लोकसभा स्पीकर बोले- सदन चलने दें:विपक्ष ने कहा- हमारी बात भी सुनें; संसद की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, पेपर लीक पर राहुल-प्रियंका बोलेंगे

संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामे के बीच शुरू हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी पार्टियों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा- संसद चलने दें। यहां चर्चा और बातचीत होनी चाहिए, ताकि देश में सकारात्मक संदेश जाए। हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा होगी। इस विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव किए गए हैं। स्पीकर ने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है। NDA के कई युवा सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे। इनमें भाजपा की बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या शामिल हैं। INDIA ब्लॉक के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई बहस में हिस्सा लेंगे। इससे पहले सुबह NDA संसदीय दल की वीकली 'मंगल मिलन' बैठक हुई। पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित किया। पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी बैठक में बुलाया गया। TMC छोड़कर NCPI में शामिल हुए सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष समेत पार्टी के सांसद बैठक में पहुंचे। संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल:रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था