राहुल ने केरलम के कोट्टायम में साइकिल चलाई:बोले- RSS-BJP नफरत फैलाकर लोगों को बांटती है; ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी
कांग्नेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरलम के दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा कि सरकार FCRA कानून में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे सिर्फ RSS को विदेशी फंड मिल सकेगा और बाकी संगठनों पर रोक लग सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि RSS के लिए अलग नियम क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और भाजपा लोगों में नफरत फैलाकर उन्हें बांटते हैं। राहुल ने सभा के बाद कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल भी चलाई। इधर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है। बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। 4 मई को सभी राज्यों में मतगणना होनी है। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Comments
Post a Comment