मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले का एनकाउंटर:इलाज के दौरान मौत: स्टूडियो में ऑडिशन के बहाने बुलाया था, सभी बचाए गए
मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। रोहित ने 1:45 बजे 17 बच्चे, एक सीनियर सिटिजन और एक नागरिक को बंधक बनाया था। पुलिस और स्पेशल कमांडो ने एक घंटे की कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया। आरोपी के पास से एक एयरगन और केमिकल मिला है। हालांकि अब तक आरोपी रोहित आर्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था। रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं। यहीं बच्चों को बंधक बनाया गया। इस वारदात के दौरान बच्चे स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए। बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। आरोपी रोहित बोला- मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया है, जिसमें वह कह रहा है-
Comments
Post a Comment