तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश से टकराया, स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद:विशाखापट्टनम में 200mm बारिश, यह जुलाई की कुल बारिश से डेढ़ गुना; MP-UP में अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं। ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। विशाखापट्टनम में रात 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे में 200mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133mm बारिश होती है। MP-UP और बिहार समेत 9 राज्यों में अलर्ट आंध्र प्रदेश और ओडिशा: भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा। तेलंगाना और छत्तीसगढ़: 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र: पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और बिहार: 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश; बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका। उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में 29-30 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है