गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल:रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था

गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। पहले खबर आई थी कि हादासा क्रेन के गिरने से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 'बॉस्की द एंपायर' कमर्शियल मॉल नाम के इस प्रोजेक्ट में दो बिल्डिंग को जोड़ने के लिए स्लैब बनाया जा रहा था। इसके गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए। डिप्टी CM हर्ष सांघवी के मुताबिक 15 मजदूर घायल हुए हैं, कुछ ICU में हैं। 3 को मामूली चोटें आईं। हादसे के चश्मदीदों का दावा है कि स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था, इसे हटाने का काम जारी है। साइट मैनेजर ने पुष्टि की है कि अब मलबे में कोई मजदूर नहीं है। लेकिन प्रशासन ने कहा है कि जब तक सारा मलबा हटा नहीं दिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रखा जाएगा। यह मॉल पेठापुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नीलेश मोदी करवा रहे थे। हादसे के समय नीलेश अपनी बेटी बॉस्की की शादी के लिए शिकागो गए हुए हैं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… घायल मजदूर का दावा- हादसे के वक्त 25-26 लोग थे हादसे में घायल एक मजदूर कमलेश ने बताया कि करीब 25-26 लोग स्लैब डालने का काम कर रहे थे। इसी बीच पूरा स्ट्रक्चर गिर पड़ा। हादसा किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल सका। कमिश्नर और डिप्टी CM घटनास्थल पहुंचे गांधीनगर नगर आयुक्त और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य जारी है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गांधीनगर-अहमदाबाद से मंगाई गई गाड़ियां फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी विपुल के मुताबिक तलाशी के बाद ही हमें ठीक-ठीक पता चलेगा कि अंदर कितने लोग फंसे हैं। अहमदाबाद से भी गाड़ियां आ गई हैं। गांधीनगर और अहमदाबाद, दोनों जगहों की टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं। हादसे की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल सिविल अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिले और डॉक्टरों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, PG ढहने से 7 की मौत हुई थी, अबतक 5 अरेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है