वो दिन दूर नहीं जब ब्रिटेन को पछाड़ देगी भारतीय अर्थव्यवस्था: मोदी



 गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार कोकच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) की ओर से तैयार की गई मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि पिछले 20 साल में कच्छ काफी बदल चुका है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग 2001 के बाद पैदा हुए हैं वो यहां पहले की स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते, जब कच्छ पिछड़ा हुआ था. पानी की समस्या को सुलझा लिया गया है, पहले यहां काफी कम लोग आया करते थे लेकिन अब दुनियाभर के लोग यहां आ रहे हैं. बता दें कि कच्छ में 26 जनवरी 2001 में भारी भूकंप आया था, जिसके बाद से कच्छ की सूरत ही बदल गई और यहां काफी विनाश हुआ था.

एलएनजी टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर पीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है यहां 3 टर्मिनल का उद्घाटन करने का मौका मिला, जल्द ही हम चौथा टर्मिनल भी बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा देश के काफी काम आने वाली है. उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोगी ने कहा कि 60 वर्षों में 13 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन मिला था, लेकिन हमने चार साल में 10 करोड़ दिए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से भी आगे निकल जाएगी. उन्होंने कहा कि ऊर्जा की कमी किसी राष्ट्र को गरीबी से बाहर नहीं निकलने देती. पीएम ने कहा कि अब देश के किसान और नौजवानों के सपनों को पूरा करने के लिए यही ऊर्जा काम आएगी. साथ ही भारत आधुनिक आधारभूच ढांचे के साथ नई ऊंचाइयों को छूने में सफल होगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आणंद में अमूल डेयरी प्लांट का उद्धाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में नवनिर्मित महात्मा गांधी म्‍यूजियम का भी उद्घाटन किया. यहां महात्मा गांधी ने 1887 में इस स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी. आजादी के बाद इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी हाईस्कूल रख दिया गया था. अधिकारियों द्वारा इसे म्‍यूजियम में तब्दील करने के उद्देश्य से 2017 में बंद कर दिया गया था.

  

from hindi news https://ift.tt/2zG07tH
via IFTTT

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।