Posts

Showing posts from December, 2025


जम्मू-कश्मीर में 2025 में 46 आतंकी मारे, 3 जवान शहीद:13 टेररिस्ट घुसपैठ के दौरान ढेर; पहलगाम अटैक के जवाब में सेना का ऑपरेशन सिंदूर

जम्मू-कश्मीर में साल 2025 में सुरक्षाबलों ने 35 घटनाओं में 46 आतंकियों को मार गिराया। इनमें पहलगाम हमले में शामिल आतंकी सुलेमान शाह उर्फ ​​हाशिम मूसा, हमजा अफगानी और जिब्रान भी शामिल हैं। उनका एनकाउंटर 28 जुलाई को किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक इस साल 3 जवान शहीद हुए। फरवरी में अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट हुआ, 2 जवान शहीद हुए। अप्रैल में उधमपुर के बसंतगढ़ में एक जवान शहीद हुआ था। कश्मीर फ्रंटियर ने बताया कि बॉर्डर (LoC) पर घुसपैठ की 4 बार कोशिश हुई। इनमें 13 आतंकी शामिल रहे, इनमें से 8 आतंकी मारे गए। 5 आतंकी खदेड़े गए। इस साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। 22 अप्रैल को पहलगाम में 25 टूरिस्ट्स और एक लोकल की आतंकियों ने जान ली थी। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था। इस दौरान 100+ आतंकी मारे गए थे। 28 जुलाई: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 पाकिस्तानी ...

दूषित पानी से 5 माह के बच्चे की मौत:इंदौर में अब तक 9 लोगों की गई जान, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 9 मौत हो चुकी हैं। बुधवार को पांच माह के अव्यान साहू समेत 4 लोगों ने दम तोड़ा। मासूम की मां का कहना है कि सरकार बच्चों की मौत क्यों नहीं बताती। निश्चित तौर पर और भी बच्चे दूषित पानी का शिकार हुए होंगे। परिजन के मुताबिक, 5 माह के अव्यान को बाहरी दूध पिलाया जाता था। इसमें पानी मिला होता था। बुधवार को अव्यान साहू समेत जिन लोगों की जान गई, उनमें गोमती रावत (50), उमा कोरी (31) और संतोष बिगोलिया शामिल हैं। दोनों महिलाएं भाऊ गली, भागीरथपुरा की रहने वाली थीं। इससे पहले मंगलवार को नंदलाल पाल (75), उर्मिला यादव (69), उमा कोरी (31), मंजुला पति दिगंबर (74) और सीमा प्रजापत (50) की मौत की जानकारी सामने आई थी। मामले में हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने प्रदेश सरकार से 2 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इंसानी ने बुधवार सुबह जनहित याचिका दायर कर शहर के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने त्वरित सुनवाई कर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। भोपाल मे...

कांग्रेस बोली-चीन का सीजफायर कराने का दावा राष्ट्रीय-सुरक्षा का मजाक:ट्रम्प भी 65 बार भारत-PAK युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके, फिर भी मोदी चुप क्यों

चीन के भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने के दावे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्पष्टता की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी बेहद चिंताजनक है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने X पर लिखा- 4 जुलाई को सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत वास्तव में चीन का सामना कर रहा था। अगर चीन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ खड़ा था, तब उसका भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा बेहद चिंताजनक है। ऐसे बयान हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मजाक उड़ाने जैसे लगते हैं। रमेश ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प लगातार यह दावा करते रहे हैं कि 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेप किया था। ट्रम्प ने अलग-अलग मंचों और कम से कम सात देशों में 65 बार यह बात कही, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने मित्र के इन दावों पर आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रमेश की 2 बड़ी बातें... भारत सरकार बोली- तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं चीनी वि...

100 mg से ज्यादा वाली निमेसुलाइड दवा बनाने–बेचने पर बैन:बुखार–दर्द में तेजी से राहत देती है, लेकिन ज्यादा डोज से लिवर को खतरा

केंद्र सरकार ने दर्द और बुखार में इस्तेमाल होने वाली निमेसुलाइड (Nimesulide) दवा के 100 मिलीग्राम से अधिक डोज की सभी ओरल (खाने वाली) दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक निमेसुलाइड एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है। जो दर्द तो कम करती है, लेकिन इसकी ज्यादा डोज से लिवर खराब होने का खतरा रहता है। यह प्रतिबंध केवल अधिक डोज (100 मिलीग्राम) वाली निमेसुलाइड पर लागू होगा। जबकि कम डोज की दवाएं मिलती रहेंगी। निमेसुलाइड ब्रांड बेचने वाली दवा कंपनियों को अब ज्यादा डोज वाली दवाओं का प्रोडक्शन बंद करना होगा। जो दवाइयां पहले से बाजार में मौजूद हैं उन्हें वापस मंगाना होगा। दवा बैन से क्या असर पड़ेगा, सवाल-जवाब में जानें... सवाल: निमेसुलाइड पर सरकार ने क्या बैन लगाया है? जवाब: सरकार ने 100 mg से ज्यादा निमेसुलाइड वाली सभी खाने की दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री पर रोक लगा दी है। यह नियम 29 दिसंबर से लागू हो गया है। सवाल: यह फैसला क्यों लिया गया? जवाब: ज्यादा डोज से लिवर को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है और इसके सुरक्षित वि...

एक लॉन्चर से बैक-टु-बैक 2 प्रलय मिसाइल लॉन्च:पाकिस्तान के 10 बड़े शहर निशाने पर; 7500 kmph की रफ्तार, 1000 kg बारूद ले जा सकेगी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को ओडिशा तट के पास प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस दौरान एक ही लॉन्चर से बैक टु बैक दो प्रलय मिसाइलें (सल्वो लॉन्च) दागी गईं। मिसाइलों की पूरी उड़ान पर नजर रखने के लिए चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के सेंसर लगाए गए थे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह परीक्षण सुबह करीब 10:30 बजे किया गया। 7500 kmph की रफ्तार वाली यह मिसाइल 1000 किलो बारूद ले जा सकती है। यह मिसाइल भारत के प्रमुख सेना कैंप फिरोजपुर, जैसलमेर, भुज से पाकिस्तान के 10 बड़े शहर लाहौर, फैसलाबाद, गुजरांवाला, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, बहावलपुर, मुल्तान, लाहौर, कराची, हैदराबाद, सुक्कुर को निशाना बना सकती है। रक्षा मंत्रालय ने इसे भारत की सामरिक मिसाइल क्षमता के लिए एक अहम उपलब्धि बताया है। प्रलय शॉर्ट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है और पूरी तरह स्वदेशी है और DRDO ने ही इसे बनाया है। पहले भी हो चुका है सफल परीक्षण इससे पहले DRDO ने 28-29 जुलाई को ओडिशा तट पर ही प्रलय मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए थे। ये परीक्षण सेना और वायुसेना के उपयोग की जांच (यूजर इवै...

आज फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी ठप हो सकती है:1 लाख वर्कर्स हड़ताल करेंगे; ऑर्डर पर कमाई घटी, आईडी ब्लॉक से भी नाराजगी

साल के आखिरी दिन, आज यानी 31 दिसंबर को ऑनलाइन खाना मंगाने या ग्रोसरी ऑर्डर करने वालों को परेशानी हो सकती है। देशभर के गिग वर्कर्स यानी, डिलीवरी पर्सन्स ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें करीब 1 लाख वर्कर शामिल हो सकते हैं। यूनियन का आरोप है कि जोमैटो-स्विगी जैसी कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं और उन्हें बेसिक कानूनी अधिकार नहीं मिल रहे। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विसेज वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इसका असर देश की इकोनॉमी की ग्रोथ पर भी पड़ेगा। इससे पहले 25 दिसंबर को भी डिलीवरी वर्कर्स ने सांकेतिक हड़ताल की थी। इसमें लगभग 40,000 वर्कर्स शामिल हुए थे। गिग वर्कर्स की हड़ताल की 5 वजहें डिलीवरी पार्टनर्स और राइडर्स की इस हड़ताल के पीछे कोई एक वजह नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही कई शिकायतें हैं। यूनियन नेताओं और एक्सपर्ट्स के मुताबिक मुख्य कारण ये हैं: 1. सोशल सिक्योरिटी और वेलफेयर फंड का अभाव गिग वर्कर्स की सबसे बड़ी मांग सामाजिक सुरक्ष...

फरीदाबाद- वैन में महिला के साथ गैंगरेप, 2 हिरासत में:लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, 3 घंटे घुमाया, फिर गाड़ी से सड़क पर फेंका

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय महिला के साथ इको वैन में गैंगरेप किया गया। 2 युवक, महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे चलती गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। इसमें महिला के चेहरे और सिर पर चोटें लगी हैं। महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है उसके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन विवाद के चलते हैं वह अपने पति से अलग रहती है। बहन का कहना है युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठाया था। इसके बाद उसके साथ गाड़ी में रेप किया। पीड़िता की बहन ने बताई वारदात... पुलिस ने दो को हिरासत में लिया थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को को हिरासत में लिया है। थाना इंचार्ज श्री भगवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी ...

राज्यों की 80% तक कमाई वेतन-पेंशन, फ्री स्कीम में खर्च:विकास के लिए पैसा नहीं; राजस्थान को कर्ज चुकाने के लिए कर्ज की जरूरत

एक दशक से मुफ्त की योजनाएं (फ्री स्कीम) और सब्सिडी राज्यों की सत्ता पाने का ‘शर्तिया नुस्खा’ है। ले​किन राज्यों की बिगड़ती वित्तीय सेहत इस नुस्खे का बड़ा साइड इफेक्ट बनकर सामने आ रही है। राज्यों के पास बिजली, सड़क और आवास के लिए पैसा ही नहीं है। उनकी कमाई और खर्च का लेखाजोखा बताता है कि सब्सिडी, वेतन, पेंशन और ब्याज की अदायगी जैसे अहम खर्चों के बाद राज्यों के हाथ अपनी कमाई का 20-25% हिस्सा ही बच पा रहा है। पंजाब जैसे राज्य के हाथ तो खर्च के लिए 7% राशि ही बची। हालांकि, इस साल पंजाब को ₹90 हजार करोड़ का मूलधन भी चुकाना है। इसलिए इस बची राशि के साथ मूलधन चुकाने के लिए पंजाब को भारी भरकम कर्ज की जरूरत होगी। पंजाब अक्टूबर 2025 में ₹20 हजार करोड़ का कर्ज बाजार से ले चुका है। राजस्थान को इस बार ₹1.50 लाख करोड़ कर्ज का मूलधन चुकाना है। वह 32 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुका है, लेकिन बकाया तो कर्ज लेने की सीमा से भी ज्यादा है। उसे कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लेने की जरूरत पड़ेगी। बिहार चुनावी वादे पूरे करने में दिवालिया हो सकता है मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार जैसे राज्यों का कर्ज...

MP में टेम्परेचर 1.7°, छत्तीसगढ़ में ओस जमी:जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी; दिल्ली एयरपोर्ट पर 148 फ्लाइट कैंसिल, 150 में देरी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी राज्यों पर नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी हुई। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में 30 दिसंबर की शाम से बर्फबारी जारी है। यहां तापमान -10°C तक जा सकता है। मध्य प्रदेश में शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 1.7°C रहा। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में रात का तापमान 2°C पहुंचा। अंबिकापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ओस जम गई। 4 संभाग कोल्ड वेव की चपेट में हैं। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी है। दिल्ली-NCR में बुधवार की सुबह घनी धुंध के साथ हुई। दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही। IGI एयरपोर्ट पर आज 148 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। 150 फ्लाइट देरी से ऑपरेट हो रही हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि CAT III लागू किया गया है। फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। फ्लाइट कैंसिल भी हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की 2 तस्वीरें... सर्दी और खराब मौसम का असर अगले 2 दिन के मौसम का हाल... 1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार ...

भास्कर अपडेट्स:जींस के कमरबंद में 200 ग्राम सोना छिपा रखा था, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री से करीब 200 ग्राम सोना जब्त किया है। यात्री ने अपनी जींस के कमरबंद की खाली जगह में सोना छिपाकर रखा था। कस्टम विभाग के अनुसार, यात्री को सोमवार को रियाद से दिल्ली पहुंचने के बाद रोका गया। सामान की एक्स-रे जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद यात्री की गतिविधियों पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जींस में छिपाकर रखी गई पीले रंग की केमिकल पेस्ट की दो पट्टियां बरामद हुईं। विभाग का कहना है कि यह पेस्ट सोने से बनी हुई थी, जिसका कुल वजन 196.5 ग्राम है। आज की अन्य बड़ी खबरें... सिक्किम के सैफो में झारखंड नंबर की कार का एक्सीडेंट; एक की मौत, 4 घायल सिक्किम के सैफो इलाके में मंगलवार को पर्यटकों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार झारखंड नंबर की थी। कार में सवार सभी लोग पर्यटक थे और उत्तर सिक्किम की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी स्व...

