भास्कर अपडेट्स:चुनाव आयोग ने बंगाल में SIR से पहले वोटर्स की शिकायत दूर करने के लिए हेल्पलाइन शुरू की

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान लोगों की शिकायतों को दूर करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने एक नई हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। अब राज्य के मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके अपने सवाल पूछ सकते हैं या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने बताया कि नेशनल कॉन्टैक्ट सेंटर अब सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन के रूप में काम करेगा। यह रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगा। इसका टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 है। आज की अन्य बड़ी खबरें... मुंबई में दंपती को ठगों ने 3 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखा, खाते से उड़ाए 50 लाख रुपए मुंबई के एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी साइबर ठगों के शिकार बन गए। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दंपती को तीन दिन तक वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा। रिटायर्ड बैंकर को फोन कर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम होने को लेकर डराया। फिर खुद को मुंबई पुलिस और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल पर रखा। इस दौरान उनके बैंक खाते से करीब 50.5 लाख रुपए निकलवा लिए। दिल्ली से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 59 वर्षीय मोहम्मद आदिल हुसैन के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, आदिल का संपर्क एक विदेशी न्यूक्लियर साइंटिस्ट से था और वह पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा कर चुका है। वह फर्जी पासपोर्ट और पहचान पत्र बनवाने वाले एक नेटवर्क से भी जुड़ा था, जो झारखंड के जमशेदपुर से ऑपरेट हो रहा था। पुलिस ने बताया कि आदिल को दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी इलाके से पकड़ा गया। वह मोहम्मद आदिल हुसैनी के अलावा सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन और सैयद आदिल हुसैनी नामों से भी जाना जाता है। वह जमशेदपुर के टाटा नगर का रहने वाला है। आदिल के पास से एक असली और दो फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है