नव वर्ष के स्वागत के लिए पुष्कर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
अजमेर / सर्दियों की छुट्टियां और नववर्ष के स्वागत के लिए धार्मिक नगरी पुष्कर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है . देशी- विदेशी मेहमानों की बढ़ती आवक से कस्बे में मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है . विश्व मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान रखने वाले पुष्कर तीर्थ में इन दिनों हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालु रोजाना आ रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती आवक से न केवल बाजारों में रौनक बनी हुई है बल्कि रेतीले धोरों में भी पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है.
बड़े दिन के अवकाश का लुप्त उठाने के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यो के श्रद्धालु यहां पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण में अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं . श्रद्धालु यहां मुख्य मंदिरों में दर्शन के साथ ही पवित्र सरोवर की पूजा- अर्चना कर अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं. साथ ही यहां के रेतीले टीबों में कैमल कीसवारी का लुत्फ उठाकर राजस्थानी संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं . पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी नजर आ रही है.
उधर नववर्ष से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है . सीआई नरेश शर्मा ने बताया कि नववर्ष पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है साथ ही रात्रि में अलग -अलग टीमें कस्बे में होने वाले आयोजनों पर नजर बनाए हुए है. किसी भी सूरत में माहौल बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.
Comments
Post a Comment