विधायक खंडेलवाल ने सर्विस करके किया दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
बनेड़ा, 29 दिसंबर ।अखिल भारतीय मेवाड़ स्तरीय खान्डल विप्र समाज सोभागपुरा (बनेड़ा) की ओर से दिनांक 29 से 30 दिसंबर को दो दिवसीय 18वीं खेलकूद प्रतियोगिता-2018 शनिवार को शुरु हुई। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता खांडल विप्र समाज के जिलाध्यक्ष एवं मांडलगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल खंडेलवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व शाहपुरा-बनेड़ा विधायक कैलाश मेघवाल थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद सुभाष बहेडिया, भीलवाड़ा विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, हेमेन्द्र सिंह बनेड़ा, कन्कोलिया सरपंच हेमलता बसीवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा सहित कई अतिथि मंचासीन थे। मुख्य अतिथि मेघवाल व अध्यक्ष विधायक खण्डेलवाल ने सभी अतिथियों के साथ झण्डारोहण किया। विधायक खण्डेलवाल ने अपने उदबोधन भाषण के तहत कब्बडी व वॉलिबॉल की टीमों के सभी खिलाड़ियों को शपथग्रहण करवाई तथा उनका हौसला अफजाई करते हुए उद्घाटन की घोषणा की। विधायक खंडेलवाल ने सर्विस करके बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समारोह को मुख्य अतिथि मेघवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विप्र समाज बंधुओं ने मुख्य अतिथि मेघवाल व मांडलगढ़ विधायक खण्डेलवाल के साथ ही सभी अतिथियों का विधिवत मंत्रोच्चारण करते हुए माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत कर अपार स्नेह दिया। समारोह के दौरान सुरेश बसिवाल, रामेश्वर लाल, मथुरा लाल, गौरीशंकर, राधेश्याम, रामलाल, भंवरलाल, गोकुल राम, बालूलाल व गोपाललाल, रामप्रसाद के साथ ही खांडल विप्र समाज शाखा शोभागपुरा के सभी महिला-पुरूष और युवाशक्ति मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment