हॉकी मे छात्र व छात्रा  दोनों वर्गों में भीलवाड़ा सेमीफाइनल मे !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- हॉकी मे छात्र व छात्रा  दोनों वर्गों में भीलवाड़ा सेमीफाइनल मे !
जोधपुर जिले में आयोजित 63 वी राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र हॉकी खेलकुद प्रतियोगिता मे आज भीलवाड़ा की छात्र व छात्रा दोनों ही वर्गो की टीमों ने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया | टीम कोच मोहन चोबे ने बताया कि भीलवाड़ा का पहले मुकाबले मे धोलपुर को 2-0 से मात दी | जिसमे हर्षवर्धन व सवाईपुर के गोविदं गाड़री ने 1-1 गोल किया तथा दुसरे मुकाबले मे भीलवाड़ा ने अलवर को 4-2 से हराया | जिसमे हर्षवर्धन -2, प्रधान व सवाईपुर के गोविदं गाड़री ने 1-1 गोल दागे | इस जीत के साथ ही भीलवाड़ा सेमीफाइनल मे पहुच गया | छात्र वर्ग मे सेमीफाइनल मे भीलवाड़ा का मुकाबला कल जोधपुर के साथ होगा | छात्रा वर्ग भी सुपरएंट में खेले गए पहले मुकाबले में  सीकर को 3-0 से तथा दूसरे मुकाबले में अलवर को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ||

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी