष्पक्षता पर सवाल; आयोग की सफाई- यह क्लेरिकल एरर

चुनाव आयोग के एक दस्तावेज पर BJP की सील लगी मिली है। CPI (M) केरल ने इसे चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता के लिए खतरा बताया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग ने जो पत्र राजनीतिक दलों को भेजा, उसके साथ लगे एफिडेविट पर BJP की सील थी। यह सिर्फ संयोग नहीं है और इससे संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने इस पर सफाई देते हुए इसे क्लेरिकल एरर बताया है। उनका कहना है कि BJP केरल यूनिट ने 2019 की गाइडलाइन की एक कॉपी दी थी, जिस पर पहले से पार्टी का सील लगी थी। यही कॉपी गलती से दूसरी पार्टियों को भेज दी गई। CEO कार्यालय ने बताया कि जैसे ही गलती का पता चला, 21 मार्च को उस दस्तावेज को वापस ले लिया गया। इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों और अधिकारियों को दे दी गई। तमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सोमवार को सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 234 सीटों में से 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में गठबंधन का नेतृत्व कर रही AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पट्टाली मक्...

CPI(M) का आरोप-चुनाव आयोग के दस्तावेज पर BJP की सील:पार्टी बोली- यह निष्पक्षता पर सवाल; आयोग की सफाई- यह क्लेरिकल एरर

चुनाव आयोग के एक दस्तावेज पर BJP की सील लगी मिली है। CPI (M) केरल ने इसे चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता के लिए खतरा बताया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग ने जो पत्र राजनीतिक दलों को भेजा, उसके साथ लगे एफिडेविट पर BJP की सील थी। यह सिर्फ संयोग नहीं है और इससे संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने इस पर सफाई देते हुए इसे क्लेरिकल एरर बताया है। उनका कहना है कि BJP केरल यूनिट ने 2019 की गाइडलाइन की एक कॉपी दी थी, जिस पर पहले से पार्टी का सील लगी थी। यही कॉपी गलती से दूसरी पार्टियों को भेज दी गई। CEO कार्यालय ने बताया कि जैसे ही गलती का पता चला, 21 मार्च को उस दस्तावेज को वापस ले लिया गया। इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों और अधिकारियों को दे दी गई। तमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सोमवार को सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 234 सीटों में से 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में गठबंधन का नेतृत्व कर रही AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पट्टाली मक्...

पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- होर्मुज का रास्ता रोकना नामंजूर:नागरिक-एनर्जी ठिकानों पर हमले का विरोध किया, कहा- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे

पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पीएम ने कहा- ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।’ उन्होंने बताया कि अभी 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित देश लौट चुके हैं। ईरान से ही हजार भारतीय सुरक्षित लौटे हैं। 700 से ज्यादा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा हैं। मोदी की 6 बड़ी बातें, कहा- हम सभी देशों के सप्लायर्स से संपर्क में संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग:कांग्रेस का दावा- बेंगलुरु में ₹200 करोड़ का बंगला, हलफनामे में जानकारी छिपाई

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर का बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में 49,000 स्क्वॉयर फीट का बंगला है। जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपए के आसपास है। केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजीव चंद्रशेखर आदतन अपराधी हैं। उन्हें लगता है कि वे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को बार-बार गुमराह कर सकते हैं। उनके एफिडेविट से यह भी पता चलता है कि अरबपति बिजनेसमैन होने के बावजूद उनके पास कोई रहने की प्रॉपर्टी या कार नहीं है। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मामले में दखल दें और पीपल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत कैंडिडेट को डिसक्वालिफाई करें। नहीं तो, जनता सवाल करेगी कि क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष काम कर रहा है कि नहीं। कांग्रेस ने सबूत भी दिखाया… पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स देश के 5 राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल मीटिंग:PM बोले- किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने देंगे, लेकिन कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के कारण पश्चिम एशिया में बने संघर्ष के हालात पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई। 3.30 घंटे चली बैठक में पीएम मोदी ने साफ कहा है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो। जमाखोरी और कालाबाजारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको लेकर राज्यों के साथ मिलकर काम किया जाए। पीएम मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों की टीम बनाकर कोऑर्डिनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सेक्टर्स को स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने को कहा गया है। सरकार ने साफ किया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और देश में किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक की 2 तस्वीरें… जंग का सेक्टर्स पर असर पर चर्चा बैठक में कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, एमएसएमई, व्यापार, शिपिंग और सप्लाई चेन जैसे सेक्टर्स पर असर और उससे निपटने के उपायों पर बात हुई। मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ...

मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल मीटिंग:PM बोले- किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने देंगे, लेकिन कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के कारण पश्चिम एशिया में बने संघर्ष के हालात पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई। 3.30 घंटे चली बैठक में पीएम मोदी ने साफ कहा है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो। जमाखोरी और कालाबाजारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको लेकर राज्यों के साथ मिलकर काम किया जाए। पीएम मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों की टीम बनाकर कोऑर्डिनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सेक्टर्स को स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने को कहा गया है। सरकार ने साफ किया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और देश में किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक की 2 तस्वीरें… जंग का सेक्टर्स पर असर पर चर्चा बैठक में कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, एमएसएमई, व्यापार, शिपिंग और सप्लाई चेन जैसे सेक्टर्स पर असर और उससे निपटने के उपायों पर बात हुई। मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ...

मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल बैठक:शाह-नड्डा, पुरी समेत सीनियर लीडर मौजूद; गैस-तेल और ऊर्जा की स्थिति पर चर्चा की

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के कारण पश्चिम एशिया में बने संघर्ष के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें पेट्रोलियम, कच्चा तेल, गैस, बिजली और फर्टिलाइजर्स की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू, रेल और आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव समेत अन्य सीनियर लीडर मौजूद रहे। बैठक में पूरा जोर देश में जरूरी संसाधनों की बिना रोक सप्लाई, लॉजिस्टिक्स और डिस्टिब्यूशन तय करने पर रहा। जिससे देश के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आज ही अमेरिका के टेक्सास से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो शिप मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा। रूस से भी एक जहाज क्रूड लेकर भारत आया। पिछले 7 दिनों में करीब पांच जहाज गैस-कच्चा तेल लेकर समुद्र के रास्ते भारत पहुंच चुके हैं। बैठक की 2 तस्वीरें… जंग के बाद से अबतक मोदी सरकार के ...

मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता:CM और PM मिलाकर 8931 दिन हेड ऑफ गवर्नमेंट रहे; पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे करने के साथ ही PM मोदी ने चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है। PM मोदी इससे पहले गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं, और वे ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का सबसे लंबा अनुभव है। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री, पहली शपथ की 2 तस्वीरें… मोदी 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री, 3 बार प्रधानमंत्री बने 17 सितंबर को जन्मे नरेंद्र मोदी 6 साल की उम्र में ही कांग्रेस की ओर से महागुजरात आंदोलन का हिस्सा बने। फिर 8 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए थे। 7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। 24 सालों में 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं। 2025 में मोदी...

घरेलू फ्लाइट्स का किराया 23 मार्च से बढ़ा सकेंगी एयरलाइंस:सरकार ने रोक हटाई; इंडिगो संकट के दौरान ₹18 हजार तय की थी अधिकतम सीमा

अब एयरलाइन कंपनियां घरेलू फ्लाइट्स का किराया सीटों की मांग की हिसाब से बढ़ा सकेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने हवाई किराए पर लगी रोक को हटा दिया है। आदेश के मुताबिक यह फैसला 23 मार्च से लागू होगा। पिछले साल दिसंबर में इंडिगो की उड़ानों में आई रुकावटों के बाद फेयर कैप लगाया लगाया गया था। सरकार ने एयरलाइंस का अधिकतम किराया ₹18000 तय किया था। एयरलाइन इससे ज्यादा दाम नहीं ले सकती थीं। आदेश में कहा गया... पूरे सेक्टर में उड़ानों की क्षमता बहाल हो गई है तथा परिचालन सामान्य हो गया है। समीक्षा के बाद, यह फैसला किया गया है कि किराए पर लगाई गई सीमा को 23 मार्च, 2026 से हटा दिया जाएगा। दरअसल, पिछले साल DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया था। इसकी वजह से एयरलाइन कंपनी इंडिगो में स्टाफ की कमी हो गई जिससे हजारों फ्लाइंट्स कैंसिल हुईं थी। इस वजह से अन्य एयरलाइंस ने घरेलू फ्लाइट्स का किराया 50 हजार तक बढ़ा दिया था। मंत्रालय ने कहा- हवाई किराए पर नजर रख रहे अपने आदेश में, मंत्रालय न...

LPG संकट-राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी:केंद्र बोला- ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले, प्रवासी मजदूरों को 5kg सिलेंडर दिए जाएं

केंद्र ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। 23 मार्च से राज्यों को अब पहले के मुकाबले 20% ज्यादा गैस दी जाएगी। इसके बाद राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई संकट से पहले के स्तर (प्री-क्राइसिस लेवल) के 50% तक पहुंच जाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता से 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गैस की कालाबाजारी या गलत इस्तेमाल रोकने के लिए कदम उठाने को भी कहा गया है। क्या है 'प्री-क्राइसिस लेवल'? 'प्री-क्राइसिस लेवल' का मतलब उस समय से है जब देश में गैस संकट शुरू नहीं हुआ था। फिलहाल राज्यों को बहुत कम सप्लाई मिल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर पुरानी डिमांड का आधा (50%) किया गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग मिडिल ईस्ट से क...

ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए:बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाया; केरल CM ने राहुल और कांग्रेस को BJP की B टीम बताया

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा- जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। कोलकाता की रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद नमाजियों को संबोधित करते हुए TMC सुप्रीमो ने कहा, 'फिर आप नाम हटाने और लोगों को घुसपैठिया बताने की बात करते हैं। मैं कहूंगी, आप बड़े घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा, आपने हमारी सरकार पर कब्जा कर लिया है और अनऑफिशियल प्रेसिडेंट रूल लगा दिया है। लेकिन हम डरेंगे नहीं। जो लोग बंगाल को निशाना बना रहे हैं और लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जहन्नुम में जाना चाहिए। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे BJP की ‘B-टीम’ की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बात समझने में दिक्कत होती है। राहुल ने कहा था कि देश के बाकी विपक्षी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियां बुला रही हैं या गिरफ्तार कर रह...

ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे:राजस्थान में लोगों ने काली पट्टी बांधी; बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' की साइट पर पहली बार नमाज

देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इस दौरान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर दौराने को मिला है। शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, भोपाल, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे। राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में काली पट्‌टी बांधकर नमाज अदा की गई। मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए थे। शिया समुदाय ने विरोध में आज नए कपड़े भी नहीं पहने। घरों में बनने वाले परंपरिक भोजन खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्‌ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का 'जन्नती दरवाजा' खोला गया। देशभर में मनाई जा रही ईद की तस्वीरें... देशभर में ईद के जश्न से जुड़े...

सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध:कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा

भारत की बड़ी विमान कंपनियां इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइस जेट ने 60 % सीटों पर एक्सट्रा चार्ज ना वसूलने का सरकार के फैसले विरोध किया है। एयरलाइंस का कहना है कि इस कदम से उन्हें अपनी खोई हुई कमाई की भरपाई के लिए हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा। तीनों एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाली फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से इस फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है। फेडरेशन ने कहा... इस निर्देश का एयरलाइंस पर वित्तीय प्रभाव काफी अधिक होगा। इसके परिणामस्वरूप, सभी यात्रियों को, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो शायद पहले से सीटें नहीं चुनना चाहते, उन्हें भी अधिक किराया देना पड़ेगा। दरअसल, मिनिस्ट्री ने बुधवार को भारत में हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे। नए आदेश के मुताबिक एयरलाइंस की हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होंगी। ये निर्देश घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होंगे। FIA ने और क्या कहा… अभी 20% सीटें ही बिना चार्ज बुक होती हैं मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्र...

एअर इंडिया ने गलत मॉडल का प्लेन भेजा,वापस लाना पड़ा:300+ पैसेंजर लेकर कनाडा के लिए उड़ा था; 7 घंटे बाद चीन के एयरस्पेस से लौटा

एअर इंडिया की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट AI-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। दरअसल, एअर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से कनाडा के लिए बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-200 LR मॉडल का विमान भेज दिया। एअर इंडिया के पास बोइंग 777-200 LR को कनाडा में ऑपरेट करने की इजाजत ही नहीं है। इस वजह से यह विमान कनाडा में उतर ही नहीं सकता था। गलती का पता तब चला जब विमान करीब 4 घंटे उड़ान भरकर चीन के कुनमिंग एयरस्पेस में पहुंच चुका था। इसके बाद विमान को यू-टर्न लेना पड़ा। फ्लाइट ने गुरुवार सुबह 11:34 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और शाम 7:19 बजे वापस दिल्ली लैंड किया। घटना की जानकारी शुक्रवार को सामने आई है। कनाडा में एअर इंडिया के सिर्फ बोइंग ER विमान को एंट्री एविएशन नियमों के तहत अलग-अलग देशों में विदेशी एयरलाइंस को अपने देश में संचालन की अनुमति देने के नियम अलग होते हैं। कुछ देश एयरलाइन के आधार पर अनुमति देते हैं, कुछ विमान (फ्लीट) के आधार पर, जबकि कुछ किसी खास...