नए साल का जश्न, काशी-अयोध्या में 2km लंबी लाइनें:जैसलमेर में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा भीड़; उज्जैन महाकाल में 12 लाख भक्त पहुंचेंगे

नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ में दर्शन के लिए 2-2km लंबी लाइनें लगी हैं। उज्जैन के महाकाल लोक में कल साल के पहले दिन 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के जैसलमेर में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा भीड़ है। सीकर के खाटूश्यामजी में 2 घंटे में श्रद्धालुओं को दर्शन हो पा रहे हैं। फोटोज में नए साल का जश्न उत्तर प्रदेश: काशी-अयोध्या में महाकुंभ जैसी भीड़ राजस्थान: खाटूश्याम में पैर रखने की जगह नहीं मध्य प्रदेश: महाकाल के दरबार में भक्तों का सैलाब पंजाब: स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ हिमाचल: मनाली में देशभर से पहुंच रहे टूरिस्ट ------------------ ये खबर भी पढ़ें... अगले साल के 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड:कुल 50 दिन की छुटि्टयां; 2026 का पूरा हॉलीडे कैलेंडर देखिए नए साल की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। इस साल 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड होंगे। रेगुलर लीव्स के अलावा वीकेंड मिलाकर 50 दिन की छुटि्टयां मिल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें...

खबर हटके- रेगिस्तान में मिला सोने से भरा जहाज:एडल्ट वीडियो के लिए भारतीयों ने ₹1080 करोड़ खर्च किए; मच्छरों की वजह से दुबई में अलर्ट

अफ्रीका के नामिब रेगिस्तान में कुछ साल पहले हीरे की खोज में मिला सोने से भरा 500 साल पुराना जहाज मिला। अब वैज्ञानिकों ने इससे जुड़ी कई जानकारी पब्लिक की है। वहीं 2025 में एडल्ट वीडियो देखने में भारतीयों ने ₹1080 करोड़ खर्च कर दिए। उधर मच्छरों की वजह से दुबई में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ************* रिसर्च सहयोग: किशन कुमार खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

इंडिगो पर ₹458 करोड़ से ज्यादा का GST जुर्माना:एयरलाइन बोली- आदेश को चुनौती देंगे; वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा मामला

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर दिल्ली साउथ कमिश्नरेट के CGST के अतिरिक्त आयुक्त ने ₹458 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि यह जुर्माना केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा है। एयरलाइन के मुताबिक, कुल GST मांग ₹458,26,16,980 है। कंपनी ने बताया कि GST विभाग ने विदेशी सप्लायर से मिली क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) पर टैक्स मांग, ब्याज और जुर्माना लगाया है, साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट को भी खारिज किया गया है। कंपनी ने बाहरी टैक्स सलाहकारों की राय के आधार पर इस जुर्माने को गलत बताया। इंडिगो का कहना है कि यह आदेश कानून के खिलाफ है और वह इसे कोर्ट में चुनौती देगी। कंपनी के मुताबिक, इस आदेश का उसके वित्तीय नतीजों, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। 30 मार्च : इनकम टैक्स ने ₹944.20 करोड़ का जुर्माना लगाया यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो पर GST से जुड़ा टैक्स विवाद सामने आया है। इससे पहले 30 मार्च को इनकम टैक्स ने कंपनी को ₹944.20 करोड़ का पेनाल्टी ऑर्डर ...

भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:केंद्र का दावा- जापान को पीछे छोड़ा; 2030 तक जर्मनी से भी आगे निकलेंगे

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 4.18 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹374.5 लाख करोड़) आंका गया है। केंद्र का अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 2030 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 7.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹649.70 लाख करोड़) तक पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। फिलहाल अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन दूसरे और जर्मनी तीसरे नंबर पर है। सरकार के बयान के मुताबिक, भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 8.2% रही। इससे पहले पहली तिमाही में यह 7.8% और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.4% थी। वैश्विक एजेंसियों का GDP में लगातार ग्रोथ का अनुमान केंद्र के मुताबिक, वैश्विक व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं के बावजूद 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की GDP छह तिमाहियों के उच्च स्तर पर पहुंची। इस वृद्धि में घरेलू मांग, ख...

गुजरात में कार पहले बाइक फिर ट्रैक्टर से टकराई:कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर गिरा, ट्रैक्टर का अगला पहिया निकला

गुजरात के ऊना शहर में मंगलवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार 46 साल के एक किसान की सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है। कैसे हुआ हादसा? ऊना-भावनगर नेशनल हाईवे पर महाराष्ट्र की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के चक्कर में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार धीरूभाई उछलकर नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। इसके बाद कुछ दूर तक बाइक बिना चालक के सड़क पर दौड़ती नजर आई। इसके बाद कार ट्रैक्टर से टकराई, जिससे ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। सड़क किनारे खड़े एक शख्स बचने के लिए भागा, लेकिन वह भी कार की चपेट में आकर घायल हो गया। तीन तस्वीरों में हादसा... पेशे से किसान थे धीरूभाई दुर्घटना में मारे गए धीरूभाई मंदनभाई परमार समाधियाला गांव के रहने वाले थे। धीरूभाई पेशे से किसान थे। आज दोपहर को वे ऊना में खरीदारी करने आए थे और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। धीरूभाई को तुरंत नजदीक के एक हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन तब तक उनकी म...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गांव वाले आतंकियों से लड़ेंगे, VIDEO:आर्मी ने महिलाओं को भी हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी; 150 विलेज डिफेंस गार्ड्स

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के तहत अब गांववालों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। आर्मी ने मंगलवार को चेनाब घाटी के ऊपरी इलाकों के 17 गांवों से 150 विलेज डिफेंस गार्ड्स (VDG) को ट्रेनिंग दी। इनमें महिला स्वयंसेवक भी शामिल हैं। आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि डोडा-चंबा बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों ट्रेनिंग में भाग ले रहे हैं। उन्हें हथियार चलाने, सैन्य रणनीति, आत्मरक्षा, बंकर बनाने और दुश्मन के हमलों को नाकाम करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ये गांव जंगलों और पहाड़ी इलाकों के पास स्थित हैं, जहां आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ट्रेनिंग भालेसा इलाके के शिंगिनी पंचायत में हो रही है, जो डोडा से करीब 90 किलोमीटर दूर है। विलेज डिफेंस गार्ड्स की ट्रेनिंग की 4 फोटो... वॉलंटियर्स आतंकियों से गांव की रक्षा करेंगे एक आर्मी ऑफिसर ने बताया कि ट्रेनिंग का मकसद वॉलंटियर्स को अपने गांवों की रक्षा करने के लिए तैयार करना है। वे कमजोर इलाकों में पहली रक्षा लाइन का काम करेंगे। आतंकी गतिविधियों को रोकेंगे। यह कदम सेना, पुलिस और...

