राजस्थान: बाड़मेर में सड़क पर ही हुआ दो शवों का पोस्टमॉर्टम





पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहां सरकारी तंत्र ने दो महिलाओं की लाशों का खुली सड़क परपोस्टमॉर्टम कर दिया.

राजस्थान के बाड़मेर जिले के भारत-पाक सीमा पर बसे गडरारोड़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बुधवार को दो महिलाओं का पोस्टमॉर्टम अस्पताल परिसर की सड़क पर कर दिया गया. दरअसल, मंगलवार को तमलोर गांव में  महिलाओं को करंट लगने से मौत हो गई थी उसके बाद में उनके शव को अस्पताल लाया गया. लेकिन पोस्टमॉर्टम अस्पताल परिसर की सड़क पर कर दिया गया.

इसके लिए तर्क यह दिया गया कि पोस्टमॉर्टम के लिए अलग से कमरा नहीं है. परिजनों का कहना है कि उन्होंने मना किया कि सड़क पर पोस्टमॉर्टम ना करें. लेकिन सरकारी डॉक्टर ने परिवार की एक ना सुनी. और सड़क को पोस्टमॉर्टम रूम बना दिया.

यहां पर मोर्चरी नहीं है. दोनों महिलाओं के शव रातभर मरीजों को भर्ती करने वाले कक्ष में रखे गए. पास में शव होने से मरीज भी रातभर असहज महसूस होते रहे. और दूसरे दिन तो इन शवों को उठाकर अस्पताल परिसर में खुले में लाया गया. यहां बनी सड़क पर रख दिया और यहीं पर एक पर्दा लगाकर पोस्टमॉर्टम कर दिया गया. मामला सामने आने के बाद बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि अस्पताल और जिला प्रशासन से जवाब तलब किया है.

  

from hindi news https://ift.tt/2Qfoxjb
via IFTTT

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी