Posts

Showing posts from October, 2025


भारत-चीन बॉर्डर पर भारी बर्फबारी, सिक्किम में रेड अलर्ट:मोन्था तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश, कई ट्रेनें लेट; यूपी में धान की फसल बर्बाद

भारत-चीन सीमा के लगे इलाकों में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे पूरे सिक्किम में तापमान में भारी गिरावट आई। कई ऊंचाई वाले इलाकों में पारा जीरो से नीचे चला गया, जिससे इन रास्तों पर यातायात प्रभावित हो गया है। नाथुला, कुपुप और त्सोम्गो (चांगू) झील और उसके आसपास सुबह से ही भारी से बहुत भारी बर्फबारी दर्ज की गई। IMD ने सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में मौसम की खराब होने की चेतावनी है। अधिकारियों ने पर्यटकों और ट्रांसपोटर्स से ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है क्योंकि बर्फ जमा होने के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें बर्फ हटाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। IMD ने बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। यूपी के वाराणसी, बलिया और मऊ सहित कई जगह बारिश से खेत डूबे, कटी धान की फसल खराब हो रही है। चक्रवाती तूफान मोन्था से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश जारी है। कई ट्रेनें रूट बदलकर चल रही हैं और 29 घंटे तक लेट हैं, जिससे केरल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली के यात्री प्...

सोनम वांगचुक टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल:पत्नी बोलीं- हमारी सरकार उन्हें एंटी-नेशनल बता रही; लद्दाख हिंसा मामले में जेल में हैं

सोनम वांगचुक को TIME मैगजीन ने 'द 100 मोस्‍ट इंफ्लुएंशियल क्‍लाइमेट लीडर्स ऑफ 2025' की लिस्‍ट में जगह दी है। मैगजीन ने लिखा- वांगचुक एक इंजीनियर, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पिछले महीने उन्हें लद्दाख को पूर्ण राज्‍य का दर्जा दिलाने के प्रदर्शन के चलते गिरफ्तार किया गया था। वो पिछले एक दशक से प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा, कृत्रिम ग्लेशियर बनाने में नई वैज्ञानिक तकनीकों को शामिल करने का काम कर रहे हैं। वांगचुक की पत्नी ने X पर लिखा- टाइम मैगजीन उन्हें दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल कर रही है। हमारी सरकार उन्हें एंटी-नेशनल करार दे रही है। सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि उनसे (सोनम वांगचुक) देश की सुरक्षा को खतरा है। सितंबर में गिरफ्तार हुए थे वांगचुक 10 सितंबर को लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची आदि मांगों को लेकर वांगचुक और उनके समर्थक भूख हड़ताल पर बैठे थे। 24 सितंबर को लेह में बंद का आह्वान भी किया गया। इसके बाद कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के लोगों ने भी इस बंद को समर्थन दिया और ये ऐलान किया कि पूरे लद्दाख में बंद रखा जाएगा। इसके बाद ...

मोहम्मद अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी सरकार में मंत्री बने:हैदराबाद में शपथ ली; भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की, कहा- यह आचार संहिता का उल्लंघन

पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में उन्हें तेलंगाना गवर्नर जिष्णु देव वर्मा ने शपथ दिलाई। वे राज्य के 16वें मंत्री होंगे। उधर, भाजपा ने अजहरुद्दीन के मंत्री बनाए जाने का विरोध किया है। भाजपा का कहना है कि जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने से यह आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस तुष्टिकरण की की राजनीति कर रही है। भाजपा ने गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। दरअसल, तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता 30% हैं। माना जा रहा है कि अजहरुद्दीन की कैबिनेट में एंट्री से कांग्रेस को फायदा मिलेगा। अजहरुद्दीन 2023 में इसी सीट से चुनाव हार चुके हैं। वहीं, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में अभी एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं था। इस वजह से मुस्लिम समुदाय को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लग रहा था। उनके शामिल होने के बाद रेवंत रेड्डी की कैबिनेट में कुल 16 मंत्री हो गए हैं, जबकि राज्य में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। अजहरुद्दीन के...

आवारा कुत्तों पर SC ने सरकारों से फिर मांगा जवाब:कहा- सभी मुख्य सचिव सो रहे; हमारे आदेश का सम्मान नहीं, आने दीजिए, हम निपटेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों से जुड़े केस में सुनवाई करते हुए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट देने की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस नाथ ने कहा, "जब हम मुख्य सचिवों से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहते हैं, तो वे इस पर चुप्पी साधे रहते हैं। हमारे आदेश का कोई सम्मान नहीं है। तो ठीक है, उन्हें आने दीजिए। हम उनसे निपट लेंगे।" दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले 27 अक्टूबर को कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़ सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों के काटने से होने वाले रेबीज के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट पर एक्शन लेते 28 जुलाई से मामले की सुनवाई कर रहा है। 22 अगस्त- कोर्ट ने बढ़ाकर पूरे देश में कर दिया था 22 अगस्त को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े केस का...

खड़गे बोले-RSS पर बैन लगे, सरदार पटेल ने यही किया:मोदी-शाह उनके विचारों का सम्मान करते हैं तो यह करके दिखाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर PM मोदी पर पलटवार किया। खड़गे ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगा देना चाहिए। खड़गे ने कहा- ये मेरा विचार है और मैं खुलकर बोलूंगा कि RSS पर बैन लगाना चाहिए। अगर PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा करें। देश में भाजपा-RSS के कारण कानून-व्यवस्था की दिक्कतें हो रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल के एक लेटर का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कहा था कि RSS ने ऐसा माहौल बनाया, जिससे महात्मा गांधी की हत्या हुई। दरअसल, एक पत्रकार ने खड़गे से पूछा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरदार पटेल ने उस विचारधारा पर बैन लगाया, जिससे भाजपा निकली। अब फिर से एक लौह पुरुष की जरूरत है, जो उस विचारधारा पर प्रतिबंध लगाए। क्या RSS पर प्रतिबंध लगाना चाहिए? खड़गे ने इसका जवाब दिया। खड़गे बोले- भाजपा ने नेह...

शक करने वाला पति हो तो जीवन नर्क- केरल हाईकोर्ट:निचली अदालत का फैसला पलटा, HC ने महिला को तलाक की अनुमति दी

केरल हाईकोर्ट में जस्टिस देवन रामचंद्रन और जस्टिस एमबी स्नेहलता की खंडपीठ ने एक महिला की तलाक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि पति का बिना वजह पत्नी पर शक करना मानसिक क्रूरता का गंभीर रूप है। यह वैवाहिक जीवन को नर्क बना सकता है। की। कोर्ट ने कहा कि विवाह आपसी विश्वास, प्रेम और सम्मान पर आधारित होता है। जब भरोसे की जगह शक ले लेता है, तो रिश्ते का अर्थ खत्म हो जाता है। फैमिली कोर्ट का फैसला पलटा हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के वि. भगत बनाम डी. भगत (1994) के मामले का हवाला देते महिला के तलाक को मंजूर दे दी। अदालत ने कहा कि ऐसे रिश्ते में बने रहना महिला के सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक हो सकता है। इससे महिला की अर्जी कोट्टायम फैमिली कोर्ट में नामंजूर हो गई थी। केरल हाईकोर्ट का कहना केस पर जज देवन रामचंद्रन और स्नेहलता ने कहा कि शादी भरोसे, प्यार और समझ पर टिकी होती है। अगर पति हर वक्त शक करता रहे, तो शादीशुदा जिंदगी नर्क बन जाती है। बार-बार पत्नी पर शक करना और सवाल उठाना आत्म-सम्मान और मानसिक सुकून को बर्बाद कर देता है। महिला का जीवन डर और तनाव से भर जाता है।...

खबर हटके-AI से तबाही का डर, अरबपति बनवा रहे बंकर:किडनैपिंग से बचने के लिए महिलाएं चेहरे पर टैटू बनवा रहीं; देखिए 5 रोचक खबरें

दुनियाभर के टेक अरबपति अपने और परिवार के छिपने के लिए सीक्रेट बंकर बना रहे हैं। वहीं, चीन में महिलाएं चेहरे पर टैटू बनाकर किडनैपिंग से बच रही हैं। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

कर्नाटक में भाजपा नेता के बेटे ने टोलकर्मी को पीटा:बोला- तुम जानते नहीं मैं कौन हूं; स्टाफ ने फ्री में जाने से रोका था

कर्नाटक के विजयपुरा-कलबुर्गी हाइवे पर एक टोल बूथ पर भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने टोलकर्मी से मारपीट की। टोलकर्मी ने भाजपा नेता के बेटे को फ्री में टोल पार करने देने से मना कर दिया था।आरोपी की पहचान समर्थगौड़ा पाटिल के रूप में हुई है। वह भाजपा नेता और बाबलेश्वर से पूर्व उम्मीदवार विजुगौड़ा पाटिल के बेटा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें समर्थगौड़ा और उसके दोस्त एक टोल कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए देखे गए। पुलिस ने शुक्रवार को वीडियो की पुष्टि की और बताया कि यह घटना गुरुवार को कन्नोली में हुई। पुलिस के अनुसार, समर्थगौड़ा और उनके दोस्त एक कार से विजयपुरा से सिंदगी जा रहे थे। टोल बूथ पर टोलकर्मी संगप्पा ने उन्हें रोका और पैसे देने को कहा। इस पर समर्थगौड़ा गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी के केबिन में घुस गया। उसने कहा- तुम जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं? मैं विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं। इस पर टोलकर्मी ने पूछा- कौन विजुगौड़ा?। इसके बाद समर्थगौड़ा और उसके दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। पूरी घटना 4 विजुअल में देखिए... पुलिस बोली- अब तक कोई शिकायत नह...

NDA का मेनिफेस्टो जारी, 1 करोड़ नौकरी का वादा:आरजेडी नेता की हत्या के आरोप में अनंत सिंह पर FIR; नीतीश की समस्तीपुर में रैली

NDA ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें 1 करोड़ लोगों को नौकरी, महिलाओं को 2 लाख तक की मदद, 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया। घोषणापत्र में गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा देने की बात कही है। इसमें कहा गया कि 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। घोषणापत्र पटना के होटल मौर्या में नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जेपी नड्डा ने जारी किया और कुछ देर बाद प्रचार के लिए निकल गए। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने ब्रीफ किया। उधर, मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव हत्या के मामले में अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर और कर्मवीर के अलावा छोटन सिंह और कंजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा- सीवान में ASI की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। ये क्या है? आचार संहिता में बंदूक लेकर घूमने को कौन सा राज कहा जाएगा?' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में जनसभा करेंगे। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

PM बोले- पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर हमारा हो:नेहरू ने बांटा; जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया, वंदे मातरम् का हिस्सा काटा

PM मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे। उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पर पुष्पांजलि अर्पित की। एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन हुआ। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया। कांग्रेस की गलती की आग में देश दशकों तक जलता रहा। PM ने कहा- कांग्रेस को न केवल अपनी पार्टी और सत्ता, बल्कि गुलाम मानसिकता अंग्रेजों से विरासत में मिली है। जब अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया, तो वंदे मातरम् राष्ट्र की एकता और एकजुटता की आवाज बना। अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन कभी सफल नहीं हुए। मोदी ने कहा- जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह कांग्रेस ने कर दिया। कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर वंदे मातरम् के एक हिस्से को हटा दिया। इसका मतलब है कि कांग्रेस ने समाज को विभाजित किया और ब्रिटिश ए...

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके में 27 दिन के नवजात शिशु के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान घरेलू सहायिका माया (40), उसके पड़ोसी शुभ करण (36) और संयोगिता (27) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संयोगिता को कई वर्षों से संतान नहीं थी। संतान की चाह में उसने एक नवजात के अपहरण करने की योजना बनाई। पुलिस ने इसके पास से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया है और परिजनों को सौंप दिया है। डीसीपी डीएस भास्कर ने बताया कि तिलक नगर थाना पुलिस को एक नवजात के अपहरण की सूचना मिलने पर एसएचओ बिनती कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। जांच में पुलिस को स्कूटी का नंबर मिला। आगे पता चला कि स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी विकास पहले ही जेल में था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में उसने नवजात के अपहरण करने की बात स्वीकार की।

मुंबई बंधक मामला- 8 कमांडो का 35 मिनट में ऑपरेशन:17 बच्चे बचाए, आरोपी की आग लगाने की धमकी, जवाबी फायरिंग; अस्पताल में मौत

मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया। क्विक रिस्पॉन्स टीम के 8 कमांडो ने 35 मिनट में ऑपरेशन पूरा किया। ऑडिशन रूम में दाखिल होते ही आरोपी ने लाइटर से आग लगाने की धमकी दी। कमांडो को फायरिंग करनी पड़ी। एक गोली दाईं तरफ सीने में लगी। आरोपी घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से एक एयरगन और केमिकल भी मिला था। ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सबसे पहले वो जगह, जहां बच्चे बंधक थे बच्चों को बंधक बनाने के बाद रोहित ने VIDEO जारी किया आरोपी रोहित बोला- मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं रोहित ने बंधक बनाने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वह कह रहा था... क्या है 2 करोड़ बकाए का आरोप, पूर्व मंत्री का जवाब शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री दीपक केसरकर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तब मैंने खुद रोहित आर्या को चेक से भुगतान किया था। रोहित आर्या ‘माय स्कूल ब्यूटीफुल स्कूल’ (My School Beautiful School...

बेंगलुरु मेट्रो बनी लाइफसेवर,ऑर्गन ट्रांसपोर्ट कर मरीजों की जान बचाई:41 मिनट में दिल और 68 मिनट में फेफड़े हॉस्पिटल पहुंचाए

बेंगलुरु के स्पर्श हॉस्पिटल की मेडिकल टीम और मेट्रो रेल (BMRCL) ने मिलकर एक ऐसा ऑपरेशन किया, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो ने गुरुवार को ट्रांसप्लांट के लिए ले जाए जा रहे इंसानी दिल (हार्ट) और फेफड़े तेजी से ट्रांसपोर्ट किए। BMRCL ने बयान जारी कर कहा कि डॉक्टर्स की टीम हार्ट को सुबह 9:34 बजे गोरगुंटेपल्या मेट्रो स्टेशन लाई और जिसे 10:15 बजे बनशनकरी स्टेशन पहुंचा दिया गया। इस दौरान हार्ट ने 17 स्टेशन सिर्फ 41 मिनट में पार किए। वहीं, फेफड़े सुबह 10:05 बजे गोरगुंटेपल्या स्टेशन लाए गए और 11:13 बजे बोम्मसंद्रा स्टेशन पहुंचाए गए। इसमें RV रोड स्टेशन पर इंटरचेंज हुआ और 31 स्टेशन सिर्फ 1 घंटे 8 मिनट (68 मिनट) में पार किए गए। इसके बाद दोनों अंगों को मरीजों में ट्रांसप्लांट किए जा सके। हार्ट को किसी इंसान की मौत के 6 घंटे के भीतर ट्रांसप्लांट करना होता है। हार्ट और फेंफड़े हॉस्पिटल पहुंचाने से जुड़ी 3 तस्वीरें... बेंगलुरु मेट्रो ने कहा- आगे भी ऐसे मिशन करेंगे BMRCL ने बयान में कहा कि मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी, स्टेशन स्टाफ और मेडिकल टीम ...

केंद्र ने जस्टिस सूर्यकांत को 53वां CJI नियुक्त किया:24 नवंबर को शपथ, 14 महीने पद पर रहेंगे; पेगासस केस की जांच कराई थी

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) नियुक्त किया गया है। वे 24 नवंबर को शपथ लेंगे। कानून मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वे मौजूदा सीजेआई भूषण रामकृष्ण गवई की जगह लेंगे। CJI गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज 65 साल की उम्र में रिटायर होते हैं। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल करीब 14 महीने का होगा। वे 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। CJI गवई ने सोमवार को केंद्र सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका की 20 साल की सेवा में कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए। पेगासस जासूसी मामले में वे उस बेंच का हिस्सा रहे, जिसने साइबर विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर मामले की जांच करवाई। CJI बनने वाले हरियाणा के पहले शख्स जस्टिस सूर्यकांत इंडियन ज्युडिशियरी की टॉप पोस्ट पर पहुंचने वाले हरियाणा के पहले शख्स होंगे। उनके नाम की सिफारिश करते हुए CJI गवई ने कहा कि जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट की कमान संभालने के लिए उपयुक्त और सक्षम हैं। 10वीं की परीक्षा देने गए तब पहली बार शहर देखा था जस्टिस सूर्यका...

पुणे-रिटायर्ड बुजुर्ग की डिजिटल अरेस्ट के बाद सदमें में मौत:ठगों ने CBI अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया, ₹1.20 करोड़ ट्रांसफर कराए

पुणे में रहने वाले 83 साल के रिटायर्ड सरकारी अधिकारी की डिजिटल अरेस्ट के बाद गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। कुछ हफ्ते पहले ही साइबर अपराधियों ने उनके साथ करीब 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की थी। दरअसल, अगस्त में बुजुर्ग को फोन आया कि कॉलर मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन से बोल रहा है। कॉलर ने कहा कि बुजुर्ग का नाम बड़े बिजनेसमैन नरेश गोयल से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग केस में आया है। हालांकि, बुजुर्ग ने इन आरोप से इनकार किया, लेकिन फिर उन्हें वीडियो कॉल पर जोड़ा गया। वीडियो कॉल पर दो लोगों ने खुद को IPS अधिकारी विजय खन्ना और CBI अधिकारी दया नायक बताया। उन्होंने बुजुर्ग और उनकी पत्नी को धमकाया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद दंपति को घंटों वीडियो कॉल पर रखा गया और कहा गया कि वे डिजिटल अरेस्ट में हैं। जांच के बहाने रकम ट्रांसफर कराई ठगों ने बैंक खातों की जांच करने का बहाना बनाया और अगस्त 16 से 17 सितंबर के बीच दंपति से करीब 1.20 करोड़ रुपए अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। उन्होंने कहा कि नाम साफ होने के बाद पैसे लौटा दिए जाएंगे। जब दंपति को शक हुआ तो साइबर पुलिस ने उन्...

मुंबई में फर्जी वैज्ञानिक गिरफ्तार:भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में घुसा, परमाणु डेटा, तीन पासपोर्ट और 14 नक्शे बरामद

मुंबई पुलिस ने वर्सोवा से 60 साल के फर्जी वैज्ञानिक अख्तर कुतुबुद्दीन हुसैनी को गिरफ्तार किया। वह खुद को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) का अधिकारी बताता था और BARC में भी घुस चुका है। अख्तर के पास से 14 मैप, परमाणु ब्लूप्रिंट और तीन पासपोर्ट बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल उसने कई बार विदेश यात्राओं के लिए किया था। शक है कि ये यात्राएं जासूसी या गोपनीय जानकारी के लेन-देन से जुड़ी हैं। अख्तर को अधिकारी पिछले दो साल से ट्रैक कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने उसे NIA और IB की सूचना पर पकड़ा। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को फर्जी पासपोर्ट, आधार, पैन कार्ड और BARC के नकली ID कार्ड मिले हैं। एक पहचान पत्र पर नाम अली रजा हुसैन, तो दूसरे पर अलेक्जेंडर पामर लिखा था। पुलिस जांच में पता चला है कि हुसैनी ने पिछले कुछ महीनों में कई अंतरराष्ट्रीय कॉल्स किए थे। शक है कि उसका संपर्क विदेशी नेटवर्क से था, जो बरामद संदिग्ध परमाणु डेटा से जुड़े हो सकते हैं और वह संवेदनशील दस्तावेज उन्हें बेचने की कोशिश कर रहा था। फर्जी नामों से पहचान छिपाता था हुसैनी कई सालों से अलग-अलग नाम और पहचान बनाकर रह रहा...

पुलिस बोली-दिल्ली दंगे देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश थी:हिंसा फैलाने की कोशिश हुई; सुप्रीम कोर्ट में 177 पन्नों का हलफनामा दाखिल

2020 के दिल्ली दंगे कोई अचानक भड़की हिंसा नहीं थे, बल्कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन करने की साजिश के तहत किए गए थे। इसका मकसद देश को कमजोर करना था। पुलिस ने यह बात 177 पन्नों के हलफनामे में कही है, जो सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दाखिल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, जांच में मिले गवाहों के बयान, दस्तावेज और तकनीकी सबूत बताते हैं कि यह दंगे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध को हथियार बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कराए गए थे। पुलिस का कहना है- इस साजिश के तहत देशभर में हिंसा फैलाने की कोशिश हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक जैसे राज्य भी शामिल थे। उमर खालिद और शरजील इमाम साजिशकर्ता थे, जिन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। दरअसल, दिल्ली में फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 23 से 26 फरवरी तक हिंसा भड़क गई थी। जिसमें 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए थे। पुलिस बोली- आरोपी बार-बार झूठी याचिकाएं दाखिल कर रहे दिल्ली पुलिस की ओर से सुप्रीम को...

RSS ड्रेस पहनने वाले सरकारी कर्मचारी के सस्पेंशन पर रोक:कर्नाटक का मामला; CM का शाखा पर प्रतिबंध, हाईकोर्ट का स्टे

कर्नाटक के लिंगासुगुर में RSS कार्यक्रम में जाने वाले सरकारी कर्मचारी प्रवीण कुमार केपी के सस्पेंशन पर स्टे लगा दिया गया है। यह रोक कर्नाटक स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने लगाई है। प्रवीण कुमार पंचायत विकास अधिकारी के अलावा भाजपा विधायक मनप्पा डी वज्जल के PA (पर्सनल असिस्टेंट) भी हैं। प्रवीण 12 अक्टूबर को RSS की ड्रेस पहनकर संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया था। प्रवीण ने इस फैसले के खिलाफ ट्रिब्यूनल में अपील की। ट्रिब्यूनल के ज्यूडिशियल मेंबर एस वाई वटवती की अध्यक्षता वाली पीठ ने गुरुवार को अंतरिम आदेश पारित किया। साथ ही राज्य को अपनी आपत्तियां दर्ज करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी। कर्नाटक में RSS शाखा पर प्रतिबंध को लेकर राज्य सरकार काफी समय से प्रयास कर रही है। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट की धारवाड़ बेंच ने 28 अक्टूबर को राज्य सरकार के आदेश पर स्टे लगा दिया, जिसमें बिना परमिशन सरकारी जगहों पर RSS की शाखा लगाने और 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगा दी गई थी। मंत्री प...

मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले का एनकाउंटर:इलाज के दौरान मौत: स्टूडियो में ऑडिशन के बहाने बुलाया था, सभी बचाए गए

मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। रोहित ने 1:45 बजे 17 बच्चे, एक सीनियर सिटिजन और एक नागरिक को बंधक बनाया था। पुलिस और स्पेशल कमांडो ने एक घंटे की कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया। आरोपी के पास से एक एयरगन और केमिकल मिला है। हालांकि अब तक आरोपी रोहित आर्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था। रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं। यहीं बच्चों को बंधक बनाया गया। इस वारदात के दौरान बच्चे स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए। बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। आरोपी रोहित बोला- मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया है, जिसमें वह कह रहा है- ...

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी:स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के 1,140 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 30 और 31 अक्टूबर को वडोदरा जिले के केवडिया का दौरा करेंगे। पीएम गुरुवार की शाम करीब 5 बजे वडोदरा पहुंचेंगे। यहां से केवडिया के लिए रवाना होंगे। केवडिया में 5:15 बजे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम 6:30 बजे एकता नगर में 1,140 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन-और शिलान्यास करेंगे। पीएम अगले दिन यानी कि 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में होने वाली परेड और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा कर एकता नगर में 16 नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें एकता द्वार से नर्मदा माता की प्रतिमा तक का पैदल मार्ग, चरण- II, स्मार्ट बस स्टॉप, वियर डैम के पास प्रोटोकॉल वॉल भूमि समतलीकरण, सातपुड़ा सुरक्षा दीवार, बोन्साई गार्डन, ई-बस चार्जिंग स्टेशन, नर्मदा घाट पार्किंग, नया आवासीय भवन, मोखड़ी के पास एप्रोच मार्ग, कौशल्या पथ, लिमडी टेंट सि...

भास्कर अपडेट्स:चुनाव आयोग ने बंगाल में SIR से पहले वोटर्स की शिकायत दूर करने के लिए हेल्पलाइन शुरू की

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान लोगों की शिकायतों को दूर करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने एक नई हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। अब राज्य के मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके अपने सवाल पूछ सकते हैं या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने बताया कि नेशनल कॉन्टैक्ट सेंटर अब सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन के रूप में काम करेगा। यह रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगा। इसका टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 है। आज की अन्य बड़ी खबरें... मुंबई में दंपती को ठगों ने 3 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखा, खाते से उड़ाए 50 लाख रुपए मुंबई के एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी साइबर ठगों के शिकार बन गए। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दंपती को तीन दिन तक वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा। रिटायर्ड बैंकर को फोन कर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम होने को लेकर डराया। फिर खुद को मुंबई पुलिस और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल पर रखा। इस दौरान उनके बैंक खाते से करीब 50.5 ला...

बेंगलुरु- कपल ने कार से फूड डिलीवरी एजेंट को कुचला,मौत:युवक की स्कूटी कार से भिड़ गई थी, 2 km पीछा कर टक्कर मारी

बेंगलुरु में एक कपल ने फूड डिलीवरी एजेंट की कार से कुचल कर हत्या कर दी। घटना जेपी नगर इलाके में 25 अक्टूबर की है, लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को रोड रेज के मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज केरल और उसकी पत्नी आरती जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है। फूड डिलीवरी एजेंट दर्शन ने स्कूटी से टक्कर मारकर मनोज कुमार की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने दर्शन को कार से टक्कर मार दी। शुरुआत में पुलिस ने इसे हिट एंड रन माना, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि मनोज ने जानबूझकर स्कूटी को टक्कर मारी। जांच के बाद मामला हत्या में बदल दिया गया। 3 तस्वीरों में घटना को समझें... मनोज ने स्कूटी का पीछा किया और टक्कर मारी बेंगलुरु में रोड रेज के पिछले 2 मामले 1. 16 जून- रैपिडो राइडर और महिला से मारपीट बेंगलुरु में 16 जून को रोड रेज के चलते रैपिडो राइडर और एक महिला के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया था। CCTV फुटेज में महिला रैपिडो राइडर को पहले थप्पड़ मारती हुई दिख रही थी। जिसके बाद राइडर ने महिला को थप्पड़ मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। पूरी खबर...

चक्रवात मोन्था कमजोर पड़ा, लेकिन यूपी-बिहार तक असर:MP में तेज हवाओं से तापमान गिरा, राजस्थान में बूंदाबांदी; आंध्र में तीन लोगों की मौत

चक्रवात मोन्था लगातार कमजोर हो रहा है। लेकिन, इसका असर कई राज्यों में देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश जारी है। यूपी के लखनऊ-कानपुर समेत 15 शहरों में बारिश हो रही है। काशी में बारिश से जलभराव हो गया है। प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे ठंड बढ़ गई है। बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी आई है। उज्जैन में तापमान 23 डिग्री पहुंच गया। राजस्थान के जयपुर, अलवर, करौली सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इधर, चक्रवात मोन्था ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा में काफी नुकसान किया है। आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई, 42 मवेशी मारे गए और करीब 1.5 लाख एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। सूर्यापेट में पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। खम्मम जिले में एक ट्रक ड्राइवर के बह जाने की भी खबर है। तेलंगाना- आंध्र प्रदेश में जलभराव की 5 तस्वीरें.... अन्य राज...

तेजस्वी के समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा, पत्थर फेंके:तेजस्वी का दावा- महिलाओं को 10 हजार की रिश्वत दी जा रही, चुनाव आयोग खामोश

वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रताप यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। RJD के समर्थकों ने 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' और 'लालटेन छाप जिंदाबाद' के नारे लगाए और पत्थरबाजी तक की। घटना बुधवार की है, इसका वीडियो आज सामने आया है। दरअसल, तेज प्रताप यादव, महनार में जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। जब उनका काफिला महुआ के लिए रवाना हुआ, तभी RJD के समर्थकों ने उसे घेर लिया। भीड़ ने उन्हें कुछ दूर तक खदेड़ा और पत्थरबाजी की। तेजस्वी ने कहा कि आचार संहिता के बावजूद महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। खुलेआम रिश्वत दी जा रही है, इस पर चुनाव आयोग खामोश क्यों है। इधर, बिहार में आज 10 बड़ी चुनावी सभाएं और रैलियां होने वाली हैं। इनमें पीएम मोदी की 2, राहुल गांधी की 2, अमित शाह की 4 और जेपी नड्‌डा की 2 रैलियां शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह NDA का चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगे। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

पूर्व जज बोले-किसी धर्म में पर्यावरण नुकसान की इजाजत नहीं:सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभय ओका ने ही लगाया था पटाखों पर बैन

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय ओका ने कहा कि कोई भी धर्म पर्यावरण को बर्बाद करने या जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देता। अभय ओका की ही अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूरे साल बैन लगाया था। जस्टिस ओका ने कहा कि मौजूदा समय में धर्म के नाम पर प्रदूषण को सही ठहराने की आदत बढ़ती जा रही है, लेकिन हर धर्म हमें प्रकृति और जीवों की रक्षा का ही संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि पटाखे जलाना, मूर्तियों का जल स्रोतों में विसर्जन करना और तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना संविधान के तहत ‘आवश्यक धार्मिक कृत्य’ नहीं माने गए हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के आयोजित लेक्चर ‘स्वच्छ हवा, जलवायु न्याय और हम-एक टिकाऊ भविष्य के लिए’ के दौरान किया पूर्व जज ने ये बात कही। जस्टिस ओका ने आगाह किया कि जजों को किसी भी लोकप्रिय या धार्मिक भावना से प्रभावित हुए बिना नागरिकों के मौलिक अधिकारों और पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। पटाखा या लाउडस्पीकर अनिवार्य परंपरा नहीं उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सच में कोई कह सकता है कि पटाखा जलाना या तेज आवाज में लाउडस्पीकर चलाना...

ममता बनर्जी बोलीं- फूट डालो-राज करो की राजनीति न करें:TMC का दावा- SIR के डर से दो सुसाइड, अभिषेक ने शाह-CEC को जिम्मेदार ठहराया

चुनाव आयोग के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हर असली वोटर को सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी तरह की फूट डालो-राज करो की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा- लोकतंत्र के सबसे बड़े स्तंभ न्यायपालिका और मीडिया हैं। इन्हें मजबूत रखना चाहिए। गांधीजी और नेताजी की लड़ाई भी इंसानियत के लिए थी। सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया और एनआरसी (NRC) को लेकर दो लोगों ने सुसाइड किया है। पार्टी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने दोनों लोगों की मौत के लिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। टीएमसी नेताओं ने कर के परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की। टीएमसी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वे पूरे राज्य में डर और अफरा-तफरी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदीप कर ने लेटर में लिखा- NRC मौत की जिम्मेदार दरअसल, अगरेपाड़ा के महाजाति नगर इलाके में रहने वाले 57 वर्षीय प्रदीप कर ने आत्महत्या ...

नवनीत राणा को गैंगरेप और जान से मारने की धमकी:हैदराबाद से स्पीड पोस्ट से भेजा गया धमकी भरा लेटर; पीएम मोदी का भी जिक्र

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने व गैंगरेप की धमकी मिली है। यह धमकी स्पीड पोस्ट के जरिए उनके अमरावती स्थित दफ्तर में भेजी गई। जानकारी के मुताबिक पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम लिया गया है और बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत राणा के घर पहुंची। हैदराबाद से भेजा गया लेटर जांच में सामने आया है कि यह धमकी भरा पत्र हैदराबाद से भेजा गया है। इसे जावेद नाम के व्यक्ति के नाम से दर्ज किया गया है। नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पत्र के पीछे असली व्यक्ति कौन है और इसका उद्देश्य क्या था। बच्चे के सामने रेप की धमकी पत्र में आरोपी ने न केवल नवनीत राणा को धमकाया, बल्कि उनके बच्चे के सामने रेप करने जैसी बातें लिखीं। इसके अलावा गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई। इससे पहले भी नवनीत राणा को कई बार धमकी भरे फोन और संदेश मिल चुके हैं।...

राजा मर्डर चार्जशीट- सोनम पर हत्या, सबूत मिटाने के आरोप:बॉयफ्रेंड राज समेत 3 अन्य पर भी यही आरोप; पांचों ने मेघालय में राजा को मारा था

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं। कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 103(1) (मर्डर), 238 (a) (सबूत गायब करना) और 61(2) (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत आरोप तय किए। पुलिस ने 5 सितंबर को सोहरा सब-डिवीजन के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की कोर्ट में 790 पेज की चार्जशीट पेश की थी। इस मामले में मंगलवार को आरोप तय करते समय कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काफी सबूत हैं। हालांकि बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी बेगुनाह हैं। जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। आरोपियों ने 5 बार निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी जो खारिज की जा चुकी है। अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस की तैयारी पुलिस अब बाकी तीन आरोपी सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ दूसरी चार्जशीट फाइल करन...

तमिलनाडु में कैश फॉर जॉब स्कैम:₹35 लाख तक में इंजीनियर-ऑफिसर की पोस्ट दी गई; ED की पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग

तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग (MAWS) में करीब 888 करोड़ के कैश फॉर जॉब का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया है कि सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों से 25 से 35 लाख रुपए तक की रिश्वत ली गई। ED के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस डिपार्टमेंट में इंजीनियर से लेकर अधिकारी तक 2538 कैंडिडेट्स की भर्ती की थी। जांच में पता चला कि इन नियुक्तियों में बड़े स्तर पर रिश्वतखोरी हुई और राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों ने मिलकर नौकरी के बदले कैश लिया है। एजेंसी ने मामले में राज्य पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एजेंसी ने पुलिस को एक लेटर लिखकर अपने पास मौजूद सबूत जैसे डॉक्यूमेंट्स, फोटो और वॉट्सएप चैट्स सौंपे हैं। ये भर्तियां अगस्त 2025 में की गई थीं और नियुक्ति पत्र खुद सीएम एमके स्टालिन ने 6 अगस्त को सौंपे थे। दरअसल, ED बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही थी। यह जांच सबसे पहले सीबीआई ने अप्रैल में शुरू की थी। उसी दौरान ईडी को भ्रष्टाचार और सिलेक्शन प्रोसेस में गड़बड़ी से जुड़े सबूत मिले। कैश में ली गई रिश्वत ED ने लगभग 150 उम्मीदव...

कांग्रेस बोली- PM का 56 इंच का सीना सिकुड़ा:ट्रम्प का 56वीं बार भारत-PAK सीजफायर करवाने का दावा, फिर भी मोदी चुप

ट्रम्प ने बुधवार को दक्षिण कोरिया में 56वीं बार दावा किया कि उन्होंने भारत-PAK के बीच सीजफायर कराया था। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री का बिना नाम लिए कहा- खुद को 56 इंच का सीना बताने वाले का सीना अब पूरी तरह सिकुड़ चुका है। जयराम रमेश ने X पर ट्रम्प का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ट्रम्प ने APEC CEO सम्मेलन में कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका था। लेकिन ' 56 इंच का सीना' अब भी खामोश है और बेनकाब हो गया है " कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ट्रम्प लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत पर ट्रेड डील को लेकर दबाव डाला था। लेकिन जब हमने इस पर संसद में चर्चा करने की मांग की, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं कहा। जयराम रमेश की 3 बड़ी बातें... ट्रम्प साउथ कोरिया के दौरे पर पहुंचे हैं ट्रम्प आज साउथ कोरिया के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान ट्रम्प ने अपने भाषण में भारत-पाकिस्तान तनाव का जिक्र किया। कहा कि जब दोनों देश लड़ रहे थे तो मैंने दोनों से जंग रोकने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ट्रम्प ने मोदी के लहजे में कहा, “नो वी विल फाइ...

महिला ने ₹20 लाख का मुआवजा लौटाया:कहा-करूर भगदड़ में पति मारा गया, एक्टर विजय खुद मिलने आते तो अच्छा होता

करूर भगदड़ हादसे में मारे गए एक पीड़ित के परिवार ने एक्टर विजय की ओर से दी गई 20 लाख का मुआवजा लौटा दिया है। मृतक रमेश के परिवार ने आरोप लगाया है कि विजय ने वादा करने के बावजूद करूर आकर उनसे मुलाकात नहीं की, बल्कि उनके दूर के रिश्तेदारों को चेन्नई बुलाकर मिले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पत्नी एम संगवी ने कहा- मेरे पति सिर्फ विजय को देखने कार्यक्रम में गए थे। मुझे उम्मीद थी कि विजय खुद आकर संवेदना जताएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, पार्टी वर्कर्स ने मेरे पति की बहन के परिवार को हमारी अनुमति के बिना चेन्नई ले जाकर एक्टर से मिलवाया। इसके बाद हमने बैंक के जरिए 20 लाख रुपए वापस कर दिए हैं। 27 सितंबर 2025 को करूर में विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके 1 महीने बाद 27 अक्टूबर को विजय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। एक्टर विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात की विजय से मिलने महाबलीपुरम के रिसॉर्ट में 27 अक्टूबर को करीब 200 लोग पहुंचे। इनमें 37 पीड़ित परिवार और कुछ घायल भी शामिल हैं। हर परि...

PM मोदी बोले-देश का मैरीटाइम सेक्टर ग्रोथ का नया इंजन:इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में कहा- इंडियन पोर्ट्स दुनिया के सबसे एफिशिएंट पोर्ट्स में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में शामिल हुए। पीएम ने मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में कहा कि 2016 में शुरू हुआ इंडिया मैरीटाइम वीक आज एक ग्लोबल इवेंट बन गया है। मैरीटाइम सेक्टर भारत की ग्रोथ को आगे बढ़ा रहा है। मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में इससे ट्रेड और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिला है। भारत का मैरीटाइम सेक्टर बहुत तेजी और एनर्जी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज इंडियन पोर्ट्स को डेवलपिंग दुनिया में सबसे एफिशिएंट माना जाता है। कई मामलों में वे और भी बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने शिपिंग सेक्टर से जुड़े 2.2 लाख करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हुआ और 12 लाख करोड़ रुपए के इंवेस्टमेंट एमओयू जारी किए। इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक हो रहा है, जिसकी थीम यूनाइटिंग ओशन्स, वन मैरीटाइम विजन (सागर एक, दृष्टि एक) है। इसमें 85 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 1 लाख से ज्यादा प्रतिभागी, 500 प्रदर्शक, और 350 अंतरराष्ट्रीय वक्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्...

दिल्ली में क्लाउड सीडिंग रोकी, 3 ट्रायल कामयाब नहीं रहे:एक की कीमत ₹64 लाख: IIT कानपुर ने कहा- नमी बेहद कम थी

दिल्ली में बुधवार को होने वाली क्लाउड सीडिंग फिलहाल रोक दी गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक, क्लाउड सीडिंग में तभी सफलता मिलती है जब हवा में करीब 50% नमी हो, इस समय हवा में नमी 10-15% के करीब है। दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग पर करीब 3.2 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। दिल्ली पर्यावरण विभाग और IIT-कानपुर के बीच हुए समझौते के अनुसार, एक ट्रायल की कीमत करीब 64 लाख रुपए है। 28 अक्टूबर को दो ट्रायल हुए जबकि पहला पहला टेस्ट 23 अक्टूबर को हुआ था। तीनों ही ट्रायल सफल नहीं हो पाए। मंगलवार को यूपी के मेरठ से से स्पेशल विमान 'सेसना' ने उड़ान भरी थी। विमान ने दिल्ली में खेकड़ा, बुराड़ी, मयूर विहार इलाके में 6 हजार फीट की ऊंचाई पर बादलों में दोपहर 2 बजे केमिकल छिड़का। बताया गया कि ट्रायल के 4 घंटे के अंदर कभी भी बारिश हो सकती है, लेकिन रात तक नहीं हुई। AAP ने वीडियो बनाकर मजाक उड़ाया AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने वीडियो बनाकर दिल्ली सरकार के इस ट्रायल का मजाक उड़ाया। हंसते हुए कहा, " 4:30 बज चुके हैं, बारिश नहीं है। उन्होंने कहा, 'बारिश में भी फर्जीवाड़ा, कृत्रिम...

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन तेलंगाना सरकार में मंत्री बनेंगे:31 अक्टूबर को लेंगे शपथ; रेवंत सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री होंगे

पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। वे 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को राजभवन में शपथ लेंगे। इसकी वजह राज्य की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता 30% हैं। माना जा रहा है कि अजहरुद्दीन की कैबिनेट में एंट्री से कांग्रेस को फायदा मिलेगा। वे 2023 में इसी सीट से चुनाव हार चुके हैं। वहीं, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में अभी एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। इस वजह से मुस्लिम समुदाय को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लग रहा था। अब अजहरुद्दीन के मंत्री बनने से यह कमी पूरी हो जाएगी। उनके शामिल होने के बाद रेवंत रेड्डी की कैबिनेट में कुल 16 मंत्री हो जाएंगे, जबकि राज्य में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। नॉलेज पार्टः उपचुनाव में क्या फायदा मिलेगा 2023 चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला था कांग्रेस को तेलंगाना में 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में राज्य की 119 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटें जीती थी, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली थी। वहीं, भाजपा को 8, AIMIM क...

जयपुर बस अग्निकांड में एक गेट के कारण फंसे पैसेंजर्स:करंट फैलते ही 2 ने दम तोड़ा, महिला का पंजा कटा, अंदर मची भगदड़ में एक-दूसरे पर चढ़े

जैसलमेर बस अग्निकांड में 28 अक्टूबर को मौत का आंकड़ा 27 से बढ़कर 28 हो गया। इसी दिन जयपुर के पास मनोहरपुर में एक स्लीपर बस हाईटेंशन लाइन से टच होकर मिनटों में जल गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। करंट और आग के कारण अंदर मची भगदड़ में बच्चे-महिलाएं कुचल गए। इमरजेंसी गेट नहीं होने के कारण पैसेंजर्स जल्द बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से धधकती बस से पैसेंजर्स को बाहर निकाला। ऊपर रखे सिलेंडर और पेट्रोल से भरी बाइकों के कारण आग तेजी से भड़की। सबसे पहले पढ़िए- पैसेंजर का आरोप रास्ता खराब होने की वजह से हम डर गए कि कहीं बस पलट न जाए। हाईटेंशन लाइन देखने के बाद हमने बस से उतारने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर नहीं माना। कंडक्टर को नीचे भेज दिया ये देखने के लिए कि तार बस से न भिड़े। ये कहना है पीलीभीत (UP) जिले के पूरनपुर गांव से जयपुर ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने आए शफीक अहमद का। शफीक भी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आई बस में सवार थे। करीब 65 लोगों से भरी ये बस यूपी के पीलीभीत से जयपुर आई थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 27 अक्टूबर रात में निकले थे UP से शफीक अहमद कहते हैं- बस में प...

