बिहार में भारी बारिश, 20 जिलों में दिन में अंधेरा:यूपी में 100 kmph का तूफान, एमपी के 6 जिलों में शाम को ओले गिर सकते हैं
बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। काले बादलों की वजह से गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। उधर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यूपी में गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। लखनऊ में रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिर गया। 2 लोग घायल हुए। राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम की डिटेल जानने से पहले नौतपा में पालतू जानवरों का ख्याल रखने वाली यह खबर पढ़ लीजिए… पेट्स को भी लग सकती है लू: डॉक्टर से जानें गर्मियों में क्या खिलाएं, कब घुमाएं और किन गलतियों से बचें? गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने का असर इंसानों के साथ जानवरों की सेहत पर भी पड़ता है। नौतपा में कई शहरों का तापमान 45°C पार कर रहा है। इससे डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स को हीट स्ट्रेस और हीट स्ट्रोक का रिस्क कई गुना बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों से गर्मी, बारिश-ओले गिरने की तस्वीरें… राज्यों में प्री-मानसून के चलते बारिश देश में नौतपा के बीच 10 राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में ज्यादा बारिश के संकेत हैं। मानसून 5 दिन से अटका, 4 जून तक आ सकता है केरल में मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। मानसून केरल के तट से 30-35 किमी दूर 5 दिन से अटका है और अगले दो-तीन दिन इसके आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 15 मई को कहा था कि केरल में सामान्य तारीख (एक जून) से 5 दिन पहले 26 मई को मानसून दस्तक देगा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के प्रेसिडेंट जीपी शर्मा का अनुमान है कि मानसून 3 से 4 जून को आ सकता है। मानसून 16 मई को अंडमान-आ गया था। राज्यों में हीटवेव की स्थिति 30 मई: 31 मई: राज्यों में मौसम का हाल 1. राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर में सबसे गर्म दिन राजस्थान में आज से गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये सिस्टम 1 जून तक राज्य में एक्टिव रहेगा। आज 12 जिलों में बारिश हो सकती है। गुरुवार को जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 6 जिलों में लू चलेगी, ओले भी गिरेंगे मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर समेत 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को ओले गिर सकते हैं। मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। यहां पारा 43 डिग्री के ऊपर ही रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश, दिन में छाया अंधेरा बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को भी पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट है। खगड़िया में सुबह-सुबह बारिश हुई है। रोहतास में आंधी के साथ बारिश हो रही है। वहीं बक्सर में काले बादलों की वजह से सुबह-सुबह अंधेरा छा गया। पूरी खबर पढ़ें… 4. छत्तीसगढ़: लू के बीच आज बदल सकता है मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि इस बीच आज से अगले 2 दिनों तक आंधी बारिश की आशंका है। इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे और जमकर बारिश भी हुई। पूरी खबर पढ़ें… 5. उत्तरप्रदेश: 75 जिलों में तूफान का अलर्ट, सहारनपुर में ओले गिरे, झांसी में यूनिपोल उखड़ा यूपी में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। भीषण गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। सहारनपुर में ओलों के साथ बारिश हुई। झांसी में 5 क्विंटल वजनी विज्ञापन का पोल उखड़ गया। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में तूफान का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 6. पंजाब: बारिश-ओले गिरने का रेड अलर्ट: 90kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है। 70 से 90kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Comments
Post a Comment