नौसेना को पनडुब्बी मारने वाला आधुनिक हथियार मिलेगा:सेना को नई राइफल; ₹4,666 करोड़ खर्च होंगे, लगातार दूसरे दिन बड़ा रक्षा सौदा

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा समझौते किए। इनके तहत सेना को 4.25 लाख से ज्यादा नई बैटल कार्बाइन राइफल मिलेंगी। इसके साथ ही नौसेना के लिए पनडुब्बी मारने वाले 48 आधुनिक हैवीवेट टॉरपीडो भी खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2,770 करोड़ रुपए के क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन राइफल और उनसे जुड़े उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए भारत फोर्ज लिमिटेड और पीएलआर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया गया है। इसके अलावा 1,896 करोड़ रुपए के दूसरे समझौते में नौसेना की कलवरी क्लास पनडुब्बियों के लिए 48 हैवीवेट टॉरपीडो खरीदे जाएंगे। इसके लिए इटली की कंपनी WASS सबमरीन सिस्टम्स SRL से डील हुई है। इन टॉरपीडो की डिलीवरी अप्रैल 2028 से शुरू होकर 2030 की शुरुआत तक पूरी होगी। मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लिया गया है, ताकि स्वदेशी और आधुनिक तकनीक से सैनिकों की ताकत को बढ़ाए जा सके। ये लगातार दूसरे दिन रक्षा सौदा किया गया है। इससे पहले सोमवार को 79,000 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी मिली थी...

चमोली में सुरंग में टकराई दो लोको ट्रेनें, 59 घायल:THDC विद्युत परियोजना का काम चल रहा था, बिहार-झारखंड के मजदूर शामिल

चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित THDC जल विद्युत परियोजना क्षेत्र में बनी सुरंग के अंदर मंगलवार रात करीब 10 बजे दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमें 59 मजदूर घायल हो गए हैं। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेनें करीब 108 मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जा रही थीं, तभी किसी तकनीकी समस्या के कारण दोनों आपस में टकरा गईं। घायलों में उड़ीसा, बिहार और झारखंड के मजदूर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है और स्थिति लगातार ट्रैक की जा रही है। घटना से जुड़ी PHOTOS... टक्कर से ट्रेन के अंदर ही गिरे मजदूर हादसा परियोजना क्षेत्र के टीवीएम साइड पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कई मजदूर ट्रेन के भीतर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं, हालांकि ज्यादातर मजदूरों को हल्की चोटें लगी हैं। घटना के बाद सुरंग के अंदर ही अफरातफरी का माहौल बन गया और परियोजना प्रबंधन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में ...

शौचालय का पानी घरों तक पहुंचा…पीने वाले 5 की मौत:इंदौर में 35 लोग अस्पताल में भर्ती; 2 अफसर निलंबित-एक बर्खास्त, जांच समिति बनाई

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनके नाम नंदलाल पाल (75), उर्मिला यादव (69), उमा कोरी (31), मंजुला पति दिगंबर (74) और सीमा प्रजापत बताए गए हैं। 35 से ज्यादा बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने 3 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में नंदलाल, उर्मिला और तारा कोरी शामिल हैं। इन तीनों की मौत डायरिया से होना बताया गया है। मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जोनल अधिकारी शालिग्राम शितोले और प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर (पीएचई) योगेश जोशी को निलंबित कर दिया है। प्रभारी डिप्टी इंजीनियर (पीएचई) शुभम श्रीवास्तव की सेवा समाप्त कर दी गई है। तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है। इसके अध्यक्ष आईएएस नवजीवन पंवार होंगे। समिति में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप निगम और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है। सीएम ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। शौचालय के...

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र की चेतावनी:कहा- कंपनियां ऐसे कंटेंट पर रोक लगाएं, नहीं तो केस होगा; यूजर भी सोच-समझकर पोस्ट करें

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अश्लील कंटेंट को लेकर चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया है कि कंपनियां अश्लील, भद्दे, पोर्नोग्राफिक, बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले और गैर-कानूनी कंटेंट पर तुरंत रोक लगाएं। यदि कंपनियां ऐक्शन नहीं लेंगी तो उन पर केस चलेगा। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी (Meity) ने ये एडवाइजरी सोमवार को जारी की थी। PTI न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी कर बताया कि एडवाइजरी में इंटरनेट प्लेटफॉर्म को IT एक्ट के संबंध में अपने कंप्लायंस फ्रेमवर्क की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी की मुख्य बातें... अगर सोशल मीडिया कंपनियां कानून और नियमों का पालन नहीं करेंगी, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सिर्फ कंपनियां ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म और यूजर्स- दोनों पर केस दर्ज किया जा सकता है। कई प्लेटफॉर्म गलत और अश्लील कंटेंट को पहचानने और हटाने में ढिलाई बरत रहे हैं। इसलिए अब कंपनियों को ऐसे कंटेंट पर नियमित और तेजी से कार्रवाई करनी होगी। सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति ऐसा कंटेंट डाले या शेयर न करें जो 26 दिसं...

नया साल, काशी-अयोध्या में 3km लंबी बैरिकेडिंग:दर्शन के लिए 10 सेकेंड से कम समय; खाटूश्यामजी में लंबी कतारें, जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब

नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ में दर्शन के लिए 2-2km लंबी लाइनें और 3km तक बैरिकेडिंग की गई है। दर्शन के लिए 10 सेकेंड से कम समय मिल रहा है। राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में भी लंबी कतारें लगी हैं। घंटों इंतजार के बाद दर्शन हो रहे। जैसलमेर न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर हॉट डेस्टिनेशन बना है। यहां हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। फोटोज में नए साल का जश्न उत्तर प्रदेश: काशी, अयोध्या, मथुरा में महाकुंभ जैसी भीड़ राजस्थान: खाटू श्याम के दर्शन दो घंटे में हो रहे मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में पैर रखने की जगह नहीं पंजाब: स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ हिमाचल: मनाली में देशभर से पहुंच रहे टूरिस्ट ------------------ ये खबर भी पढ़ें... अगले साल के 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड:कुल 50 दिन की छुटि्टयां; 2026 का पूरा हॉलीडे कैलेंडर देखिए नए साल की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। इस साल 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड होंगे। रेगुलर लीव्स के अलावा वीकेंड मिलाकर 50 द...

शाह बोले- ममता घुसपैठ नहीं रोक सकतीं:CM बोलीं- शकुनि का चेला आया, घुसपैठ सिर्फ बंगाल से तो क्या पहलगाम हमला आपने कराया

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि शकुनि का चेला दुशासन बंगाल में जानकारी जुटाने आया है। जैसे ही चुनाव आते हैं, दुशासन और दुर्योधन दिखाई देने लगते हैं। आज बीजेपी कह रही है कि ममता बनर्जी ने जमीन नहीं दी, तो फिर पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी? बांकुरा में आयोजित कार्यक्रम में ममता ने कहा- बीजेपी कहती है कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से ही आते हैं। अगर ऐसा है तो क्या पहलगाम में हमला आपने कराया था? दिल्ली में जो घटना हुई, उसके पीछे कौन था? बीजेपी SIR के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। ममता का ये बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आया है। पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन आज शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार घुसपैठ को रोक नहीं पा रही है। अगर राज्य में भाजपा सरकार बनी तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। बंगाल में सभी योजनाएं डेड एंड पर पहुंच गई हैं। दरअसल, शाह बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यहां पहुंचे हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 तक है। चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होन...

सोशल मीडिया पोस्ट पर अहमदाबाद में दो गुटों में पथराव:दो दिन में 2 बार झड़प, पुलिस ने ड्रोन से खेतों में छिपे उपद्रवियों को पकड़ा

अहमदाबाद के साणंद में स्थित कालाना गांव में मंगलवार सुबह दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। हिंसा का लाइव वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के डर से कई उपद्रवी खेतों में छिप गए थे। पुलिस ने ड्रोन की मदद से इन्हें पकड़ा। गांव से अब तक 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। युवक की पिटाई के बाद पथराव जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले युवाओं के दो गुटों के बीच पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा है। इससे सोमवार को भी एक गुट के युवक को दूसरे गुट के युवकों ने पीट दिया था। इसके बाद दोनों तरफ से दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोगों की संख्या बढ़ गई और एक-दूसरे पर जमकर पथराव होने लगा। किसी तरह हालात काबू में हुए। मंगलवार सुबह फिर भिड़े मंगलवार सुबह दोनों दलों के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस की कई...

2026 में भारत-PAK युद्ध संभव, अमेरिकी थिंक टैंक का दावा:कश्मीर में आतंकी गतिविधि वजह बनेगी; दोनों देशों ने हथियारों की खरीद बढ़ाई

अमेरिका के बड़े थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने चेतावनी दी है कि 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर युद्ध हो सकता है। CFR की रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ के अनुसार, कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने से दोनों देशों के बीच टकराव की संभावना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष होता है, तो उसका असर अमेरिका के हितों पर भी पड़ सकता है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में अभी कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार इस सर्दी में जम्मू क्षेत्र में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। इधर भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए संघर्ष विराम के बाद दोनों देशों ने हथियारों की खरीद तेज कर दी है। भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने हाल ही में 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है, जिसमें ड्रोन, एयर-टू-एयर मिसाइल और गाइडेड बम शामिल हैं। उधर पाकिस्तान ने भी तुर्किये और चीन से नए ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आई कमजोरियों को दूर किया जा सके...

भारतीय सेना के ध्रुव-NG हेलिकॉप्टर में आम नागरिक सफर करेंगे:उड्डयन मंत्री नायडू ने हरी झंडी दिखाई; मेडिकल इमरजेंसी, पर्यटन और आपदाओं में इस्तेमाल होगा

केंद्रीय सिविल एवएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने मंगलवार को नेक्स्ट जनरेशन सिविल हेलिकॉप्टर ध्रुव NG को हरी झंडी दिखाई। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) ने बनाया है। HAL से उड़ान भरने से पहले, मंत्री हेलीकॉप्टर के सिस्टम और फीचर्स की जानकारी लेने के लिए पायलट के साथ कॉकपिट में भी बैठे। अधिकारियों के मुताबिक ध्रुव NG, एक परिष्कृत 5.5-टन, हल्का ट्विन-इंजन, मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर है जिसे भारतीय इलाके की विविध और मुश्किल जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। ध्रुव हेलिकॉप्टर अब तक सिर्फ सशस्त्र बलों की जरूरतें पूरी करता रहा है। अब आम नागरिक भी इसमें सफर कर सकेंगे। इसका मकसद मेडिकल इमरजेंसी, पर्यटन, दूरदराज के इलाकों की कनेक्टिविटी और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर सेवाओं को बढ़ाना है। इससे पहले, भारतीय सेना ध्रुव हेलिकॉप्टर का पहाड़ों, रेगिस्तान और समुद्री इलाकों में अपने ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल करती रही है। HAL तेजी से बढ़ रहे सिविल और यूटिलिटी हेलिकॉप्टर बाजार पर फोकस कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, एयर एम्बुलेंस, ऑफशोर ऑपरेशंस, आपदा राहत और क्षेत्रीय कने...

160 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत:अल्मोड़ा से रामनगर जा रही थी, 12 गंभीर; हेलिकॉप्टर से AIIMS भेजने की तैयारी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह यात्रियों से भरी बस 160 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। हादसा भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसकी दूरी भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे है। बस द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी। तभी ड्राइवर ने अचानक बस से कंट्रोल खो दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जबकि दो लोगों को रामनगर के राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया है और हालात बिगड़ने पर गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से AIIMS ऋषिकेश भेजने की तैयारी है। हादसे के PHOTOS... केएमओयू की बस थी, रामनगर जा रही थी दुर्घटनाग्रस्त हुई प्राइवेट बस (UK 0...

UP में तापमान 4.4°C, 100 ट्रेनें लेट:MP में गाड़ियों पर बर्फ जमी, बिहार के 29 जिलों में कोल्ड-डे; दिल्ली में 118 फ्लाइट कैंसिल

पहाड़ी राज्यों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी के चलते मैदानी राज्यों में तेजी से सर्दी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के 37 शहर में आज कोहरा है। इनमें गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर भी शामिल हैं। कानपुर का तापमान सबसे कम 4.4°C रिकॉर्ड किया गया। मुख्य रेलवे स्टेशन पर 100 से ट्रेनें 2 से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। तेजस एक्सप्रेस जैसी VIP ट्रेनें भी 11 घंटे लेट रहीं। दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर कोहरे का कारण दो कारें टकरा गईं। यहां विजिबिलिटी बहुत कम थी। IGI एयरपोर्ट पर आज 118 फ्लाइट कैंसिल हैं, जिनमें 60 अराइवल और 58 डिपार्चर फ्लाइट हैं। 16 फ्लाइट डायवर्ट भी की गईं। मौसम विभाग के मुताबिक MP में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 287 kmph पहुंची है। इससे राज्य के मिनिमम टेम्परेचर में तेज गिरावट आई है। डिंडोरी में वाहनों की छत पर बर्फ जम गई। बिहार में तेज सर्दी का असर है। आज पटना समेत 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। पटना में 4 दिन से कोल्ड डे बना हुआ है। पटना एयरपोर्ट्स से 10 फ्लाइट कैंसिल और 16 फ्लाइट लेट रहीं। राजस्थान में पश्चिमी विक्षो...

पूर्व CJI चंद्रचूड़ के नाम पर डिजिटल अरेस्ट:मुंबई में बुजुर्ग महिला से 3.71 करोड़ ठगे, सूरत से एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में 68 साल की एक महिला से 3.71 करोड़ की ठगी हो गई। आरोपियों ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों का कर्मचारी बताया था। इन लोगों ने नकली ऑनलाइन कोर्ट सुनवाई भी की, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व CJI चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बताया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने एक आरोपी को सूरत से पकड़ा है। आरोपी के खाते में 1.71 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। उसने यह खाता फर्जी कपड़ा कंपनी के नाम पर खुलवाया था। इसके बदले उसे 6.40 लाख रुपए कमीशन मिला। साइबर ठगों ने 2 महीने तक धोखे में रखा महिला मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहती है। महिला पर धोखेबाज लगातार नजर रख रहे थे। 18 अगस्त को महिला को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन का अफसर बताया। साथ ही कहा कि उसके बैंक खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हो रहा है। फिर धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो कार्रवाई होगी। इसके बाद महिला से बैंक डिटेल्स मांगी गईं। कहा गया कि अब सीबीआई जांच करेगी। आरोपी ने महिला से उसके जीवन पर दो से तीन पेज का निबंध भी लिखवाया। फिर महिला से कहा कि उसे उसकी बेग...

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबरें:रेहान की तरह ही फोटोग्राफी का शौक रखती हैं गर्लफ्रैंड अविवा बेग

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रैंड अविवा बेग से सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेहान और अविवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। दिल्ली में रहता है अविवा का परिवार अविवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है, दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अविवा एटेलियर-11 की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। अविवा इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में 'यू कैन नॉट मिस दिस' (2023), द क्वोरम क्लब 'द इल्यूसरी वर्ल्ड' (2019) और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) जैसी एग्जीबिशन कर चुकी हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे ...

UAE में बैठे बाहुबली राव इंद्रजीत पर ED का शिकंजा:गुरुग्राम में एल्विश यादव, सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग का आरोप; बोला-अफसरों की साजिश

हरियाणवी म्यूजिक कंपनी जेम ट्यूंस का मालिक राव इंद्रजीत यादव फिर सुर्खियों में है। यादव के दिल्ली, गुरुग्राम व रोहतक में 10 से ज्यादा ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 2 दिन रेड चली। ED का दावा है कि 5 लग्जरी कारें, 17 लाख कैश व अन्य सामान जब्त किया गया। 15 से ज्यादा केसों में नाम आया है। बाहुबली इंद्रजीत यादव का नाम बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव, हरियाणवीं सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग कराने और उसके नजदीकी रोहित शौकीन मर्डर मामले में आया है। वह इन दिनों ​​​संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में है और वहीं से नेटवर्क चला रहा है। दैनिक भास्कर एप ने इंद्रजीत यादव से बात की। यादव ने दावा किया कि मेरा अपराधों से कोई वास्ता नहीं, मैं बिजनेसमैन हूं। शुक्रवार को ईडी की टीम आई थी। मेरे यहां से ईडी को 1700 रुपए भी बरामद नहीं हुए। एक कम्प्यूटर घर से ले गए। पुलिस और प्रशासन के कुछ अधिकारी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पढ़ें इंद्रजीत की म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम और क्राइम की दुनिया में बदनाम होने की कहानी राव इंद्रजीत ने दैनिक भास्कर एप से बताई अपनी कहानी.....

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री-LG में टकराव, तबादले और नियुक्तियां अटकीं:असमंजस में अफसर; 2025 का पूरा साल शासन से ज्यादा सत्ता संघर्ष में खत्म हो गया

जम्मू-कश्मीर में पहली निर्वाचित सरकार बने एक साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है, लेकिन यह पूरा साल शासन से ज्यादा सत्ता संघर्ष में खप गया। 2019 में राज्य का दर्जा खत्म होने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सितंबर-अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर को आए थे। जनता ने लंबे अंतराल के बाद चुनी हुई सरकार से स्थिरता और जवाबदेही की उम्मीद की थी। 16 अक्टूबर 2024 को उमर अब्दुल्ला ने सीएम पद की शपथ ली, लेकिन इसके बाद का पूरा 2025 साल उनके और उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा के बीच अधिकारों की खींचतान, फाइलों की लड़ाई और फैसलों की रस्साकशी में उलझा रहा। इस टकराव का असर सीधे प्रशासन, अफसरशाही और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर पड़ा। सचिवालय से लेकर जिलों तक अफसरों के सामने यह असमंजस बना रहा कि वे किसके आदेश को अंतिम मानें? निर्वाचित सरकार का या LG कार्यालय का। 5 मामले टकराव की भेंट चढ़े केंद्र ने 2024 में चुनाव से पहले LG की शक्तियां बढ़ाईं केंद्र सरकार ने 2024 में चुनाव से पहले, 13 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत नियमों में संशोधन कर LG की शक...