नागपुर में किसानों का प्रदर्शन, ट्रेनें रोकने की धमकी:कर्ज माफ करने की मांग; एक दिन पहले 7 घंटे तक नागपुर-हैदराबाद हाईवे जाम किया था

महाराष्ट्र के नागपुर में कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। यह प्रदर्शन प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में हो रहा है। कडू ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेनें रोक देंगे। बच्चू कडू ने दावा किया कि प्रदर्शन में एक लाख किसान शामिल होंगे। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं होंगी। एक दिन पहले मंगलवार को हजारों किसान नागपुर-हैदराबाद हाईवे (NH-44) पर उतर आए थे। उन्होंने करीब 7 घंटे तक हाईवे जाम रखा था। किसानों की मांग है कि सरकार ने चुनावों के दौरान कर्ज माफी और फसल बोनस का वादा किया था, लेकिन अब तक किसी को राहत नहीं मिली। किसानों के प्रदर्शन की 4 तस्वीरें... अब जानिए क्यों हुआ आंदोलन किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले कर्ज माफी और बोनस देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बच्चू कडू ने कहा कि ‘सरकार ने हर फसल पर 20% बोनस और सोयाबीन पर ₹6000 देने की बात कही थी, पर अब तक किसानों को कुछ नहीं मिला। मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय तक नही...

RJD-JDU में पोस्टर वॉर, तेजस्वी नायक नीतीश जनसेवक:शाह-राहुल की जनसभाएं आज; RJD के बागी नेता को 100 लीटर दूध से नहलाया

पटना में आरजेडी और जदयू के पोस्टरों से सियासी जंग छिड़ गई है। ‘सुशासन’ की बात करने वाली जदयू अब नीतीश कुमार को जनसेवक के रूप में पेश कर रही है। वहीं, आरजेडी ने तेजस्वी को बिहार का नायक (जननायक) बताया है। तेजस्वी को ‘जननायक’ बताने पर एनडीए ने आपत्ति जताई है। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी और राजनाथ सिंह बिहार के अलग-अलग इलाकों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली और जनसभाएं करेंगे। शाह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जाएंगे। जबकि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो कार्यक्रमों में राजद के तेजस्वी यादव के साथ शामिल होंगे। राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, सीवान, पटना, भोजपुर और बक्सर में जनसभाएं करेंगे। चिरैया विधानसभा के हरिहरा गांव में RJD के बागी नेता और निर्दलीय प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव को 100 लीटर दूध से नहलाया गया। उन्हें लड्डूओं से भी तौला गया। तेजस्वी को जननायक बनने में वक्त लगेगा RJD के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा- अभी तेजस्व...

अंबाला में राष्ट्रपति ने राफेल में उड़ान भरी:फ्लाइट सूट पहनकर फाइटर जेट में सवार हुईं, टेक ऑफ से पहले हाथ हिलाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। वह फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुर्मु बुधवार सुबह 9.15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंची थीं। एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति ने जवानों से मुलाकात कर एयरफोर्स स्टेशन की यूनिट्स का निरीक्षण भी किया। मुर्मु के दौरे के समय एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई थी। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश दिया गया। मोबाइल अंदर ले जाने की परमिशन भी नहीं दी गई। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति की तस्वीरें... राष्ट्रपति ने राफेल से जुड़ी बातें समझीं अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के राफेल विमानों के स्क्वॉड्रन का सबसे खास अड्डा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अधिकारियों से राफेल विमान की तकनीक, उसे चलाने के तरीके और सुरक्षा से जुड़ी बातें समझीं। उड़ान के बाद राष्ट्रपति ...

खबर हटके-20 दिन में झड़े बाल वापस आएंगे, टेस्ट कामयाब:पाद मारने पर कोर्ट ने ₹10 हजार जुर्माना लगाया; देखिए 5 रोचक खबरें

अब 20 दिन में झड़े बाल वापस उग आएंगे। वैज्ञानिकों ने ऐसा सीरम बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। वहीं, ऑस्ट्रिया की कोर्ट ने एक लड़के पर पाद मारने के लिए जुर्माना लगाया है। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

भास्कर अपडेट्स:मुंबई में स्पा सेंटर पर छापा, 6 थाई महिलाएं रेस्क्यू की गईं

मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां से थाईलैंड की रहने वालीं 6 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। इन सभी को अवैध तरीके से यहां पर रखा गया था और काम कराया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 116 लोग हिरासत में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 116 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह कॉल सेंटर 'कनेक्ट एंटरप्राइजेज' नाम से चल रहा था और अहमदाबाद के वलय व्यास इसका संचालन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यहां काम करने वाले लोग अमेरिकी नागरिकों को टैक्स बकाया का डर दिखाकर ठगते थे। वे पीड़ितों से डिजिटल गिफ्ट कार्ड खरीदवाते और फिर उसका पैसा क्रिप्टोकरेंसी में बदल लेते थे। छापे में पुलिस को अमेरिकी नागरिकों का डेटा, फर्जी दस्तावेज और ठगी की स्क्रिप्ट मिली हैं।

केरल सीएम बोले- SIR लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा:तमिलनाडु CM स्टालिन ने एकजुट मोर्चे की सर्वदलीय बैठक बुलाई; 12 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों शुरू

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के चुनाव आयोग के ऐलान पर सियासी गर्मी बढ़ गई है। केरल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इसके विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। केरल के सीएम पिनराई विजयन ने मंगलवार को इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा- बिहार SIR की संवैधानिक वैधता सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद अन्य राज्यों में यह लागू करना उचित नहीं है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने SIR के खिलाफ एकजुट मोर्चे के लिए 2 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उनका मुख्य विरोध आधार को नागरिकता का प्रमाण नहीं मानने का है। उन्होंने कहा कि यह लाखों वास्तविक वोटर्स को वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश है। चिंता जताई कि वे प्रवासी कामगार भी वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे, जिनके पास आवश्यक दस्तावेज हैं। DMK इसका कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर विरोध करेगी। दलों को डर है कि इस प्रक्रिया से वोटर डेमोग्राफी बदल सकती है, जो चुनाव परिणामों पर असर डाल सकती है। हालांकि, भाजपा की सहयोगी AIDMK ने एसआईआर का स्वागत किया है। वहीं ​पश्चिम बं​गाल...