मोहम्मद अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी सरकार में मंत्री बने:हैदराबाद में शपथ ली; भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की, कहा- यह आचार संहिता का उल्लंघन

पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में उन्हें तेलंगाना गवर्नर जिष्णु देव वर्मा ने शपथ दिलाई। वे राज्य के 16वें मंत्री होंगे। उधर, भाजपा ने अजहरुद्दीन के मंत्री बनाए जाने का विरोध किया है। भाजपा का कहना है कि जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने से यह आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस तुष्टिकरण की की राजनीति कर रही है। भाजपा ने गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। दरअसल, तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता 30% हैं। माना जा रहा है कि अजहरुद्दीन की कैबिनेट में एंट्री से कांग्रेस को फायदा मिलेगा। अजहरुद्दीन 2023 में इसी सीट से चुनाव हार चुके हैं। वहीं, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में अभी एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं था। इस वजह से मुस्लिम समुदाय को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लग रहा था। उनके शामिल होने के बाद रेवंत रेड्डी की कैबिनेट में कुल 16 मंत्री हो गए हैं, जबकि राज्य में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। अजहरुद्दीन के शपथ ग्रहण की 3 तस्वीरें... नॉलेज पार्टः उपचुनाव में क्या फायदा मिलेगा 2023 चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला था कांग्रेस को तेलंगाना में 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में राज्य की 119 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटें जीती थी, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली थी। वहीं, भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई थी। पूर्व क्रिकेटर 2009 में मुरादाबाद से सांसद बने थे अजहरुद्दीन ने 2009 में मुरादाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने 2014 में राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2018 में उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। भारत के लिए 99 टेस्ट मैच खेल चुके मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वे 100वां टेस्ट खेलते कि उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लग गए। फिर 2000 में BCCI ने जांच के बाद अजहर को लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया था, हालांकि, 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने बैन को हटा दिया था। --------------------------- अजहरुद्दीन से संबंधित ये खबर भी पढ़ें.... पूर्व भारतीय कप्तान अजहर को ED का समन:राजीव गांधी स्टेडियम के निर्माण में 20 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को समन भेजा है। अजहर पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं। हालांकि, अजहर ने आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है। पूरी खबर पढ़ें...

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र को दिया बेहतरीन दृश्य।