PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट के लिए दिव्या स्पंदना के खिलाफ देशद्रोह की FIR दर्ज







प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने परकांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया है.

दिव्या के खिलाफ लखनऊ के वकील सैयद रिजवान अहमद ने मामला दर्ज कराया है. अहमद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'ट्वीट अपमानजनक था. प्रधानमंत्री भारत गणराज्य और इसकी संप्रभुता के प्रतिनिधि हैं. इसलिए यह (ट्वीट) राष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है और अवमानना भी. हमने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.'

अहमद लखनऊ के विवेकखंड इलाके में रहते हैं. उनकी तहरीर पर मंगलवार को दिव्या के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है. दिल्ली की दिव्या ने सोमवार दोपहर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था. उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उनकी आलोचना की थी. टि्वटर पर कई यूजर्स ने दिव्या को ट्रोल भी किया.

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दिव्या ने पीएम मोदी के खिलाफ ऐसा ट्वीट किया. बीते मंगलवार को भी दिव्या ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उनकी शिक्षा पर सवाल खड़ा किया था. तब टि्वटर यूजर्स ने दिव्या को ट्रोल करते हुए उनकी काफी खिंचाई की थी.

  

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी