पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश:केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रखा; विपक्ष का हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद सोमवार को पहली संसद पहुंचे। NDA सांसदों ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और संसद भवन के अंदर तक ले गए। प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद के बीच 25 जुलाई को इस्तीफा दिया था। उधर, देशभर में छात्रों के खिलाफ कार्यवाही के विरोध में विपक्ष ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा किया। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के 5 मिनट के भीतर ही दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। दूसरी तरफ सुबह 10:30 बजे विपक्ष ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सरकार से NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब की मांग कर रही है। संसद के बाहर प्रदर्शन की फोटो लोकसभा में आज परीक्षा संशोधन बिल पेश किया जाएगा सरकार आज लोकसभा में पेपर लीक पर सख्ती को लेकर 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बिल पेश करेंगे। NDA के 9 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे। संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल:रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था