फरीदाबाद- वैन में महिला के साथ गैंगरेप, 2 हिरासत में:लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, 3 घंटे घुमाया, फिर गाड़ी से सड़क पर फेंका

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय महिला के साथ इको वैन में गैंगरेप किया गया। 2 युवक, महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे चलती गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। इसमें महिला के चेहरे और सिर पर चोटें लगी हैं। महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है उसके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन विवाद के चलते हैं वह अपने पति से अलग रहती है। बहन का कहना है युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठाया था। इसके बाद उसके साथ गाड़ी में रेप किया। पीड़िता की बहन ने बताई वारदात... पुलिस ने दो को हिरासत में लिया थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को को हिरासत में लिया है। थाना इंचार्ज श्री भगवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी