कश्मीर- गुलमर्ग रोपवे अचानक रुका, करीब 300 पर्यटक फंसे:सेना ने अबतक 80 लोगों को निकाला, रस्सियों-सीढ़ियों से रेस्क्यू; दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा रोपवे
दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे गुलमर्ग केबल कार रोपवे (गुलमर्ग गोंडोला) पर सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई। इससे रोपवे के सभी केबिन बीच में रुक गए। 300 से ज्यादा पर्यटक फंस गए, इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। कई पर्यटक घबराकर रोने और चिल्लाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर से स्पेशल रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं। रोपवे पर 62 केबिनों (ट्रॉली) में से 10 को खाली करा लिया गया है। कई लोगों को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा। श्रीनगर और गुलमर्ग गोंडोला की दूरी 51 किमी है। सेना के साथ SDRF-NDRF टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग को अफरवात पीक से जोड़ता है। इसमें कुल 108 केबिन कार हैं। एक बार में एक केबल कार में 6 लोग बैठ सकते हैं। मैप से समझिए, कहां है गुलमर्ग गोंडोला रेस्क्यू ऑपरेशन रात तक चल सकता है अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे गोंडोला सर्विस में खराबी आ गई, जिसके बाद कई केबिन हवा में बीच रास्ते में फंस गए। शुरुआती स्तर पर तकनीकी टीमों ने मौके पर ही खराबी दूर करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस समेत अन्य एजेंसियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक फेज-2 रूट में रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उसकी ऊंचाई ज्यादा है। इसे पूरा होने में रात भी हो सकती है। रेस्क्यू की 5 तस्वीरें… CM बोले- पर्यटक सुरक्षित, LG ने कहा- हालात पर मेरी नजर घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी केबिन और उसमें फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- केबल कार के केबिनों में फंसे पर्यटकों के रेस्क्यू ऑपरेशन पर मैं नजर रख रहा हूं। मैंने DGP को घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। पुलिस, सेना, SDRF, डीसी और SSP की जॉइंट टीम मौके पर मौजूद है। गुलमर्ग रोपवे दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा केबल रोपवे ------------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें… चेन्नई में यात्री चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा: विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें… हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; पैसेंजर रोते नजर आए हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। खराब मौसम की वजह से प्लेन में सवार पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Comments
Post a Comment