मुंबई के भांडुप में बस ने कई लोगों को कुचला:4 लोगों की मौत, 9 घायल; रिवर्स करते समय हादसा, बस चालक हिरासत में

मुंबई के भांडुप में स्टेशन रोड पर सोमवार रात एक बस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में दो महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 10:05 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बस से हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BEST की बस रिवर्स लेते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर मौजूद पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ितों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से राजावाड़ी और एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिसे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे की 5 तस्वीरें... BEST मुंबई में पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट की प्रमुख सर्विस है, जो शहर और उपनगरीय इलाकों को जोड़ती है। इसके पास लगभग 2,700-3,200 से अधिक बसें हैं। इनमें सामान्य, लिमिटेड, एसी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। BEST बस सेवा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधीन है। ------------------------------- बस हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 जिंदा जले:बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास 24 अक्टूबर को एक प्राइवेट बस में आग लग गई। हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें...

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी