कांग्रेस बोली- PM का 56 इंच का सीना सिकुड़ा:ट्रम्प का 56वीं बार भारत-PAK सीजफायर करवाने का दावा, फिर भी मोदी चुप
ट्रम्प ने बुधवार को दक्षिण कोरिया में 56वीं बार दावा किया कि उन्होंने भारत-PAK के बीच सीजफायर कराया था। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री का बिना नाम लिए कहा- खुद को 56 इंच का सीना बताने वाले का सीना अब पूरी तरह सिकुड़ चुका है। जयराम रमेश ने X पर ट्रम्प का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ट्रम्प ने APEC CEO सम्मेलन में कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका था। लेकिन ' 56 इंच का सीना' अब भी खामोश है और बेनकाब हो गया है " कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ट्रम्प लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत पर ट्रेड डील को लेकर दबाव डाला था। लेकिन जब हमने इस पर संसद में चर्चा करने की मांग की, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं कहा। जयराम रमेश की 3 बड़ी बातें... ट्रम्प साउथ कोरिया के दौरे पर पहुंचे हैं ट्रम्प आज साउथ कोरिया के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान ट्रम्प ने अपने भाषण में भारत-पाकिस्तान तनाव का जिक्र किया। कहा कि जब दोनों देश लड़ रहे थे तो मैंने दोनों से जंग रोकने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ट्रम्प ने मोदी के लहजे में कहा, “नो वी विल फाइट।” ट्रम्प बोले- भारत को 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी तारीफ की। मुनीर को उन्होंने जबरदस्त फाइटर बताया। ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इसके दो दिन बाद दोनों ने फोन किया और सीजफायर पर सहमति जता दी। कांग्रेस पहले भी उठाती रही है सवाल 23 जुलाईः राहुल बोले- ट्रम्प सीजफायर कराने वाले कौन- राहुल गांधी ने कहा, 'ट्रम्प 25 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर कराया। वह कौन हैं? यह उनका काम नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने एक बार भी ट्रम्प के दावों का जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे। कैसे बताएंगे कि ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ समझौता करवाया है?' 19 जुलाईः ट्रम्प के दावों पर कांग्रेस के 3 सवाल- कांग्रेस ने केंद्र सरकार से 3 सवाल किए। पहला- क्या ट्रम्प ने वाकई सीजफायर रुकवाई, वे इसका 24 बार जिक्र कर चुके हैं। दूसरा- क्या ट्रम्प ने व्यापार की धमकी देकर जंग रुकवाई, तीसरा- जंग में 5 लड़ाकू विमान किसके गिरे। 18 जून: अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ शानदार सहयोगी बताया- जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड के चीफ जनरल माइकल कुरिल्ला ने आतंक विरोधी अभियानों में पाकिस्तान को शानदार सहयोगी बताया। पाकिस्तान जिसने ओसामा बिन लादेन को शरण दी, वो शानदार सहयोगी कैसे बन सकता है? पाकिस्तान शानदार अपराधी है। अपराधी को सहयोगी कहना भारत के लिए झटका है। 6 जून: ऑपरेशन सिंदूर क्या ट्रम्प के दबाव में रोका, PM चुप क्यों हैं- रमेश ने पूछा कि क्या ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिका के दबाव में रोका गया? कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या अमेरिकी दबाव में भारत ने युद्ध रोका ताकि व्यापार समझौते हो सकें? उन्होंने कहा कि यह सवाल सैन्य नहीं, बल्कि राजनीतिक हैं। 3 जून: राहुल बोले- ट्रम्प के फोन से नरेंद्र तुरंत सरेंडर हो गए- राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी पर बयान दिया। राहुल बोले कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए। उन्होंने कहा, इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें... जयराम रमेश बोले-ट्रम्प ने भारतीय विदेश मंत्रालय को नजरअंदाज किया:कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने 5 दिन में 3 बार रूसी तेल खरीद का मुद्दा उठाया कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा- ट्रम्प ने पिछले 5 दिन में 3 बार भारत के रूस से तेल इम्पोर्ट का मुद्दा उठाया, इसमें कोई शक नहीं कि वे इस हफ्ते बुडापेस्ट में पुतिन से मुलाकात से पहले इस बात को और दोहराएंगे। पूरी खबर पढ़ें...
Comments
Post a Comment