धनोप माता शक्ति पीठ मीणा समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को लेकर के समाज की मीटिंग संपन्न



शाहपुरा@ आज दिनांक रविवार को धनोप माता शक्ति पीठ के मेवाड़ आम चोखला मीणा समाज की आवश्यक बैठक धनोप माता के स्थान पर समाज अध्यक्ष महावीर मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।मीटिंग में  समाज की धर्मशाला बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर के ट्रस्ट कमेटी की कार्यकारिणी से वार्ता करने का प्रस्ताव लिया गया। कमेटी को मीणा  समाज की ओर से  जमीन उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन देने की बात भी रखी ।मीणा ने संबोधित करते हुए समाज जनो को बताया की धनोप माता के जमीन को लेकर के ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों से कई बार में मिल चुका हूं और  उनसे फोन से भी वार्ता  की है उन्होंने आश्वस्त किया कि आपको कागजी कार्रवाई की फॉर्मेलिटी पूरी करके जल्द ही आपको जमीन उपलब्ध कराई दी जाएगी ।मीना ने समाज के पंच पटेलों को आश्वस्त किया कि जैसे  जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य को बहुत जल्दी ही चालू करवा दिया जाएगा समाज में विकास  करवाने को लेकर के पैसों की कोई कमी नहीं है सिर्फ और सिर्फ पैसे सही जगह उपयोग में आने चाहिए।मीटिंग में अध्यक्ष महावीर मीणा ,लादू मीणा, श्रीकिशन मीणा, रामप्रसाद मीणा ,सोजी राम मीणा, मनराज मीणा ,गिसु मीणा, ग्यारसी लाल मीणा ,महावीर मीणा, श्रीराम मीणा, भवर मीणा, मदन मीणा, गोपाल मीणा हरलाल मीणा, रामेश्वर मीणा, भेरू मीणा, सहित समाज के पंच पटेलों कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।