Posts



पीएम मोदी बोले एक दिन चोरों को सही जगह लेकर जाएगा चौकीदार

Image
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी और गाजीपुर के एक दिन के दौरे पर हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशियाई केंद्र सहित 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथ से होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में राजभर समाज की जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे। इसके अलावा जिले में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वायुसेना के विशेष विमान से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी पूर्वांचल के एक दिवसीय दौरे के दौरान वाराणसी और गाजीपुर में रहेंगे। दोनों जगह वह करोड़ो की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक पीएम का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कई नेता और आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम हेल...

विधायक खंडेलवाल ने सर्विस करके किया दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Image
बनेड़ा, 29 दिसंबर ।अखिल भारतीय मेवाड़ स्तरीय खान्डल विप्र समाज सोभागपुरा (बनेड़ा) की ओर से दिनांक 29 से 30 दिसंबर को दो दिवसीय 18वीं खेलकूद प्रतियोगिता-2018 शनिवार को शुरु हुई। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता खांडल विप्र समाज के जिलाध्यक्ष एवं मांडलगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल खंडेलवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व शाहपुरा-बनेड़ा विधायक कैलाश मेघवाल थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद सुभाष बहेडिया, भीलवाड़ा विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, हेमेन्द्र सिंह बनेड़ा, कन्कोलिया सरपंच हेमलता बसीवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा सहित कई अतिथि मंचासीन थे। मुख्य अतिथि मेघवाल व अध्यक्ष विधायक खण्डेलवाल ने सभी अतिथियों के साथ झण्डारोहण किया। विधायक खण्डेलवाल ने अपने उदबोधन भाषण के तहत कब्बडी व वॉलिबॉल की टीमों के सभी खिलाड़ियों को शपथग्रहण करवाई तथा उनका हौसला अफजाई करते हुए उद्घाटन की घोषणा की। विधायक खंडेलवाल ने सर्विस करके बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समारोह को मुख्य अतिथि मेघवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विप्र समाज बंधुओं ने मुख्य अतिथि मेघवाल व मांडलगढ़ व...

सात दिवसीय भागवत कथा का समापन

Image
  शाहपुर/ क्षेत्र के सांगरिया में सात दिवसीय भागवत कथा का  समापन शनिवार दोपहर को हुआ समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष और शाहपुरा बनेड़ा विधायक कैलाश मेघवाल रहे मेघवाल एवं भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में  सांगरिया ग्राम में 7 दिवसीय भागवत कथा के समापन में विधानसभा अध्यक्ष कैलाश  मेघवाल, * गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर * बनेड़ा दरबार हेमेंद्र सिंह , शाहपुरा उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत सहित अनेक ग्रामवासी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

चार्जिंग के दौरान फटा मोबाइल , एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

Image
यदि आप भी अपने पास ही या बेड पर मोबाइल को रखकर चार्ज करते हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। पहले गर्मी के कारण मोबाइल फोन में आग लगती थी लेकिन अब सर्दी के मौसम में भी फोन में धमाके की खबर है। मुंबई के ठाणे में मोबाइल में आग लगने के कारण एक ही परिवार के लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ठाणे के शाहपुर गांव की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह 6 बजे हुई है जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। मोबाइल में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरे घर में आग लग गई है। इस हादसे में दो लोग 35 फीसदी तक जल गए हैं, वहीं दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक ठाणे के शाहपुर गांव में राजू शिंदे, उनकी पत्नी, बेटी और अभिषेक नाम का बेटा सभी लोग एक ही कमरे में सो रहे थे। राजू ने सुबह करीब 5.30 बजे मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर खिड़की पर रख दिया और सो गए। इसके बाद 6 बजे के करीब धमाके से उनकी नींद खुली तो देखा कि पूरे घर में आग फैल चुकी है। धमाके को आसपास के लोगों ने भी सुना। आग बुझा...

नव वर्ष के स्वागत के लिए पुष्कर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Image
अजमेर /  सर्दियों की छुट्टियां और नववर्ष के स्वागत के लिए धार्मिक नगरी पुष्कर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है . देशी- विदेशी मेहमानों की बढ़ती आवक से कस्बे में मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है . विश्व मानचित्र  पर अपनी एक अलग पहचान रखने वाले पुष्कर तीर्थ में इन दिनों हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालु रोजाना आ रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती आवक से न केवल बाजारों में रौनक बनी हुई है बल्कि रेतीले धोरों में भी पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है. बड़े दिन के अवकाश का लुप्त उठाने के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यो के श्रद्धालु यहां पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण में अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं . श्रद्धालु यहां मुख्य मंदिरों में दर्शन के साथ ही पवित्र सरोवर की पूजा- अर्चना कर अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं. साथ ही यहां के रेतीले टीबों में कैमल कीसवारी का लुत्फ उठाकर राजस्थानी संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं . पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी नजर आ रही है. उधर नववर्ष से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है . सीआई ...

कांग्रेस में थम नहीं रहा विरोध का सिलसिला, वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में नाराजगी

Image
जयपुर ! विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण को लेकर उपजे विरोध के बाद कांग्रेस में लगातार अब तक किसी न किसी कारण से समर्थकों में नाराजगी बनी हुई है. पार्टी में पहले जहां टिकट वितरण को लेकर नाराज कार्यकर्ता सड़कों पर आए थे तो अब अपने वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखने पर उनके समर्थकों पर नाराजगी बनी हुई है. मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर सबसे पहले भरतपुर के कामां से विधायक जाहिदा खान के समर्थकों ने अपनी नाराजगी जताई थी. उन्होंने अपनी नाराजगी खुलेआम सड़कों पर प्रदर्शन कर दिखाई थी. उसके बाद विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल पड़ा था. यह सिलसिला अभी तक थमा नहीं है. अब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री नाथद्वारा विधायक डॉ. सीपी जोशी और सरदारशहर से विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा के समर्थकों ने नाराजगी जताई है. नाथद्वारा में वर्षों से दो धडों में बंटी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर एक जाजम पर आ गई है. समर्थकों ने डॉ. जोशी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश तक कर डाली. शर्मा को मंत्री बनाने की मांग वहीं चूरू के सरदारशहर से सातवीं बार विधायक बने पंडित भ...

ड्राईवर ने फांसी लगा कर की खुदकुशी , जांच में जुटी पुलिस

Image
डूंगरपुर /राजस्थान के डूंगरपुर में एक ट्रक ड्राइवर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के दरवाजे को कटर से कटवाकर शव को बाहर निकाला, वहीं मृतक की शिनाख्त बदा उर्फ पप्पू मीना के रूप में हुई जो कि डूंगरपुर में इस मकान में करीब 10 साल से रह रहा था. बताया जा रहा है पप्पू मीना दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकला, इसी कारण पड़ोसियों को संदेह हुआ और लोगों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने कटर मंगवाकर कमरा खोला. लोगों के मुताबिक पप्पू की पत्नी पिछले दो महीने से अपने पीहर से नहीं लौटी थी, इसी कारण वो तनाव में था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.