भास्कर अपडेट्स:मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए महायुति में सीट शेयरिंग तय, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी

मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए महायुति गठबंधन ने सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। समझौते के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 137 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे गुट) 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। दोनों दल अपने-अपने कोटे से सहयोगी दलों को भी सीटें देंगे। भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आमित भास्कर सटाम ने सीट शेयरिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी 227 सीटों पर सहमति बन गई है और आने वाले दिनों में गठबंधन संयुक्त प्रचार करेगा। सटाम ने बताया कि पहले 207 सीटों पर सहमति बनी थी, बाद में सभी 227 सीटों पर फैसला हुआ। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा था कि BMC चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) गठबंधन के तहत 227 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव सत्ता की लड़ाई नहीं है और सीटों का बंटवारा प्राथमिक मुद्दा नहीं है। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की 29 नगर निगमों- मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के चुनावों की घोषणा की है। मुंबई की 227 वार्डों में मतदान 15 ज...

खबर हटके-रायता में रेबीज वायरस, दहशत से अस्पताल पहुंचे लोग:AI को नशेड़ी बना रहे लोग; पैरालाइज्ड शख्स ने एक उंगली से बनाई कंपनी

रायता पीने की वजह से पूरे गांव में रेबीज वायरस फैलने की दहशत मच गई है। वहीं, एक कंपनी AI को नशेड़ी बनाने के लिए ड्रग्स तैयार कर रही है। इधर, एक पैरालाइज्ड शख्स ने लेटे-लेटे सिर्फ एक उंगली से कंपनी खड़ी कर दी। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

भारत के पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल:120km रेंज, टारगेट पर सटीक अटैक किया; भारतीय सेना में शामिल करने की भी मंजूरी मिली

भारत ने सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) की पहली सफल फ्लाइट टेस्टिंग की। इस दौरान रॉकेट को उसकी अधिकतम 120 किलोमीटर रेंज तक दागा गया। उड़ान के दौरान रॉकेट ने सभी तय इन-फ्लाइट मैन्युवर सफलतापूर्वक पूरे किए और निर्धारित लक्ष्य पर सटीक वार किया। रेंज में तैनात सभी ट्रैकिंग सिस्टम ने उड़ान के पूरे रूट के दौरान रॉकेट की निगरानी की।यह सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने किया। खास बात यह रही कि 120 किलोमीटर रेंज वाले इस रॉकेट का पहला टेस्ट उसी दिन हुआ, जब रक्षा मंत्रालय के रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने इसे भारतीय सेना में शामिल करने की मंजूरी दी। DAC की बैठक सोमवार दोपहर में हुई थी। इसमें ₹79 हजार करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी। इसमें मिसाइलें, रॉकेट, रडार सिस्टम शामिल हैं। पिनाका सिस्टम के लिए लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट खरीदे जाएंगे। सेना के लिए इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम (एमके-II) भी लिया जाएगा। पुराने पिनाका लॉन्चर से भी रॉकेट चलाया जा सकता है LRGR को आ...

ममता बोलीं-मेरे ईद में जाने पर सवाल, गुरुद्वारे पर चुप्पी:कोलकाता में 15 एकड़ में बनने वाले दुर्गा मंदिर की नींव रखी; भाजपा ने बताया राजनीतिक प्रोपेगेंडा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन में 'दुर्गा आंगन' की नींव रखी। यह देश का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर होगा। जो 15 एकड़ में बनकर तैयार होगा। इस मंदिर में रोजाना 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। मंदिर परिसर की नींव रखने के बाद ममता ने जनता को संबोधित किया। अपने ऊपर लगे तुष्टीकरण के आरोपों का जवाब दिया। ममता ने कहा- कई लोग कहते हैं कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं लेकिन मैं सेक्युलर हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है। यही हमारी विचारधारा है। ममता ने आरोप लगाने वाले का नाम नहीं बताया लेकिन विपक्षी भाजपा अक्सर उन पर मुसलमानों को खुश करने का आरोप लगाती रही है। इस पर ममता ने कहा कि जब मैं गुरुद्वारे जाती हूं तो आप कुछ नहीं कहते, लेकिन जब मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो मेरी आलोचना करने लगते हैं। यह ठीक नहीं है। इस पर BJP नेता निशीथ प्रमाणिक ने कहा, ममता बनर्जी हमेशा दोहरी राजनीति करती हैं। ये दोनों मुद्दे (दुर्गा आंगन और बाबरी मस्जिद) राजनीतिक प्रोपेगेंडा के रूप हैं। हुमायूं कब...

सेना को आत्मघाती ड्रोन, नए पिनाका रॉकेट, ड्रोन रडार मिलेंगे:नेवी के लिए जासूसी ड्रोन खरीदे जाएंगे, ₹79 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को करीब 79,000 करोड़ रुपए के एडवांस हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में ये फैसला लिया गया। इससे नाग मिसाइल खरीदी जाएंगी, जो दुश्मन के टैंक और बंकर तबाह करने में सक्षम हैं। इसके अलावा आत्मघाती ड्रोन भी खरीदे जाएंगे। भारतीय सेना के पास अभी नागस्त्र-1 ड्रोन है, जिसकी रेंज 30 किमी तक है। नेवी के लिए रिमोटली पॉयलेटेड एयरक्रॉफ्ट सिस्टम (RPAS) भी खरीदा जाएगा। यह भी एक तरह का ड्रोन है। इसे खासतौर से नेवी के लिए डिजाइन किया गया है। एयरफोर्स के लिए ऑटोमेटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम खरीदा जाएगा। यह एक ऐसी तकनीक है जो किसी विमान या ड्रोन के टेक-ऑफ और लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया को अपने-आप रिकॉर्ड कर लेता है। इससे फ्लाइट सेफ्टी में सुधार होगा। थल सेना के लिए नेवी के लिए एयरफोर्स के लिए ----------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारत ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया: पनडुब्बी से 3500km की रेंज तक मार करेगी भारत ने बंगाल की खाड़ी में न्यूक्...

मुंबई के भांडुप में बस ने कई लोगों को कुचला:4 लोगों की मौत, 9 घायल; रिवर्स करते समय हादसा, बस चालक हिरासत में

मुंबई के भांडुप में स्टेशन रोड पर सोमवार रात एक बस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में दो महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 10:05 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बस से हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BEST की बस रिवर्स लेते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर मौजूद पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिसे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे की 5 तस्वीरें... BEST मुंबई में पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट की प्रमुख सर्विस है, जो शहर और उपनगरीय इलाकों को जोड़ती है। इसके पास लगभग 2,700-3,200 से अधिक बसें हैं। इनमें सामान्य, लिमिटेड, एसी औ...

