भगत सिंह की 111 वी जयंती मनाई !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर में आज भगत सिंह की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गई | सत्यप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि भगत सिंह की 111 वीं जयंती विद्यालय में.. मनाई गई | कार्यक्रम के मुख्य  अथिति कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश कुमार तेली तथा अध्यक्षता राधेश्याम सुथार ने की | वही विशिष्ट अतिथि के रूप रामप्रसाद जाट थे | कार्यवाह प्रधानाचार्य तेली ने बताया कि भगत सिंह की 111 वीं जयंती मनाई गई | भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा मे हुआ, जो अभी पाकिस्तान में स्थित है | कल शैक्षिक सम्मेलन होने के कारण विद्यालय में अवकाश होने से  आज भगत सिंह की जयंती मनाई गई | जिसमें मुख्य अतिथियों व छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला | वहीं मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को भगत सिंह के आदर्शों पर चलने को कहा |

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी