बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकालना पड़ा; TMC कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा- देखो उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पहले से प्लान था। इलाके में कोई पुलिस नहीं है। वे मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा- पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना को लेकर मैं हाईकोर्ट जाऊंगा, राज्यपाल को भी इसकी जानकारी दूंगा। मैं यह जगह तब तक नहीं छोड़ूंगा जब तक लोकल पुलिस अपनी फोर्स भेजकर पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा नहीं देती। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… सोनारपुर में चुनाव के बाद हिंसा हुई थी दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सोनारपुर बेहत संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला रहा है। यहां चुनावों के दौरान और बाद में राजनीतिक हिंसा होती रही हैं। चुनाव के बाद मई 2026 में सोनारपुर के कामराबाद नस्करपाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सौमेन दास के घर में आग लगा दी गई थी। उन्होंने स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि पहले उन्हें धमकियां दी गई थीं और बाद में घर में आग लगा दी गई। सोनारपुर दक्षिण से भाजपा की रूपा गांगुली विधायक हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) को हराया था। फर्जी हस्ताक्षर मामले में आज CID का समन मिला था आज सुबह ही अभिषेक को पश्चिम बंगाल CID ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे CID मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। PTI के मुताबिक, CID अधिकारियों ने शनिवार को उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा। अभिषेक ने शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 15 मई को FIR दर्ज की गई थी। उनके खिलाफ बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरा बयान देने का आरोप है। केस उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अभिषेक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरा बयान दिया। सार्वजनिक कार्यक्रमों में विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आक्रामक भाषा इस्तेमाल किया। शाह पर अभिषेक बनर्जी के पिछले 4 बयान… 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता ने चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ-भतीजा चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। पूरी खबर पढ़ें…

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।