विधानसभा अध्यक्ष करेंगे 6 करोड़ के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण कल




शाहपुरा:-विधानसभा अध्यक्ष सोमवार सुबह 10 बजे भीलवाड़ा से रवाना होकर 11 बजे तहसील के  तहनाल आयेंगे।जानकारी देते हुए सरपंच मथुरा लाल भील ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल  करेंगे,तथा जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, ब गुलाबपुरा नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर,उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत , बिजयनगर पालिका नेता प्रतिपक्ष संजय कुमावत,जिलापरिषद सदस्य प्रियंका गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य मंजू कुमावत,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंडल रामप्रसाद जाट, फुलिया मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारु,शाहपुरा ग्रामीण मंडल भाजपा महामंत्री सत्यनारायण मालू व शंकर लाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष एवं  क्षेत्रीय विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा 6 करोड रुपए के विकास कार्य जिनमे राउमावि तहनाल में रमसा द्वारा निर्मित भवन, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनानतर्गत नवनिर्मित सामुदायिक भवन, नव निर्मित भवन खाद्य सुरक्षा भण्डार, ग्रामीण गौरव पथ ग्राम पंचायत तहनाल, मिसिंग लिंक सडक योजनानतर्गत निर्मित तहनाल से रामकुई सडक, सामुदायिक भवन भगवानपुरा ग्राम पंचायत तहनाल, ग्राम रुपपुरा मे सार्वजनिक श्मशान की चार दिवारी एवं विश्रान्तिगृह निर्माण एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा तहनाल भवन के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 2.30 बजे तहनाल से रवाना होकर 3 बजे कादीसहना पहुचेंगे जहां सम्मान समारोह में भाग लेंगे। वे सायं 6 बजे कादीसहना से भीलवाडा के लिये रवाना होंगे तथा रात्रि विश्राम भीलवाडा सर्किट हाउस में करेंगे।

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी