भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके में 27 दिन के नवजात शिशु के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान घरेलू सहायिका माया (40), उसके पड़ोसी शुभ करण (36) और संयोगिता (27) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संयोगिता को कई वर्षों से संतान नहीं थी। संतान की चाह में उसने एक नवजात के अपहरण करने की योजना बनाई। पुलिस ने इसके पास से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया है और परिजनों को सौंप दिया है। डीसीपी डीएस भास्कर ने बताया कि तिलक नगर थाना पुलिस को एक नवजात के अपहरण की सूचना मिलने पर एसएचओ बिनती कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। जांच में पुलिस को स्कूटी का नंबर मिला। आगे पता चला कि स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी विकास पहले ही जेल में था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में उसने नवजात के अपहरण करने की बात स्वीकार की।

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी