राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई:PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन; प्रधान बोले- राहुल छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे

पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। 3 घंटे के धरने के दौरान सरकार ने राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया। पुलिसकर्मी राहुल को ले जाने पहुंचे तो वह जमीन पर लेट गए। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। काफी मनाने पर भी जब वह नहीं उठे तो 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले गए और बस में बैठाया। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया गया है। सभी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया। यहां से करीब 3 घंटे बाद रात 9.45 बजे सभी को रिहा कर दिया गया। प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। प्रियंका से मिलने सोनिया गांधी थाने पहुंची थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार नीट मामले में चर्चा को तैयार थी लेकिन राहुल ने प्रदर्शन का रास्ता चुना। वे छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे। जितेंद्र सिंह और राहुल के बीच 20 मिनट बात हुई पीएम आवास के पास से हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन पहुंचे थे। राहुल गांधी से करीब 20 मिनट बात की। इसके बाद जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि NEET पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- NEET पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा। पीएम आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन की 7 तस्वीरें… दोपहर 3:30 बजे दोपहर 3:38 बजे दोपहर 4:00 बजे शाम 4:10 बजे शाम 4:25 बजे शाम 4:30 बजे शाम 5:17 बजे शाम 6:30 बजे रात 8 बजे रात 9:45 बजे कांग्रेस की PM आवास को घेरने की सीक्रेट प्लानिंग कांग्रेस के प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा