दावा-गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट:यहां 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकी समेत 200 खतरनाक कैदी; लॉरेंस 2023 से इसी जेल में

गैंगस्टर लॉरेंस को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी '200 खोली' ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। इस ब्लॉक में 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकियों समेत गंभीर अपराधों के दोषियों को रखा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लॉरेंस को अलग रखने और कैदियों की एक-दूसरे की सेल में आवाजाही रोकने के लिए ब्लॉक को चार हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 50 कैदी हैं। लॉरेंस की सेल करीब 7.5x11 फीट का है। लॉरेंस इस जेल में 10 मई 2023 से बंद है। लॉरेंस के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले दो साल से लॉरेंस का कोई सीधा संपर्क सामने नहीं आया है। साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद उसका गिरोह विदेश से संचालित हो रहा है। 18 अक्टूबर को मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली थी। पहले जेल की दस खोली ब्लॉक में था लॉरेंस लॉरेंस को इससे पहले साबरमती जेल के ही ‘10 खोली’ नाम के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में रखा गया था, जहां सिर्फ 10 कैदियों के रहने की जगह थी। इससे पहले वह दिल्ली की तिहाड़ जेल और पंजाब की अलग-अलग जेलों में भी बंद रह चुका है। फोन कॉल और बाहरी संपर्क पर सख्ती विदेश से संचालित हो रहा गैंग दरअसल, जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस का गिरोह विदेश से संचालित होने की बात सामने आई है। उसके प्रमुख सहयोगियों का समूह, जिसे रिपोर्ट में ‘शैडो कैबिनेट’ कहा गया है, रोजमर्रा के कामकाज और नए लोगों की भर्ती संभालता है। दूसरा समूह कथित तौर पर योजना बनाने, फंडिंग और निशाने तय करने का काम करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, FBI के ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के बाद गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा समेत कई प्रमुख सदस्य अंडरग्राउंड हो गए हैं। लॉरेंस जेल से वर्चुअल सुनवाई में शामिल होता है जेल के बाहर की दुनिया से उसका संपर्क मुख्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली अदालती सुनवाई और वकील के साथ कानूनी मामलों पर चर्चा तक सीमित बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस जेल में अनुशासित दिनचर्या का पालन करता है। वह सुबह ध्यान करता है, नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ता है, व्रत रखता है और शाकाहारी भोजन करता है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सलमान की तारीफ से लॉरेंस गैंग टाइगर से नाराज था, टाइगर पर फायरिंग के बाद हैंडलर ने टीवी देखकर शूटर्स को मैसेज किया था मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को वारदात के बाद भी बाहर से मदद मिल रही थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति टीवी न्यूज देखकर उन्हें पुलिस की जांच के अपडेट दे रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है