जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प:CJP समर्थकों ने पत्थरबाजी की, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वे पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। हालांकि झड़प करीब 15 मिनट चली। उसके बाद स्थिति सामान्य है। इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। पुलिस और छात्रों की झड़प की 4 तस्वीरें… रात-8:30 बजे: पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने रात- 8:35 बजे: पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे रात-8:40 बजे: भीड़ दूर भागी, नारे लगाए गए रात- 8:45 बजे: झड़प के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी गिर गए कॉकरोच प्रदर्शन को लेकर आज के 5 बड़े अपडेट‌्स… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 2 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल:रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था