राहुल बोले-रिटायर सैनिकों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता:तय सुविधाएं और रोजगार भी नहीं; कांग्रेस सांसद ने पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी में मुद्दा उठाया

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को डिफेंस की पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी में रिटायर सैनिकों से मुद्दे उठाए। संसद में आयोजित बैठक में राहुल ने कहा कि रिटायक सैनिकों को जब प्राइवेट अस्पतालों में रैफर किया जाता है तो उन्हें वहां इलाज नहीं मिलता। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने बैठक में कहा है कि पूर्व सैनिकों की भर्ती और पुनर्वास में कमी है। बड़ी संख्या में रिटायर सैनिकों को रोजगार और तय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। दरअसल, राहुल गांधी रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं। आज की बैठक का एजेंडा पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, स्वास्थ्य सुविधाओं और उनके लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की समीक्षा करना था। राहुल के बैठक में उठाए सवाल राहुल ने त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की मौत पर भी सवाल उठाए राहुल गांधी ने उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की मौत पर X पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ऐंजल और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयावह घृणा का अपराध है। भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा इसे सामान्य बना दिया गया है। पूरी ख...

ललित मोदी ने वायरल वीडियो पर माफी मांगी:लिखा- मैं भारत सरकार से माफी मांगता हूं; कहा था- मैं और माल्या भारत के सबसे बड़े भगोड़े

भगोड़े ललित मोदी ने विजय माल्या के साथ अपना एक वीडियो शेयर करने पर सोमवार को भारत सरकार से माफी मांगी। मोदी ने X अकाउंट पर लिखा.... मेरे बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हों, खासकर भारत सरकार की, तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। बयान का आशय वैसा नहीं था, जैसा उसे समझा गया। किसी भी गलतफहमी के लिए फिर से माफी मांगता हूं। दरअसल, ललित ने 22 दिसंबर को वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें वो भगोड़े विजय माल्या के साथ नजर आया था। वीडियो में ललित ने खुद को और माल्या को भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े कहा था। वीडियो वायरल होने के 9 दिन बाद अब ललित ने वीडियो पर माफी मांगी। माल्या 2016 से ब्रिटेन में है और 2019 में उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। वहीं, ललित मोदी 2010 से ब्रिटेन में रह रहा है और उस पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आईपीएल से जुड़े गंभीर आरोप हैं। अब जानिए पूरा मामला क्या है... 22 दिसंबर को विजय माल्या और ललित मोदी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें ललित मोदी खुद और माल्या को भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े कह रहा है। वीडियो माल्या के जन्मदिन का था। इसे ललित मो...

तमिलनाडु में मजदूर पर हथियारों से हमला:सिर पर वार किए, विक्ट्री साइन दिखाया; भाजपा नेता अन्नामलाई ने VIDEO शेयर किया, लिखा- DMK सरकार की सच्चाई

तमिलनाडु में सोमवार को एक युवक को धारदार हथियारों से हमला करने का वीडियो सामने आया। तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसमें तीन लड़के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इन लड़कों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर सिर, गर्दन पर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया। कहा कि यह घटना DMK- शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने विक्ट्री साइन दिखाया इस वारदात का वीडियो हमला करने वाले लड़कों में से एक ने बनाया। अन्नामलाई का आरोप है कि तिरुथानी में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक प्रवासी मजदूर सूरज पर गांजे के नशे में धुत एक गैंग ने बेरहमी से हमला किया। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस मजदूर को मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। घटना की 8 तस्वीरें... .............................. तमिलनाडु से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... CM स्टालिन बोले- शाह तमिलनाडु को नहीं समझते: वे पूरी ...

शाह बोले- असम जैसे पूरे देश से घुसपैठिए भगाएंगे:स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ ने असम को भारत में बनाए रखने के लिए नेहरू को मजबूर किया

असम के नौगांव में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटाद्रवा पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शाह ने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से एक लाख जमीन बीघा जमीन मुक्त करवा दी है। इसी तरह पूरे देश से हम घुसपैठियों को भगाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं गोपीनाथ बोरदोलोई जी को याद करना चाहता हूं। अगर वे नहीं होते, तो आज असम और पूरा नॉर्थ ईस्ट भारत का हिस्सा नहीं होता। शाह ने कहा कि गोपीनाथ ने ही जवाहरलाल नेहरू को असम को भारत में बनाए रखने के लिए मजबूर किया था। अमित शाह के बयान की मुख्य बातें... 227 करोड़ की बटाद्रवा परियोजना का शुभारंभ किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटाद्रवा थान में 227 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र का उद्घाटन किया। यह स्थान असम के महान वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मभूमि है। अमित शाह का पारंपरिक सत्त्रिया नृत्य और संगीत के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने गुरु आसन (पूजनीय गद्दी) वाले मुख्य भवन में जाकर दर्शन भी किए। 3 तस्वीरों में देखिए बटाद्रवा... 2021-2022 के बजट में स...

नए साल का जश्न, अयोध्या-काशी में 2km लंबी लाइन:5 जनवरी तक वृंदावन न आने की अपील; उज्जैन महाकाल में 12 लाख भक्त पहुंचेंगे

नए साल से पहले देशभर के धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। वहीं पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 2–2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं। बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 5 जनवरी तक वृंदावन न आने की अपील की है। नए साल पर उज्जैन महाकाल के दरबार में 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी जी के डेढ़ घंटे में श्रद्धालुओं को दर्शन हो रहे हैं। फोटोज में नए साल का जश्न उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र निगम चुनाव में अजित-शरद पवार का गठबंधन:अजित पवार बोले- परिवार फिर एकजुट; ढाई साल पहले NCP तोड़कर NDA सरकार में शामिल हुए थे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव के लिए अपनी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और NCP (शरदचंद्र पवार) गुट के बीच गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए ‘घड़ी’ और ‘तुतारी’ एकसाथ आ गए हैं। अजित पवार पिंपरी-चिंचवाड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची तय करते समय दोनों गुटों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे एक बार फिर परिवार एकजुट हो गया है। अजित पवार ने कहा- गठबंधन को लेकर लोगों के मन में सवाल हो सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के विकास के हित के लिए कई बार ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। अजित पवार ने कहा- दोनों पक्षों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो चुकी है और इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। जुलाई 2023 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार NCP के कई विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे। इससे NCP दो हिस्सों में बंट गई। शरद पवार से अलग होकर अजित महाराष्ट्र की भाजपा-शिंदे सरकार में शामिल हुए और डिप्टी CM बने थे। पवार ने कार्यकर्ताओं से बयानबाजी से बच...