मोदी ने पूछा- कांग्रेस कितनी MLC सीटें जीतीं:चुनाव बैलेट पेपर से कराया; कांग्रेस अपनी चारों सीटें हारी, 4 राज्यों की 28 सीटों के रिजल्ट
MLC चुनावों के रिजल्ट पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।’ दरअसल, पहले इन 28 सीटों में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थीं। पार्टी इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। भाजपा को 10, जेडीयू-जेडीएस को एक-एक सीट पर जीत मिली है। दरअसल, विपक्ष SIR के विरोध के दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी EVM की जगह बैलट पेपर से कराने की मांग करता रहा है। यूपी: गोरखपुर में भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशी से टक्कर यूपी में गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त लगातार कम हो रही है। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आगरा में फूट-फूट कर रोते हुए इस्लाम धर्म कबूलने की धमकी देने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। शिक्षक सीट पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को हराया। आगरा की स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह और झांसी स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह याद...