तलाब मैं डूबने से दो बच्चों की हुई मौत
लसानी (अमित जोशी)--देवगढ थाने क्षेत्र के कामलीघाट 132 केवी पॉवर हाऊस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ निकट नाड़ी मैं पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई मंगलवार अलसुबह ग्रामीणों को पावर हाउस के सामने कीटों का बाडिया गांव के पास बनी नाडी में एक शव तैरता हुआ नजर आया ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवगढ थाना प्रभारी को दी ।पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।मगर नाड़ी की तीर पर दो बच्चों के चपल कपड़े आदि पड़े हुए थे ।शंका के आधार पर ग्रामीणों ने नाड़ी मैं दूसरे शव की तलाश शुरू की गई ग्रामीणों को सफलता नही मिलने पर देवगढ़ से दो गोताखोर लखन मोहम्मद आशिफ मोहम्मद को बुलाया गया ।काफी देर कड़ी मेहनत के बाद दूसरे बच्चे का शव भी मिल गया ।दोनो शवो को पुलिस ने हाईवे एम्बुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम करवाने के देवगढ अस्पताल पहुँचया गया । पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों शव की पहचान चरेडो का बाडिया निवासी नरेंद्र सिंह (13)पिता प्रताप सिंह तथा नरेंद्र सिंह (13)पिता हरि सिंह उम्र 13 वर्ष कल दोपहर से ही घर से लापता थे जिन एक का शव तैरता हुआ मिलने पर उसे बाहर निकाला और दूसरे शव को बरामद करने के लिए कड़ी मशक्कत की गई परंतु शव नहीं मिला कल शाम से ही घर से लापता हुए थे देर रात तक दोनों की परिचितों के पास तलास परिजनों ने की थी । घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments
Post a Comment