Posts



बजरंग स्पोर्ट्स क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

Image
बनेड़ा- (सुरेन्द्र खटीक) बनेड़ा क्षेत्र के बरन गांव में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। 9 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच मातेश्वरी क्लब & बजरंग स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। अध्यक्ष मुस्ताफ़ खान, विशिष्ट अतिथि हनीफ मोहम्मद (प्रधानाध्यापक), जिसमें प्रथम विजेता बजरंग स्पोर्ट्स क्लब ने 3 -0 से  फाइनल मैच जीता। बेस्ट अटैककर शिव प्रताप सिंह शेखावत रहा, डिफेंडर चिंटू खटीक रहा। प्रथम विजेता टीम को 11000 हजार नगद पुरस्कार मिला व द्वितीय टीम को 5100 रुपये मिले । प्रभु खटीक, श्यामसुंदर शर्मा, शिवराम जाट, भीमराज गाडरी,  सांवर जाट (वार्ड पंच), रामकिशन खटीक,, सूरजकरण गुर्जर ओर( मातेश्वरी ई मित्र बरन के  संचालक) महेंद्र कुमार खटीक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह जी 12 को भीलवाडा में

Image
【P.k.garg 】            भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि  दिनांक 12 जनवरी को पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर हेलिकॉप्टर से दिन में 2.30 बजे भीलवाडा पुलिस लाईन में उतरेंगे पुलिस लाईन पर ही सभी से मिलेंगे उसके पश्चात् राजीव गांधी ओडिटोरियम में भारत विकास परिषद की और से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे उसके पश्चात् जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व अध्यक्ष और साहित्यकार उम्मेद सिंह राठौड़ के निधन पर उनके पैतृक गाँव धौली जाकर शोक प्रकट करने जायेंगे उसके पश्चात् वहाँ से रात्रि विश्राम बदनोर करेंगे दूसरे दिन दिन के 12 बजे तक आगन्तुको से मिलेंगे और वापस दिनांक 13 जनवरी को हैलिकॉप्टर द्वारा बदनोर से प्रस्थान करेंगे

पुलिस ने मृतका का अंतिम संस्कार रुकवाया,मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम,आत्महत्या की संभावना

Image
पत्रकार ----  राजेश श्री वास्तव  *प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नरहट निवासी रामोती की शादी आठ माह पूर्व जामा रामगढ़ के रायसर गांव निवासी रोहिताश से हुई।असल में पीहर और ससुराल पक्ष के सदस्यों का मानना और कहना रामोती को कभी कभी कोई अदृश्य शक्ति अपने कब्जे में लेकर परेशान करती थी। इन दिनों अदृश्य शक्ति रामोती को कुछ ज्यादा ही मानसिक व शारीरिक परेशानी दे रही थी।रामोती देवी का दोनों पक्ष के सदस्य अपने अपने देवी- देवताओं में आस्था के हिसाब से इलाज भी करवा रहे थे।  रोहिताश रामोती को इलाज के लिए पीहर छोड़ कर गया।रामोती के भाई लक्ष्मण के अनुसार रामोती ने अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।लक्ष्मण की सूचना पर पति रोहिताश अपनी पत्नी की लाश को अपने गांव ले गया।अंतिम संस्कार की तैयारी हो ही रही थी कि किसी सज्जन ने जमा रामगढ़ पुलिस को सूचना दे दी।जमा रामगढ़ पुलिस की सूचना पर प्रतापगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक,एएसआई कैलाश चौधरी व एचसी भोलाराम मौके पर पहुंचे और मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाकर लाश को प्रतापगढ़ अस्पताल ले आए। पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर...

विधायक खंडेलवाल को मातृ शोक

Image
दिलीप मेहता-मांडलगढ़ मांडलगढ़  के विधायक   गोपाललाल  शर्मा [ खंडेलवाल ] की पूज्यनीय " माताश्री " का देर रात को निधन हो गया है । उनकी शव यात्रा आज दिनांक 11-1-19 को पैतृक गांव होडा  से 11-  15 पर त्रिवेणी स्थित मोक्षधाम के लिये रवाना होगी* । विधायक खंडेलवाल जी की माताश्री चांदबाई जी पिछले काफी समय से बिमार होकर भीलवाडा चिकित्सालय में भर्ती थी ।

स्वाइनफ्लू के प्रकोप से तीन की मौत, अब तक 19 की मौत

Image
प्रदेश में बेकाबू हो रहे स्वाइन फ्लू का कहर लगातार जारी है. स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 19 तक पहुंच गया है. वहीं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 507 हो गई है. गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 78 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं. स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन और लोगों ने गुरुवार को दम तोड़ दिया. प्रदेश में तमाम प्रयासों के बावजूद स्वाइन फ्लू के वायरस पर चिकित्सा महकमा लगाम नहीं लगा पा रहा है. गुरुवार को कोटा, राजसमंद और अजमेर में 1-1 मरीज की मौत हो गई. राजधानी जयपुर में 38 और जोधपुर में 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, गंगानगर, अलवर, पाली, जालोर, बाड़मेर, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में 1-1 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है. बीकानेर, सीकर और जैसलमेर में दो-दो स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले हैं. उल्लेखनीय है कि स्वाइन फ्लू ने प्रदेश को अपनी जकड़ में ले लिया है. स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित जोधपुर और कोटा है. उसके बाद जयपुर में भी लगातार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वाइन फ्लू से अब तक सबसे ज्यादा मौतें जोधपुर में हुई है.

जिला कलेक्टर भट्ट की जनसुनवाई में दर्ज हुए 88प्रकरण

Image
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने गुरुवार को संपर्क समाधान शिविर के तहत जिला स्तरीय जन सुनवाई फिर प्रारंभ कर दी. गुरुवार को जन सुनवाई में बड़ी तादाद में लोगों ने जिला कलेक्टर को अपने दुःख- दर्द सुनाए. जिला कलेक्टर की इस जनसुनवाई में 88 प्रकरण दर्ज किए गए. गुरुवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने एक-एक कर लोगों की फरियाद सुनी और उपस्थित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में सभी परिवादों का निस्तारण करें और सूचित करें. जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से पेंडिंग मामलों को भी तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए.

वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त 

Image
बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है. पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने यह नियुक्ति की है. 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले यह काफी अहम कदम है. बता दें कि तीनों को राष्‍ट्रीय राजनीति में लाने की खबरें चल रही हैं. हालांकि तीनों नेता अपने-अपने राज्‍यों में ही रहना चाहते हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले यह काफी अहम कदम है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने  भाजपा  की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की पूर्व संध्या पर ये नियुक्तियां की. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रचार का एजेंडा रहने की संभावना है. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि शाह ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. एमपी में गोपाल भार्गव और छत्‍तीसगढ़ में धर्मपाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था. इसके बाद साफ हो गया था कि  शिवराज  और  रमन सिंह  को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी दी जाएगी. वहीं वसुंधरा का भी अब नेता प्रतिपक्ष नहीं बनना लगभग साफ हो गया है. कहा ये भी जा रहा है...