रायला हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी का आयोजन कर किया उत्कर्ष छात्र-छात्राओं का सम्मान
रायला(मुकेश चौधरी)-रायला में नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के तत्वावधान में रायला स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा है एवं हिंदी पखवाड़े पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ।
नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक सांवर लाल जाट ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के सपने को स्वच्छता ही सेवा मानकर हमें साफ सफाई करके साकार करना चाहिए एवं हिंदी को अधिक से अधिक प्रयोग में लेकर इसको बढ़ावा देना चाहिए ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायला ग्राम पंचायत सरपंच शिव दयाल संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार गगड कहा कि हिंदी बहुभाषी भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है अतः हम सभी को अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए साथ ही विद्यालय के हिंदी व्याख्याता भंवर लाल साहू ने हिंदी के इतिहास परव वर्तमान चुनौतियों के बारे में बताया और कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं भावों की अभिव्यक्ति है हमें इसका अधिक से अधिक उपयोग करके राष्ट्रीय को एक सूत्र में बांधने का कार्य करना चाहिए
कार्यक्रम के अंत में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दितीय प्रतिभागियों का नेहरू युवा केंद्र की ओर से ट्रॉफी से सम्मानित किया जायेगा ।इस मोके पर नेहरू युवा मंडल के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार जाट , शिक्षक दिलीप सिंह कानावत ,नंदलाल शर्मा, मनोज कुमार आसोपा, शारीरिक शिक्षिका सरोज जाट, गोवर्धन लाल माली , भंवर लाल , राजुल अजमेरा एवं विद्यालय स्टाफ व ग्राम के गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Comments
Post a Comment