तमिलनाडु में मजदूर पर हथियारों से हमला:सिर पर वार किए, विक्ट्री साइन दिखाया; भाजपा नेता अन्नामलाई ने VIDEO शेयर किया, लिखा- DMK सरकार की सच्चाई

तमिलनाडु में सोमवार को एक युवक को धारदार हथियारों से हमला करने का वीडियो सामने आया। तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसमें तीन लड़के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इन लड़कों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर सिर, गर्दन पर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया। कहा कि यह घटना DMK- शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने विक्ट्री साइन दिखाया इस वारदात का वीडियो हमला करने वाले लड़कों में से एक ने बनाया। अन्नामलाई का आरोप है कि तिरुथानी में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक प्रवासी मजदूर सूरज पर गांजे के नशे में धुत एक गैंग ने बेरहमी से हमला किया। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस मजदूर को मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। घटना की 8 तस्वीरें... .............................. तमिलनाडु से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... CM स्टालिन बोले- शाह तमिलनाडु को नहीं समझते: वे पूरी संघी बटालियन लेकर आ जाएं, कुछ नहीं कर पाएंगे; गृहमंत्री ने चैलेंज दिया था तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 14 दिसंबर को तिरुवन्नामलाई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाह के अंदर अहंकार आ गया है। वे खुद के साथ-साथ पूरी संघी बटालियन (RSS के लोगों) को भी ले आएं तो भी यहां कुछ नहीं कर पाएंगे। स्टालिन ने कहा कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार बीजेपी के सत्ता में आने के बाद वे और ज्यादा आक्राम हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें...

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है