कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प:ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के ऑफिस के बाहर मंगलवार को भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, TMC समर्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का एक ग्रुप मतदाता सूची में हेरफेर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान ऑफिस की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बलों पर पथराव किया गया। वहां खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। बाद में भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिससे तनाव और बढ़ गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया गया। इधर CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP बिहार, उत्तर प्रदेश के अवैध वोटरों को बंगाल के वोटर लिस्ट में शामिल करने की कोशिश कर रही है। ममता ने X पर एक पोस्ट में कहा- भाजपा के एजेंटों को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस में हजारों फर्जी फॉर्म 6 आवेदन जमा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह वोटर हाइजैकिंग की कोशिश है, वही गंदा खेल जो भाजपा ने महाराष्ट्र और दिल्ली में खेला था। चुनाव से जुड़े अपडेट्स 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ीं पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है