कोलकाता रेप-मर्डर विक्टिम की मां बीजेपी की कैंडिडेट:ममता बोलीं-BJP की राज्य को बिहार में मिलाने की योजना; हिमंता बोले- विपक्ष के पास एजेंडा नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की पीड़ित की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पहली लिस्ट में 144 और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मैनागुड़ी में एक रैली के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल को खत्म करना चाहती है और राज्य को बिहार में मिलाने की योजना बना रही है। ममता ने दावा किया कि उन्होंने नॉर्थ बंगाल के बंटवारे की कोशिश को रोक दिया है और इस मुद्दे पर पहले ही आवाज उठा चुकी हैं। उधर, असम के नगांव में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और जनता ने पिछले 60 सालों में उनका काम देख लिया है, इसलिए अब लोग उन्हें समझ चुके हैं। पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है