इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजे से छेड़छाड़:दिल्ली से पुणे जा रहा था प्लेन, लीवर छूने पर अलार्म बजा; यात्री पर केस दर्ज

दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार को पैसेंजर ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर से छेड़छाड़ की। इससे उड़ान के दौरान अलार्म बज गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना फ्लाइट 6E6884 में हुई। पुलिस के मुताबिक, यात्री गौरव सत्येंद्र रौतेला (33) पुणे का रहने वाला है और इमरजेंसी दरवाजे के पास बैठा था। क्रू मेंबर की शिकायत पर केस दर्ज फ्लाइट ने सोमवार रात करीब 12.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह करीब 2 बजे पुणे पहुंची। क्रू मेंबर की शिकायत पर पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ समय बाद पैसेंजर ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर पर लगे कवर से छेड़छाड़ की। इससे अलार्म बज गया। पुलिस ने आरोपी पैसेंजर को नोटिस जारी किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ ऐसी धारा में केस दर्ज किया गया है, जो लापरवाही या उतावलेपन में किए गए ऐसे काम से जुड़ी है, जिससे किसी व्यक्ति की जान या निजी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। पैसेंजर की सफाई- उसे नहीं पता था पुलिस पूछताछ में आरोपी पैसेंजर ने बताया कि उसने यह सिर्फ जिज्ञासावश किया। उसे नहीं पता था कि यह लिवर इमरजेंसी दरवाजे से जुड़ा है। पुलिस ने कहा कि इमरजेंसी दरवाजे के सिस्टम से छेड़छाड़ दूसरे यात्रियों की जान और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी:पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। पढ़ें पूरी खबर…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है