160 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत:अल्मोड़ा से रामनगर जा रही थी, 12 गंभीर; हेलिकॉप्टर से AIIMS भेजने की तैयारी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह यात्रियों से भरी बस 160 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। हादसा भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसकी दूरी भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे है। बस द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी। तभी ड्राइवर ने अचानक बस से कंट्रोल खो दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जबकि दो लोगों को रामनगर के राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया है और हालात बिगड़ने पर गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से AIIMS ऋषिकेश भेजने की तैयारी है। हादसे के PHOTOS... केएमओयू की बस थी, रामनगर जा रही थी दुर्घटनाग्रस्त हुई प्राइवेट बस (UK 07 PA 4025) रामनगर के कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड संस्था की है। जिसे करीब 11 बजे रामनगर पहुंचना था। इसी बीच सैलापानी बैंड के समीप ड्राइवर ने अचानक बस से कंट्रोल खो दिया। ड्राइवर की हालात नाजुक है। बस 28 सीटर है। हादसे में 7 मृतकों में से 5 अल्मोड़ा जिले के हैं, जबकि 2 मृतकों के पते की पुष्टि की जा रही है। वहीं हादसे में घायल हुए सभी 12 यात्री भी अल्मोड़ा जिले के निवासी हैं। हादसे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।