ममता बोलीं-मेरे ईद में जाने पर सवाल, गुरुद्वारे पर चुप्पी:कोलकाता में 15 एकड़ में बनने वाले दुर्गा मंदिर की नींव रखी; भाजपा ने बताया राजनीतिक प्रोपेगेंडा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन में 'दुर्गा आंगन' की नींव रखी। यह देश का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर होगा। जो 15 एकड़ में बनकर तैयार होगा। इस मंदिर में रोजाना 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। मंदिर परिसर की नींव रखने के बाद ममता ने जनता को संबोधित किया। अपने ऊपर लगे तुष्टीकरण के आरोपों का जवाब दिया। ममता ने कहा- कई लोग कहते हैं कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं लेकिन मैं सेक्युलर हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है। यही हमारी विचारधारा है। ममता ने आरोप लगाने वाले का नाम नहीं बताया लेकिन विपक्षी भाजपा अक्सर उन पर मुसलमानों को खुश करने का आरोप लगाती रही है। इस पर ममता ने कहा कि जब मैं गुरुद्वारे जाती हूं तो आप कुछ नहीं कहते, लेकिन जब मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो मेरी आलोचना करने लगते हैं। यह ठीक नहीं है। इस पर BJP नेता निशीथ प्रमाणिक ने कहा, ममता बनर्जी हमेशा दोहरी राजनीति करती हैं। ये दोनों मुद्दे (दुर्गा आंगन और बाबरी मस्जिद) राजनीतिक प्रोपेगेंडा के रूप हैं। हुमायूं कबीर और ममता बनर्जी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ममता का संबोधन, 2 बड़ी बातें... पश्चिम बंगाल में धर्म को लेकर अभी चर्चा क्यों.... 6 दिसंबर 2025: बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नींव रखी गई 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी। कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की। इस दौरान नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोगों में कोई अपने सिर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई रिक्शा या वैन से ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें... ममता बोलीं- EC सरकार को बिना बताए ऑब्जर्वर बना रहा: पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से SIR में 58 लाख नाम हटाए पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गंभीर गलतियां हुई हैं। वोटरों की मैपिंग में त्रुटियां हैं। चुनाव आयोग राज्य सरकार को बताए बिना ही ऑब्जर्वर अपॉइन्ट कर रहा है। यह पूरी प्रक्रिया BJP के हित में की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें...

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।